एक्सप्लोरर

Jobs 2024: कोल इंडिया लिमिटेड में निकली भर्ती, इस दिन से कर सकेंगे अ​प्लाई

CIL Recruitment 2024: कोल इंडिया लिमिटेड ने मेडिकल एग्जीक्यूटिव के पदों पर जॉब निकाली है. जिनके लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

CIL Jobs 2024: नौकरी की तलाश में बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) की तरफ से एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है. जिसके अनुसार संस्थान में मेडिकल एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती की जाएगी. इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है, अभ्यर्थी 12 मार्च से आवेदन कर सकेंगे. आवेदन करने के पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट eastercoal.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन करने की आखिरी तारीख 11 अप्रैल तय की गई है.

अधिसूचना के अनुसार ये भर्ती अभियान संस्थान में मेडिकल एग्जीक्यूटिव के कुल 34 पदों पर भर्ती करेगा. इन पदों के लिए उम्मीदवार तय समय सीमा के अन्दर आवेदन कर लें. लास्ट डेट निकल जाने के बाद उम्मीदवारों को अप्लाई करने का अवसर नहीं मिलेगा.

CIL Jobs 2024: उम्र सीमा

अप्लाई करने वाले सामान्य सीनियर मेडिकल स्पेशलिस्ट (ई4 ग्रेड) के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 42 साल रखी गई है. वहीं, सीनियर मेडिकल ऑफिसर (सीनियर मेडिकल ऑफिसर (डेंटल)/मेडिकल स्पेशलिस्ट (ई3 ग्रेड) के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र 35 साल रखी गई है. जबकि आवेदन करने वाले रिजर्व्ड कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में सरकार के नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी.

CIL Jobs 2024: कैसे होगा चयन

भर्ती अभियान के तहत जिन उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. वह इंटरव्यू स्थल पर जरूरी दस्तावेज लेकर जाएं. उम्मीदवार डाक्यूमेंट्स की फोटो कॉपी के साथ ओरिजनल हार्ड कॉपी भी लेकर जाएं. दस्तावेजों में गड़बड़ी होने पर या फिर दस्तावेज प्रस्तुत ना कर पाने की स्थिति में अभ्यर्थी को इंटरव्यू में शामिल होने का मौका नहीं मिलेगा.

CIL Jobs 2024: इस तरह करें अप्लाई

इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी सबसे पहले आधिकारिक साइट eastercoal.nic.in पर जाएं. फिर उम्मीदवार होमपेज पर आवेदन फॉर्म भर दें. उम्मीदवार आवेदन फॉर्म भर जाने के बाद उसका प्रिंट आउट ले लें. अभ्यर्थी भरे हुए आवेदन पत्र को स्पीड पोस्ट के जरिए जीएम/एचओडी (एग्जीक्यूटिव Establishment डिपार्टमेंट), सैंक्टोरिया, दिशेरगढ़, पश्चिम बर्धमान, पश्चिम बंगाल-713333 के पते पर भेज दें. ज्यादा डिटेल्स के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट की मदद ले सकते हैं.

यहां क्लिक कर चेक करें अधिसूचना

यह भी पढ़ें- UPSC Jobs 2024: यूपीएससी ने निकालीं बंपर पदों पर जॉब्स, ग्रेजुएट कर सकते हैं अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NTPC में नौकरी का मौका, डिप्टी मैनेजर पदों के लिए 12 अगस्त से आवेदन शुरू
NTPC में नौकरी का मौका, डिप्टी मैनेजर पदों के लिए 12 अगस्त से आवेदन शुरू
दिल्ली में ड्रोन नीति की तैयारी, 1000 से ज्यादा नई नौकरियों की राह खुलेगी 
दिल्ली में ड्रोन नीति की तैयारी, 1000 से ज्यादा नई नौकरियों की राह खुलेगी 
ISRO में साइंटिस्ट इंजीनियर के 93 पदों पर भर्ती, GATE स्कोर से होगा चयन
ISRO में साइंटिस्ट इंजीनियर के 93 पदों पर भर्ती, GATE स्कोर से होगा चयन
बैंक ऑफ बड़ौदा में नई भर्ती शुरू, फटाफट करें अप्लाई
बैंक ऑफ बड़ौदा में नई भर्ती शुरू, फटाफट करें अप्लाई

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget