एक्सप्लोरर

सऊदी अरब में होना है फीफा 2034, जानें यहां भारतीयों के लिए रोजगार के अवसर कितने?

भारत से बड़ी तादात में लोग सऊदी जाकर काम करते हैं. ये लोग विभिन्न सेक्टरों में अपना जरूरी योगदान दे रहे हैं. ऐसे में फीफा 2024 भारत के नजरिए से भी अहम है.

सऊदी अरब में फीफा 2034 की मेज़बानी की खबर ने पूरी दुनिया का ध्यान खींच लिया है. पहले से ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि सऊदी अरब में आगामी वर्षों में बड़े बदलाव होंगे और अब इस विशाल खेल आयोजन के लिए तैयारियां तेजी से चल रही हैं. सऊदी अरब में इस मेगा इवेंट की मेजबानी से न केवल खेल उद्योग को फायदा होगा. बल्कि लाखों प्रवासी कामगारों के लिए भी रोजगार के नए अवसर खुलेंगे. खासकर भारतीय कामगारों के लिए यह एक सुनहरा मौका साबित हो सकता है.

फीफा 2034 के लिए सऊदी अरब में बुनियादी ढांचे का भारी विस्तार किया जाएगा. नए स्टेडियम, आलीशान होटल, उच्च गुणवत्ता वाले पर्यटन स्थल और शानदार शॉपिंग मॉल जैसे प्रोजेक्ट्स को पूरा करने के लिए बड़ी संख्या में कामगारों की आवश्यकता होगी. इसके अलावा, सऊदी अरब के विभिन्न शहरों में पर्यटक स्थलों और परिवहन नेटवर्क के निर्माण में भी भारी निवेश किया जाएगा.

भारतीय कामगारों के लिए अवसर

भारतीयों के लिए सऊदी अरब में काम करने के अवसर अब पहले से कहीं ज्यादा बढ़ने वाले हैं. कंस्ट्रक्शन, आर्किटेक्चर, होटल प्रबंधन और सेवा क्षेत्र जैसे उद्योगों में लाखों रोजगार के मौके बन सकते हैं. जिन भारतीयों के पास तकनीकी कौशल, इंजीनियरिंग, या निर्माण क्षेत्र का अनुभव है, उनके लिए ये अवसर विशेष रूप से फायदेमंद हो सकते हैं. इसके साथ ही होटल, रेस्टोरेंट, ट्रांसपोर्टेशन, और पर्यटन के क्षेत्रों में भी काम करने के लिए विदेशी कामगारों की आवश्यकता होगी.

इसका असर सऊदी अरब के विकास पर?

सऊदी अरब में फीफा 2034 की मेज़बानी न केवल रोजगार के अवसर बढ़ाएगी, बल्कि यह सऊदी अरब के आर्थिक और पर्यटन क्षेत्र को भी नई दिशा में ले जाएगी. यह आयोजन सऊदी अरब को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान दिलाएगा. इसके साथ ही इस बड़े इवेंट के बाद सऊदी अरब में विदेशी निवेश भी बढ़ सकता है, जिससे रोजगार के और अधिक अवसर उत्पन्न होंगे.

सऊदी में कितने भारतीय?

हाल ही में सामने आया था कि भारत से करीब 20.6 मिलियन लोग सऊदी अरब रहने गए हैं. ये लोग विभिन्न सेक्टर में काम करते हैं और अपना योगदान देते हैं. ऐसे में आने वाले सालों में होने वाला फीफा भारत के लोगों के नजरिए से भी काफी अहम है.

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में हुआ था अपमान, एएमयू में मिला सम्मान, दिलचस्प है इस प्रोफेसर की कहानी

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान के सुप्रीम लीडर की इस्लामी देशों से दोस्ती की अपील, शांति वार्ता के बीच अमेरिका को दी सीधी चेतावनी
ईरान के सुप्रीम लीडर की इस्लामी देशों से दोस्ती की अपील, शांति वार्ता के बीच अमेरिका को दी सीधी चेतावनी
वैश्विक संकट के बीच CM सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश, 'अगले 6 महीने तक…'
वैश्विक संकट के बीच CM सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश, 'अगले 6 महीने तक…'
कर्नाटक में कई डिप्टी सीएम की हो सकती डीके शिवकुमार सरकार, सिद्धारमैया खेमे को क्या मिलेगा?
कर्नाटक में कई डिप्टी सीएम की हो सकती डीके शिवकुमार सरकार, सिद्धारमैया खेमे को क्या मिलेगा?
क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस की हार के 3 बड़े कारण, क्या अब IPL 2026 से बाहर हो गई GT?
क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस की हार के 3 बड़े कारण, क्या अब IPL 2026 से बाहर हो गई GT?

वीडियोज

Chitra Tripathi | Bakrid Controversy: 'बकरा कटेगा सियासत में बटेगा' पर छिड़ा महासंग्राम | Mira Road
Sansani : शादी के 6 महीने बाद ही उजड़ गई श्वेता की दुनिया! | Crime News | Twisha | Sweta
Bakrid Controversy | Janhit with Chitra Tripathi: बकरे की 'कुर्बानी' पर 'राष्ट्रीय कलह'! | Mira Road
Nashik Farmers Protest : कब तक खून के आंसू रोते रहेंगे किसान? | Farmers Protest | Onion Price |
Sandeep Chaudhary: CBSE गड़बड़झाले का सटीक विश्लेषण! | CBSE OSM ROW | Dharmendra Pradhan | BJP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के सुप्रीम लीडर की इस्लामी देशों से दोस्ती की अपील, शांति वार्ता के बीच अमेरिका को दी सीधी चेतावनी
ईरान के सुप्रीम लीडर की इस्लामी देशों से दोस्ती की अपील, शांति वार्ता के बीच अमेरिका को दी सीधी चेतावनी
वैश्विक संकट के बीच CM सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश, 'अगले 6 महीने तक…'
वैश्विक संकट के बीच CM सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश, 'अगले 6 महीने तक…'
कर्नाटक में कई डिप्टी सीएम की हो सकती डीके शिवकुमार सरकार, सिद्धारमैया खेमे को क्या मिलेगा?
कर्नाटक में कई डिप्टी सीएम की हो सकती डीके शिवकुमार सरकार, सिद्धारमैया खेमे को क्या मिलेगा?
क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस की हार के 3 बड़े कारण, क्या अब IPL 2026 से बाहर हो गई GT?
क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस की हार के 3 बड़े कारण, क्या अब IPL 2026 से बाहर हो गई GT?
आर्थिक संकट से जूझ रहे ‘मोहम्मद दीपक’, 5 महीनों से नहीं दिया किराया, GYM बेचने को मजबूर
आर्थिक संकट से जूझ रहे ‘मोहम्मद दीपक’, 5 महीनों से नहीं दिया किराया, GYM बेचने को मजबूर
'चांद मेरा दिल' में अनन्या पांडे के भरतनाट्यम डांस को देख भड़के डांसर्स, पिता चंकी पांडे ने किया बचाव
'चांद मेरा दिल' में अनन्या पांडे के भरतनाट्यम डांस को देख भड़के डांसर्स, पिता चंकी पांडे ने किया बचाव
Explained: हाई-लेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज कितनी खतरनाक? जहां जनसंख्या में अचानक बदलाव, वहां करेगी जांच! घुसपैठिए पहला टारगेट
हाई-लेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज कितनी खतरनाक? जहां जनसंख्या में अचानक बदलाव, वहां करेगी जांच
बेंगलुरु से चेन्नई जा रहे IndiGo विमान में टेकऑफ के वक्त भरा धुआं, इमरजेंसी में निकाले गए पैसेंजर्स
बेंगलुरु से चेन्नई जा रहे IndiGo विमान में टेकऑफ के वक्त भरा धुआं, इमरजेंसी में निकाले गए पैसेंजर्स
Embed widget