एक्सप्लोरर

BECIL Data Entry Operator: डाटा एंट्री ऑपरेटर और सीनियर सुपरवाइजर जैसे कई पदों पर नौकरियां, 7 अक्टूबर तक करें अप्लाई

BECIL Recruitment 2021: ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (Broadcast Engineering Consultants India Limited, BECIL) में विभिन्न पदों पर वैकेंसी निकली है.

BECIL Recruitment 2021: ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (Broadcast Engineering Consultants India Limited, BECIL) में विभिन्न पदों पर वैकेंसी निकली है. इसके मुताबिक अप्रेंटिस, डाटा एंट्री ऑपरेटर, सुपरवाइजर और सीनियर सुपरवाइजर के पद पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है. इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और 7 अक्टूबर 2021 तक चलेगी. इन पदों के लिए योग्य, आवश्यक योग्यता और अनुभव रखने वाले उम्मीदवार ऑनलाइन मोड के माध्यम से पदों पर आवेदन कर सकते हैं. आधिकारिक वेबसाइट www.becil.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 103 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.

बता दें कि डाटा एंट्री ऑपरेटर, सुपरवाइजर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 30 वर्ष होनी चाहिए. इसके अलावा सीनियर सुपरवाइजर के पद के लिए अभ्यर्थियों की आयु 35 वर्ष होनी चाहिए. डाटा एंट्री ऑपरेटर, सुपरवाइजर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट होना चाहिए. इसके अलावा अन्य पद के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी पद पर आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को अच्छी तरह पढ़ लें क्योंकि फॉर्म में गड़बड़ी पाए जाने पर आवेदन रिजेक्ट कर दिया जाएगा.

BECIL की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक उम्मीदवारों के पास एक वैलिड व्यक्तिगत ईमेल आईडी होना आवश्यक है. वहीं अगर किसी उम्मीदवार के पास वैध व्यक्तिगत ईमेल आईडी नहीं है तो उसे ऑनलाइन आवेदन करने से पहले अपनी नई ईमेल आईडी बनानी चाहिए.

महत्वपूर्ण तिथि:
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 17 अक्टूबर 2021

रिक्ति विवरण
अप्रेंटिस/लोडर - 57 पद
डाटा एंट्री ऑपरेटर - 7 पद
सुपरवाइजर - 20 पद
सीनियर सुपरवाइजर - 9 पद

शैक्षिक योग्यता:
अप्रेंटिस/लोडर - 8वीं पास 
डाटा एंट्री ऑपरेटर, सुपरवाइजर, सीनियर सुपरवाइजर- स्नातक.

आयु सीमा
अप्रेंटिस/लोडर-अधिकतम 45 वर्ष
डाटा एंट्री ऑपरेटर, सुपरवाइजर - 30 वर्ष
सीनियर सुपरवाइजर - 35 वर्ष

ये भी पढ़ें

NEET Answer Key 2021: नीट आंसर-की 2021 आज जारी किए जाने की उम्मीद, यहां चेक करें लेटेस्ट अपडेट

UPSC CSE Final Result 2020: एक कंस्ट्रक्शन मजदूर की बेटी ने निकाला यूपीएससी, 481 रैंक की हासिल

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, सफाई कर्मचारी और सरकारी पदों पर भर्ती
दिल्ली में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, सफाई कर्मचारी और सरकारी पदों पर भर्ती
12वीं पास के लिए सेना में अधिकारी बनने का मौका, TES-57 पदों पर भर्ती
12वीं पास के लिए सेना में अधिकारी बनने का मौका, TES-57 पदों पर भर्ती
NICL में निकली 321 पदों पर भर्ती, 28 अक्टूबर तक करें आवेदन
NICL में निकली 321 पदों पर भर्ती, 28 अक्टूबर तक करें आवेदन
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में निकली भर्ती, 1.20 लाख तक मिलेगी सैलरी
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में निकली भर्ती, 1.20 लाख तक मिलेगी सैलरी

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
'मैं कितना खुशकिस्मत हूं', रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार
'मैं कितना खुशकिस्मत हूं', रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार
'बांग्लादेश ने हमें डरा दिया...', क्रिस गेल ने क्यों कहा ऐसा
'बांग्लादेश ने हमें डरा दिया...', क्रिस गेल ने क्यों कहा ऐसा
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Embed widget