एक्सप्लोरर

CBSE CTET 2021: सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए कल से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया, यहां जानें डिटेल

CTET Notification 2021: बीएड (B.Ed) और डीएलएड (DELED) कर चुके उम्मीदवार सीटेट (CTET) के लिए 19 अक्टूबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

CTET 2021 Details: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2021 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. सीटेट के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 20 सितंबर 2021 से शुरू हो जाएगी. सीबीएसई कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में सीटेट का आयोजन देश के विभिन्न केंद्रों पर करेगा. यह परीक्षा पूरे देश में 20 भाषाओं में आयोजित की जाएगी. नोटिफिकेशन के मुताबिक बीएड (B.Ed), डीएलएड (DELED) और बीएलएड (BELED) कर चुके उम्मीदवार सीटेट (CTET) के प्राइमरी और सेकेंडरी के लिए 19 अक्टूबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन (Online Apply) कर सकते हैं. 

CTET से संबंधित जरूरी तारीखें 
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख- 20 सितंबर 2021
आवेदन की अंतिम तारीख- 19 अक्टूबर 2021
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख- 20 अक्टूबर 2021
कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा की तारीख- 16 दिसंबर 2021 से लेकर 13 जनवरी 2022

जरूरी शैक्षणिक योग्यता 
सीटेट के प्राइमरी स्टेज (कक्षा 1 से 5) के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास 50% अंकों के साथ डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed), बैचलर इन एलिमेंट्री एजुकेशन (B.El.Ed) या बीएड (B.Ed) का डिप्लोमा/डिग्री होनी चाहिए.

सीटेट के सेकेंडरी स्टेज (कक्षा 6 से 8) के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास 50% अंकों के साथ बीएड (B.Ed) या इसके समकक्ष कोई डिप्लोमा/डिग्री होनी चाहिए. इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आप ऑफिशल नोटिफिकेशन देख सकते हैं.

आवेदन शुल्क
किसी एक स्टेज (प्राइमरी या सेकेंडरी) के लिए आवेदन करने वाले जनरल और ओबीसी कैटेगरी के आवेदकों के लिए आवेदन शुल्क 700 रुपये है. इसके अलावा एससी, एसटी और दिव्यांगों के लिए यह शुल्क 350 रुपये है. अगर कोई दोनों स्टेज (प्राइमरी और सेकेंडरी) के लिए आवेदन करना चाहता है, तो जनरल और ओबीसी कैटेगरी के लिए आवेदन शुल्क 1200 रुपये और एससी, एसटी व दिव्यांगों के लिए 600 रुपये है. यह शुल्क ऑनलाइन मोड में जमा किया जा सकता है. 

ऐसे कर सकते हैं आवेदन
सीटेट के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट https://ctet.nic.in पर जाना होगा. यहां आपको होम पेज पर सीटेट का नोटिफिकेशन मिल जाएगा, जिसे आप डाउनलोड कर लें. सभी उम्मीदवार इसे अच्छी तरह पढ़ लें. इसमें आपको आवेदन की पूरी प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज और अन्य जानकारी मिल जाएगी. वेबसाइट पर आवेदन का लिंक 20 सितंबर से एक्टिव हो जाएगा. 

यह भी पढ़ेंः Bank of Maharashtra SO Recruitment: बैंक ऑफ महाराष्ट्र में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 190 पदों पर भर्तियां, जल्द करें आवेदन

Army Bharti 2021: असम राइफल्‍स में निकली भर्तियां, 10वीं-12वीं पास वालों के लिए भी मौका

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSSSC Result 2026: सहायक लेखाकार-लेखा परीक्षक का रिजल्ट घोषित, 1828 पदों पर 1643 कैंडिडेट्स सेलेक्ट
सहायक लेखाकार-लेखा परीक्षक का रिजल्ट घोषित, 1828 पदों पर 1643 कैंडिडेट्स सेलेक्ट
रेलवे कोच फैक्ट्री में कैसे बनें इलेक्ट्रिशियन? जानें पूरी प्रक्रिया
रेलवे कोच फैक्ट्री में कैसे बनें इलेक्ट्रिशियन? जानें पूरी प्रक्रिया
NTPC में नौकरी का मौका, डिप्टी मैनेजर पदों के लिए 12 अगस्त से आवेदन शुरू
NTPC में नौकरी का मौका, डिप्टी मैनेजर पदों के लिए 12 अगस्त से आवेदन शुरू
दिल्ली में ड्रोन नीति की तैयारी, 1000 से ज्यादा नई नौकरियों की राह खुलेगी 
दिल्ली में ड्रोन नीति की तैयारी, 1000 से ज्यादा नई नौकरियों की राह खुलेगी 

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
Embed widget