एक्सप्लोरर

Bihar Elementary Teachers: बिहार में 94 हजार प्रारंभिक शिक्षकों की भर्ती का शेड्यूल हुआ जारी, अगस्त तक होगी नियुक्ति

बिहार के सरकारी स्कूलों में 94 हजार शिक्षकों की भर्ती के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है. यह भर्ती अगस्त तक पूरी करने का फैसला किया गया है.

Bihar Elementary Teachers Recruitment 2020 schedule: बिहार राज्य के उन अभ्यर्थियों के लिए एक अच्छी खबर आई है. जो सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने के इच्छुक हैं. यह बिहार विधानसभा चुनाव के पूर्व राज्य सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने की चाह रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह बड़ा तोहफा है. बिहार सरकार द्वारा राज्य के प्राथमिक स्कूलों में करीब 94 हजार शिक्षकों को नियुक्त करने का फैसला लिया गया है. इस नियुक्ति को तीन महीने के अन्दर पूरा किया जाना है. सरकार ने इस बात का निर्णय किया है कि 31 अगस्त तक चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दे दिए जाएँ.

इसके लिए बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने प्रारंभिक शिक्षकों के नियोजन का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है.  इस नए शेड्यूल के मुताबिक़ राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) से 18 माह का सेवाकालीन डिप्लोमा इन एलिमेन्ट्री एजुकेशन (डीईएलएड) कोर्स कर चुके टीईटी पास परीक्षार्थियों को इसके लिए आवेदन करने का मौका दिया है.

बतादें कि पटना हाईकोर्ट ने 21 जनवरी 2020 को इस आशय का आदेश देते हुए सरकार की उस याचिका को ख़ारिज कर दिया गया था. जिसमें सरकार ने उन अभ्यर्थियों को योग्य घोषित कर दिया था जो एनआईओएस से 18 माह का सेवाकालीन डिप्लोमा इन एलिमेन्ट्री एजुकेशन (डीईएलएड) कोर्स किये थे. इस हाईकोर्ट के इस आदेश के अनुपालन में एनसीटीई से हरी झंडी के बाद इन परीक्षार्थियों को यह मौका दिया जा रहा है.

शिक्षा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार एनआईओएस से डीईएलएड डिग्रीधारी टीईटी पास अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए एक माह का मौका दिया गया है. इन आवेअकों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 15 जून से ही आरंभ होगी. आवेदन करने कि अंतिम तिथि 14 जुलाई निर्धारित की गई है. डीईएलएड वाले टीईटी/सीटीईटी उत्तीर्ण उम्मीदवार इस के लिए अपने आवेदन 14 जुलाई तक भेज सकते हैं.

इसके लिए 18 जुलाई तक चयनित उम्मीदवारों की फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी.  मेरिट लिस्ट का अनुमोदन 21 जुलाई और प्रकाशन 23 जुलाई को किया जायेगा. इए मेरिट लिस्ट पर आपत्ति 24 जुलाई से 7 अगस्त 2020 तक ली जाएगी. 12 अगस्त तक फाइनल मेरिट लिस्ट का अंतिम प्रकाशन किया जायेगा.

जिले द्वारा पंचायत एवं प्रखंड की मेधा सूची का अनुमोदन 13 से 22 अगस्त के बीच  होगा, जबकि 25 अगस्त को नियोजन इकाइयों द्वारा मेधा सूची का सार्वजनीकरण किया जाएगा.

आवेदन के साथ संलग्न सेल्फ अटेस्टेड प्रमाण पत्रों का मूल प्रमाण पत्र से मिलान एवं चयन सूची का निर्माण  28 अगस्त को, जबकि 31 अगस्त को चयनित अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच कर नियोजन पत्र दिया जाएगा.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, सफाई कर्मचारी और सरकारी पदों पर भर्ती
दिल्ली में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, सफाई कर्मचारी और सरकारी पदों पर भर्ती
12वीं पास के लिए सेना में अधिकारी बनने का मौका, TES-57 पदों पर भर्ती
12वीं पास के लिए सेना में अधिकारी बनने का मौका, TES-57 पदों पर भर्ती
NICL में निकली 321 पदों पर भर्ती, 28 अक्टूबर तक करें आवेदन
NICL में निकली 321 पदों पर भर्ती, 28 अक्टूबर तक करें आवेदन
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में निकली भर्ती, 1.20 लाख तक मिलेगी सैलरी
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में निकली भर्ती, 1.20 लाख तक मिलेगी सैलरी

वीडियोज

Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget