एक्सप्लोरर

BUAT Recruitment 2023: एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में निकली हैं नौकरियां, 1 लाख से ज्यादा है महीने की सैलरी

Jobs 2023: सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो इन भर्तियों के लिए अप्लाई कर सकते हैं. एप्लीकेशन वेबसाइट से डाउनलोड करना है और फिर नीचे दिए पते पर अंतिम तारीख के पहले भेजना है.

BUAT Job Alert: टीचिंग की जॉब तलाश रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. बीयूएटी में प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर भर्ती निकली हैं. वे कैंडिडेट्स जो बांदा यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी के इन पद पर आवेदन करना चाहते हैं, वे बताए गए प्रारूप में अंतिम तारीख के पहले अप्लाई कर सकते हैं. इन पद के बारे में डिटेल में जानकारी पाने के लिए बीयूएटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं, जिसका पता ये है – buat.edu.in. ये भी जान लें कि इन पद पर आवेदन करने की लास्ट डेट 4 मई 2023 है.

भरे जाएंगे इतने पद

इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से बीयूएटी में प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के कुल 37 पद पर भर्ती होगी. ये भर्तियां अलग-अलग विभागों के लिए हैं जिनका डिटेल आप आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं. 4 मई को शाम 5 बजे के बाद एप्लीकेशन स्वीकार नहीं होंगे.

कैसे करना है अप्लाई

इन पद पर अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स को यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट यानी buat.edu.in पर जाकर एप्लीकेशन डाउनलोड करना है. यहां से एप्लीकेशन डाउनलोड करके उसे भरें और साथ में शुल्क का डिमांड ड्राफ्ट लगाकर नीचे दिए पते पर भेज दें.

ऐसा करने के लिए यूनिवर्सिटी का पता ये है – 'निदेशक प्रशासन एवं अनुश्रवण, बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, बांदा - 210001, उत्तर प्रदेश. डिमांड ड्राफ्ट जरूर लगाएं वरना आपका एप्लीकेशन निरस्त कर दिया जाएगा. डीडी इस नाम पर बनेगा - नियंत्रक, बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, बांदा उ.प्र.

कितना देना होगा शुल्क

इन पद पर आवेदन करने के लिए जनरल और ओबीसी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 1500 रुपये शुल्क देना होगा. जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 750 रुपये शुल्क देना होगा.

कौन कर सकता है आवेदन

आवेदन संबंधी डिटेल नोटिस में देख सकते हैं. मोटे तौर पर संबंधित विषय में मास्टर की डिग्री लेने के अलावा कैंडिडेट के पास नेट, सेट, स्लेट जैसा कोई एग्जाम पास करने का सर्टिफिकेट भी होना चाहिए. इसके अलावा भी अर्हताएं हैं जो पहले पता कर लें फिर ही अप्लाई करें.

कितनी है सैलरी

असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर सैलरी 57,700 रुपये है. एसोसिएट प्रोफेसर पद पर सैलरी 1,31,400 रुपये है और प्रोफेसर पद पर सेलेक्ट होने पर सैलरी 1,44,200 रुपये महीना है. नोटिस देखने के लिए यहां क्लिक करें.

यह भी पढ़ें: बोर्ड एग्जाम में नहीं आए अच्छे नंबर तो ये करियर ऑप्शन चुन सकते हैं.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RRB पैरामेडिकल भर्ती का आज आखिरी मौका, 590 पदों पर ऐसे भरें फॉर्म
RRB पैरामेडिकल भर्ती का आज आखिरी मौका, 590 पदों पर ऐसे भरें फॉर्म
एम्स पटना में हाई सैलरी वाली नौकरियां, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती
एम्स पटना में हाई सैलरी वाली नौकरियां, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती
इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका, 18 लाख तक का मिलेगा पैकेज
इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका, 18 लाख तक का मिलेगा पैकेज
सरकारी नौकरी चाहिए तो जल्दी करें आवेदन, इन 4 संस्थानों में आज आखिरी मौका
सरकारी नौकरी चाहिए तो जल्दी करें आवेदन, इन 4 संस्थानों में आज आखिरी मौका

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget