एक्सप्लोरर

CGPSC PCS Recruitment 2025: छत्तीसगढ़ पीसीएस भर्ती के आवेदन की लास्ट डेट कल, एक क्लिक में जान लें नियम और शर्तें

छत्तीसगढ़ पीसीएस भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट कल है. ऐसे में उम्मीदवारों के पास इसके लिए आवेदन करने के लिए ज्यादा समय नहीं बचा है.

अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए यह शानदार अवसर है. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2024 (PCS) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी थी, जिसकी अंतिम डेट अब बिल्कुल करीब आ गई है. इस परीक्षा के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 30 दिसंबर 2024 है. उम्मीदवार कल रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर जाकर अप्लाई करना होगा.

इस बार CGPSC के जरिए कुल 246 पदों पर भर्ती की जाएगी. इन पद पर उम्मीदवारों के चयन के लिए लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन होगा. एग्जाम के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट होना जरूरी है. इसके अलावा उम्मीदवारों की उम्र 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए. रिजर्व्ड कैटेगरी के कैंडिडेट्स को अधिकतम उम्र सीमा में छूट मिलेगी.

भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा. इस एग्जाम का आयोजन 9 फरवरी 2025 को किया जाएगा. पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक आयोजित की जाएगी. वहीं, मुख्य परीक्षा की संभावित डेट 26 से 29 जून 2025 है. प्रीलिम्स एग्जाम का आयोजन राज्य के 33 जिलों में किया जाएगा. जबकि मेंस एग्जाम केवल 5 जिलों में होगा. इनमें सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर और रायपुर शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- 

UGC NET Admit Card 2024: यूजीसी नेट दिसंबर एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

एडमिट कार्ड कब?

पीसीएस परीक्षा के एडमिट कार्ड जनवरी 2025 के अंतिम सप्ताह में जारी होने की संभावना है. अगर आवेदन करते समय कोई गलती हो गई हो, तो आयोग इसके सुधार की सुविधा भी दी जा रही है. निशुल्क त्रुटि सुधार 31 दिसंबर 2024 से 2 जनवरी 2025 तक है. जबकि शुल्क समेत त्रुटि सुधार 3 जनवरी 2025 से 5 जनवरी 2025 तक होगा. इसके लिए कैंडिडेट्स को 500 रुपये का शुल्क देना होगा.

यह भी पढ़ें- 

Bank Jobs: बैंक ऑफ बड़ौदा में स्पेशलिस्ट अफसर के 1267 पदों पर भर्ती, मौका न गंवाएं!

इतना देना होगा आवेदन शुल्क

परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन किया जा सकता है. छत्तीसगढ़ के रहने वाले कैंडिडेट्स को परीक्षा के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा. जबकि दूसरे राज्यों के उम्मीदवारों को 400 रुपये की फीस का भुगतान करना जरूरी है. ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट की मदद ले सकते हैं.

यहां क्लिक कर चेक करें नोटिफिकेशन

यह भी पढ़ें- 

DU में जॉब पाने का शानदार मौका, इस डेट तक कर लें अप्लाई, भरे जाएंगे इतने पद

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EAST Coast रेलवे में 1421 पदों पर भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू
EAST Coast रेलवे में 1421 पदों पर भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू
UPSSSC Result 2026: सहायक लेखाकार-लेखा परीक्षक का रिजल्ट घोषित, 1828 पदों पर 1643 कैंडिडेट्स सेलेक्ट
सहायक लेखाकार-लेखा परीक्षक का रिजल्ट घोषित, 1828 पदों पर 1643 कैंडिडेट्स सेलेक्ट
रेलवे कोच फैक्ट्री में कैसे बनें इलेक्ट्रिशियन? जानें पूरी प्रक्रिया
रेलवे कोच फैक्ट्री में कैसे बनें इलेक्ट्रिशियन? जानें पूरी प्रक्रिया
NTPC में नौकरी का मौका, डिप्टी मैनेजर पदों के लिए 12 अगस्त से आवेदन शुरू
NTPC में नौकरी का मौका, डिप्टी मैनेजर पदों के लिए 12 अगस्त से आवेदन शुरू

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget