एक्सप्लोरर

हेड मास्टर के पदों पर भर्ती के लिए आखिरी तारीख बढ़ी, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई

​बीपीएससी ने हेड मास्टर के पदों पर भर्ती के लिए आखिरी तारीख आगे बढ़ा दी है. अब उम्मीदवार 21 अप्रैल तक इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं.

बीपीएससी यानी बिहार लोक सेवा आयोग ने हेड मास्टर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है. इच्छुक उम्मीदवार अब इस भर्ती के पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in के माध्यम से 21 अप्रैल 2022 तक ऑनलाइन मोड से आवेदन पाएंगे और आवेदन में सुधार करने की आखिरी तारीख 30 अप्रैल 2022 निर्धारित की गई है.

जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक बिहार में हेड मास्टर के पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार के पास कम से कम 50% अंकों के साथ मास्टर्स डिग्री साथ ही उम्मीदवार बी.एड. / बी.ए.एड. / बीएससी.एड. पास होना जरूरी है.

इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के अनुसार होगा. इस परीक्षा में उम्मीदवारों से 150 अंकों के 150 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे. हेड मास्टर के पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार की उम्र 31 से लेकर के 47 वर्ष के बीच में होनी चाहिए लेकिन आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट प्रदान की जाएगी.

इन पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को 35000 रुपये वेतन प्रति माह प्रदान किया जाएगा. इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं. इस भर्ती अभियान के तहत बिहार में हेड मास्टर के 6421 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर 21 अप्रैल 2022 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा और इससे पहले आवेदन करने की अन्तिम तिथि 11 अप्रैल 2022 निर्धारित की गई थी.

​​​​CBSE Term 2 Exams 2022: ​छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म, सीबीएसई ने जारी किए एडमिट कार्ड, ​यहां से करें डाउनलोड

​​​IBPS में बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी, आवेदन के लिए करना होगा ये काम

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IIT इंदौर में फैकल्टी भर्ती का मौका, 1.01 लाख रुपये तक होगी शुरुआती सैलरी, जानें आवेदन प्रक्रिया
IIT इंदौर में फैकल्टी भर्ती का मौका, 1.01 लाख रुपये तक होगी शुरुआती सैलरी, जानें आवेदन प्रक्रिया
चतुर्थ श्रेणी में हो गया है सेलेक्शन! जानिए किस पद पर मिलेगी नियुक्ति और क्या होगा आपका काम
चतुर्थ श्रेणी में हो गया है सेलेक्शन! जानिए किस पद पर मिलेगी नियुक्ति और क्या होगा आपका काम
बिहार में 3,687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती, जानें कैसे और कब तक कर सकते हैं अप्लाई?
बिहार में 3,687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती, जानें कैसे और कब तक कर सकते हैं अप्लाई?
IUAC Recruitment 2026: केंद्र सरकार के संस्थान में निकली भर्ती, इन पदों पर करें आवेदन; लाखों में है सैलरी
केंद्र सरकार के संस्थान में निकली भर्ती, इन पदों पर करें आवेदन; लाखों में है सैलरी

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
E20 कार खरीदने की सोच रहे हैं तो रिपेयर की न लीजिए टेंशन, ये कंपनियां दे रहीं एक्सटेंडेड वारंटी
E20 कार खरीदने की सोच रहे हैं तो रिपेयर की न लीजिए टेंशन, ये कंपनियां दे रहीं वारंटी
Embed widget