एक्सप्लोरर

BSF Recruitment 2024: देश सेवा का है जज्बा तो करें बीएसएफ के इस भर्ती अभियान के लिए अप्लाई, 1 लाख से ऊपर है सैलरी

BSF Water Wing Recruitment 2024: सीमा सुरक्षा बल वाटर विंग ने ग्रुप बी और सी के पद पर वैकेंसी निकाली है. जिनके लिए अभ्यर्थी आधिकारिक साइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

BSF Water Wing Jobs 2024: सीमा सुरक्षा बल (BSF) वाटर विंग ने ग्रुप बी और सी पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. जिसके अनुसार कुल 162 पदों पर भर्ती की जाएगी. इस अभियान के लिए पात्र और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक BSF वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन जमा करने की अंतिम डेट 01 जुलाई 2024 तय की गई है. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार यहां दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं.

ये है रिक्ति विवरण

अधिसूचना के अनुसार अभियान के जरिए कुल 162 पद भरे जाएंगे. जिनमें सब इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल के पद शामिल हैं.

जरूरी शैक्षिक योग्यता

  • सब-इंस्पेक्टर: अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 के साथ अन्य जरूरी पात्रताओं को पूरा करना चाहिए. जिसे आप नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं.
  • हेड कांस्टेबल: मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक और सिरंग प्रमाणपत्र/द्वितीय श्रेणी इंजन चालक प्रमाणपत्र/प्रासंगिक ट्रेडों में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान डिप्लोमा.
  • कांस्टेबल: मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक या समकक्ष और 265 एचपी से कम क्षमता वाली बोट के संचालन में एक वर्ष का अनुभव उम्मीदवार के पास होना चाहिए. बिना किसी सहायता के गहरे पानी में तैरना जानना जरूरी है.

उम्र सीमा

एसआई पद के लिए उम्र सीमा 22 साल से लेकर 28 साल के बीच होनी चाहिए. जबकि अन्य पद के लिए आयु सीमा 20 वर्ष से 25 वर्ष के मध्य रखी गई है.  

इतना देना होगा आवेदन शुल्क

इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. आवेदन शुल्क के रूप में एसआई पद के लिए उम्मीदवारों को 200 व अन्य पद के लिए 100 रुपये का शुल्क देना होगा.

ऐसे होगा चयन

इन पद पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षण (PST), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), दस्तावेज सत्यापन, व्यापार परीक्षण और चिकित्सा परीक्षा के आधार पर किया जाएगा.

कितनी मिलेगी सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार वेतन मिलेगा. एसआई पद पर चयनित अभ्यर्थियों को 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये का वेतन मिलेगा. जबकि हेड कांस्टेबल पद पर  25,500 रुपये से 81,100 रुपये और कांस्टेबल पद पर 21,700 रुपये से 69,100 रुपये के बीच सैलरी दी जाएगी.

आवेदन कैसे करें?

बीएसएफ भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाना होगा. फिर होमपेज पर भर्ती टैब पर क्लिक करना होगा. फिर उन्हें भर्ती अधिसूचना ढूंढनी होगी और उसे पढ़ना होगा. इसके बाद उन्हें पंजीकरण करना होगा. फिर क्रेडेंशियल्स के साथ लॉगइन करें. अब आवश्यक जानकारी के साथ ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा और आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. अंत में उम्मीदवार फॉर्म सबमिट कर दें.

यहां क्लिक कर चेक करें नोटिफिकेशन

यह भी पढ़ें- ​IAS Success Story: ऑटो चालक के बेटे ने किया कारनामा, पहले ही प्रयास में बना सबसे युवा IAS अफसर, भावुक कर देगी संघर्ष की कहानी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPESSC PRT recruitment 2026: UP सहायक अध्यापक भर्ती के लिए आवेदन की डेट बढ़ी, 4 नवंबर तक करें अप्लाई
UP सहायक अध्यापक भर्ती के लिए आवेदन की डेट बढ़ी, 4 नवंबर तक करें अप्लाई
13 लाख रुपये तक CTC पाने का मौका, BEL में 350 वैकेंसी के लिए आवेदन शुरू
13 लाख रुपये तक CTC पाने का मौका, BEL में 350 वैकेंसी के लिए आवेदन शुरू
NTPC ने डिप्टी मैनेजर के पदों पर मांगे आवेदन, जानें जरूरी योग्यता और प्रोसेस
NTPC ने डिप्टी मैनेजर के पदों पर मांगे आवेदन, जानें जरूरी योग्यता और प्रोसेस
JKSSB JE Recruitment 2026: जम्मू-कश्मीर में JE के 458 पद पर भर्ती का नोटिस जारी, जानें कब से भरेंगे फॉर्म?
जम्मू-कश्मीर में JE के 458 पद पर भर्ती का नोटिस जारी, जानें कब से भरेंगे फॉर्म?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget