एक्सप्लोरर

भारत में नौकरी करने वालों की मदद करेगी IBM, मिलेगा मुफ्त डिजिटल लर्निग प्लेटफॉर्म

IBM ने 10 सप्ताह की स्किलबिल्ड इनोवेशन कैंप की भी घोषणा की, इससे कोई भी इच्छुक जो सीखना चाहते हैं, वे जुड़ सकते हैं.

टेक दिग्गज आईबीएम ने गुरुवार को स्किल बिल्ड इनिसिऐटिव के माध्यम से भारत में नौकरी करने वालों की मदद करने और भारत में व्यवसाय के मालिकों को नए संसाधन मुहैया कराने के लिए एक मुफ्त डिजिटल लर्निग प्लेटफॉर्म की घोषणा की. 'स्किल्स बिल्ड रिइग्नाइट' नाम का यह प्लेटफॉर्म मुफ्त ऑनलाइन कोर्सवर्क और मेंटरिंग सपोर्ट देगा, जिसे लोगों को उनके करियर और व्यवसायों को सुगम बनाने में मदद करने के लिए डिजाइन किया गया है.

पिछले साल नवंबर में, आईबीएम ने कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) के तत्वावधान में प्रशिक्षण महानिदेशालय के सहयोग से स्किल्स बिल्ड कार्यक्रम शुरू किया था. ई-लर्निग के माध्यम से स्किल्स बिल्ड कार्यक्रम के तहत 14,135 शिक्षार्थियों ने लाभ उठाया है, जिन्होंने 40,000 पाठ्यक्रम और 77,000 घंटे ई-लर्निग पूरी कर ली है.

केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडे ने कहा, "हम आईबीएम इंडिया के सहयोग से स्किलबिल्ड रिइग्नाइट और इनोवेशन कैंप का शुभारंभ कर रहे हैं. यह कोरोना काल में भी भारतीय अर्थव्यवस्था के पुनरुद्धार में तेजी लाने के प्रयासों का समर्थन करने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा."

स्किलबिल्ड रिइग्नाइट कार्यक्रम का मकसद छोटे व्यवसायों को स्थापित या फिर से शुरू करने में मदद करना है, जो कोरोनावायस का दंश झेल रहे हैं. इसमें कई उद्यमियों के लिए अधिक शोध और व्यक्तिगत कोचिंग शामिल होंगे. पाठ्यक्रम में वित्तीय प्रबंधन, व्यापार रणनीति, डिजिटल रणनीति, कानूनी सहायता और बहुत कुछ शामिल हैं. गैर-सरकारी संगठनों जैसे कि एडुनेट और उन्नति फाउंडेशन के साथ आईबीएम जुड़कर स्थानीय जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

आईबीएम इंडिया/साउथ एशिया के महाप्रबंधक संदीप पटेल ने कहा, "इस प्लेटफॉर्म से न केवल करियर रीइन्फोर्समेंट के अवसर मिलते हैं, बल्कि बिजनेस स्ट्रेटेजी के लिए काम करने के नए तरीके और इंडिपेंडेंट सपोर्ट भी मिलता है."

आईबीएम ने 10 सप्ताह की स्किलबिल्ड इनोवेशन कैंप की भी घोषणा की, इससे कोई भी इच्छुक जो सीखना चाहते हैं, वे जुड़ सकते हैं.

ये भी पढ़ें:

CBSE 12th Result: सीबीएसई के 12वीं के छात्रों के पास ये हैं ऑप्शन, ऐसे घोषित होगा रिजल्ट!

कर्नाटक: सोशल डिस्टेंसिंग के साथ SSLC की परीक्षा आज से शुरू हुई, करीब साढ़े आठ लाख छात्र दे रहे हैं एग्जाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IGCAR में जूनियर रिसर्च फेलो के 50 पदों पर भर्ती, 13 जुलाई तक करें आवेदन
IGCAR में जूनियर रिसर्च फेलो के 50 पदों पर भर्ती, 13 जुलाई तक करें आवेदन
UP में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, 170 पदों पर निकली भर्ती; 69 हजार मिलेगी सैलरी
UP में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, 170 पदों पर निकली भर्ती; 69 हजार मिलेगी सैलरी
BEML में 362 ऑपरेटर पदों पर निकली भर्ती, जानें कितनी मिलेगी सैलरी?
BEML में 362 ऑपरेटर पदों पर निकली भर्ती, जानें कितनी मिलेगी सैलरी?
हाई कोर्ट में निकली जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट की भर्ती, 62 हजार मिलेगी सैलरी; ये कर सकते हैं अप्लाई
हाई कोर्ट में निकली जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट की भर्ती, 62 हजार मिलेगी सैलरी; ये कर सकते हैं अप्लाई

वीडियोज

Kolkata Building Collapse: कोलकाता में मौत का तांडव! अचानक गिरा गोदाम, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Bharat Tiwari Encounter Case: पीड़ित परिवार से मिले Prashant Kishor, सरकार को दी बड़ी चेतावनी!
Kangana Ranaut की फिल्म ने दिखाए 26/11 के अनसुने Heroes की बहादुरी
Bharat Tiwari Encounter Case: महापंचायत में पहुंचे लोग सुनिए भरत तिवारी को लेकर क्या बोले? | Bihar
Bharat Tiwari Encounter Case: भरत तिवारी के लिए बिलौटी गांव में उमड़ा जनसैलाब | Bihar | Bhojpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Politics: जाने वाली है PAK पीएम शहबाज शरीफ की कुर्सी? पूर्व मंत्री बोले- 2026 हो सकता है आखिरी साल
जाने वाली है PAK पीएम शहबाज शरीफ की कुर्सी? पूर्व मंत्री बोले- 2026 हो सकता है आखिरी साल
अखिलेश यादव बोले- SIT का मतलब शेयर इन थेफ्ट, सपा चीफ ने लखनऊ अग्निकांड पर भी उठाए सवाल
अखिलेश यादव बोले- SIT का मतलब शेयर इन थेफ्ट, सपा चीफ ने लखनऊ अग्निकांड पर भी उठाए सवाल
‘16 साल के सचिन तेंदुलकर जैसे हैं लेकिन क्या...’, वैभव सूर्यवंशी पर कपिल देव का बड़ा बयान
‘16 साल के सचिन तेंदुलकर जैसे हैं लेकिन क्या...’, वैभव सूर्यवंशी पर कपिल देव का बड़ा बयान
Avatar Fire And Ash OTT Release: साइंस फिक्शन फिल्म 'अवतार फायर एंड ऐश' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें?
साइंस फिक्शन फिल्म 'अवतार फायर एंड ऐश' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें?
BrahMos Missile Export: भारत की ब्रह्मोस पर यूएई, वियतनाम, रूस और इजरायल की नजर, आखिर क्यों बढ़ी दुनिया में इसकी डिमांड?
भारत की ब्रह्मोस पर यूएई, वियतनाम, रूस और इजरायल की नजर, आखिर क्यों बढ़ी दुनिया में इसकी डिमांड?
Exclusive: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT ने सौंपी 15 पन्नों की रिपोर्ट, चंपत राय की भूमिका भी संदिग्ध
Exclusive: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT ने सौंपी 15 पन्नों की रिपोर्ट, चंपत राय की भूमिका भी संदिग्ध
'सब 20-22 साल के थे...', लखनऊ आग्निकांड में जिंदा बचे बचे भुवन ने रो-रोकर बताया खौफनाक मंजर
'सब 20-22 साल के थे...', लखनऊ आग्निकांड में जिंदा बचे बचे भुवन ने रो-रोकर बताया खौफनाक मंजर
ज्यादा बारिश से फसल खराब हो जाने पर प्रति बीघा कितना मुआवजा देती है सरकार?
ज्यादा बारिश से फसल खराब हो जाने पर प्रति बीघा कितना मुआवजा देती है सरकार?
Embed widget