एक्सप्लोरर

HSSC Patwari Exam Date 2021: हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने पटवारी भर्ती परीक्षा की तारीखें घोषित कीं, यहां जानें शेड्यूल

पटवारी के इन 588 पदों के लिए पिछले साल आवेदन मांगे गए थे. हजारों उम्मीदवारों ने इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है. जल्द ही एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे.

HSSC Patwari Exam Date 2021: हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने साल 2019 में निकाली गई पटवारी भर्ती की परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है. कमीशन के नोटिस के मुताबिक यह भर्ती परीक्षा 11-12 दिसंबर 2021 को आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को मेरिट के आधार पर चुना जाएगा. इस भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म जून 2019 में शुरू हुए थे. इसके बाद 17 फरवरी से इन पदों के लिए दोबारा आवेदन मांगे गए थे. लंबे समय से छात्र पटवारी भर्ती की परीक्षा का इंतजार कर रहे थे. 

दो पालियों में होगी परीक्षा
कमीशन के नोटिफिकेशन के मुताबिक पटवारी के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 11 और 12 दिसंबर को दो पालियों में किया जाएगा. मॉर्निंग सेशन में परीक्षा 10:30 बजे से शुरू होगी और उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 8:30 बजे रिपोर्ट करना होगा. इसके अलावा इवनिंग सेशन में परीक्षा शाम 3:00 बजे से शुरू होगी और उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर दोपहर 1:00 बजे तक रिपोर्ट करना होगा. यह परीक्षा डेढ़ घंटे की होगी. 

ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड
जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे जल्द ही हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की वेबसाइट https://www.hssc.gov.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. हालांकि यह एडमिट कार्ड परीक्षा से करीब 1 सप्ताह पहले जारी किए जाएंगे.  

कोरोना वैक्सीननेशन का सर्टिफिकेट होगा अनिवार्य 
कमीशन ने जो नोटिस जारी किया है उसमें स्पष्ट तौर पर लिखा है कि एग्जामिनेशन सेंटर पर जाने वाले हर उम्मीदवार को अपने साथ कोरोना वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट ले जाना होगा. इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आप कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट से लगातार जुड़े रहें और एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के बाद उस में दिए गए कोविड-19 की गाइडलाइंस अच्छी तरह पढ़ लें. आप एग्जाम नोटिस को http://hssc.gov.in/hssccms/uploads/publicnotice/56899-Exam%20Schedule%20(1).pdf लिंक पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं.

यह भी पढ़ेंः UKSSSC Jail Guard Recruitment 2021: 12वीं कर चुके युवाओं के पास जेल गार्ड बनने का मौका, यहां जानें भर्ती की डिटेल

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Indicator Rules: इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
Embed widget