एक्सप्लोरर

ASRB NET Admit Card 2021: एग्रीकल्चरल साइंटिस्ट रिक्रूटमेंट बोर्ड ने ARS और STO भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड किए जारी

इस भर्ती की प्री परीक्षा का आयोजन 23 अगस्त से 27 अगस्त तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा. इन 287 पदों के लिए हजारों उम्मीदवारों ने ऑनलाइन आवेदन किया है. 

ASRB NET Admit Card 2021: एग्रीकल्चरल साइंटिस्ट रिक्रूटमेंट बोर्ड (एएसआरबी) ने एआरएस और एसटीओ के 287 पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. इस भर्ती की प्री-परीक्षा 23 अगस्त से 27 अगस्त 2021 के बीच देशभर के विभिन्न शहरों में आयोजित की जाएगी. जिन उम्मीदवारों ने इन पदों के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरा था, वह रिक्रूटमेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://asrb.org.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. 

इन पदों के लिए बोर्ड ने 5 अप्रैल 2021 से 25 अप्रैल 2021 तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए थे. इन 287 पदों के लिए हजारों उम्मीदवारों ने आवेदन किया है. पिछले दिनों बोर्ड ने इस भर्ती की प्री परीक्षा की तारीखों का ऐलान किया था. अब अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं. 

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
1. जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, उन्हें अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले एग्रीकल्चरल साइंटिस्ट रिक्रूटमेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://asrb.org.in पर जाना होगा. 

2. वेबसाइट के होम पेज पर आपको बाईं तरफ इस भर्ती के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का विकल्प नजर आएगा. आपको उस पर क्लिक करना होगा.

3. अब आपके सामने एक नई विंडो खुलकर आ जाएगी, जिसमें आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि भरकर लॉग इन करना होगा. 

4. जब आप पूरी डिटेल भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करेंगे. तो आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड की डिजिटल कॉपी आ जाएगी. इसे आप पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं.

5. सभी उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंट आउट निकाल कर रख लें. आपको परीक्षा वाले दिन केंद्र पर एडमिट कार्ड की कॉपी ले जानी होगी. 

इन बातों का रखें ध्यान
सभी कैंडिडेट अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उस पर दिए गए दिशा-निर्देशों को अच्छी तरह पढ़ लें. उसमें आपको परीक्षा की तारीख, समय, परीक्षा केंद्र और वहां ले जाने वाले दस्तावेजों के बारे में विस्तृत जानकारी मिल जाएगी. आप परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले अपना आधार कार्ड, एडमिट कार्ड और एक पासपोर्ट साइज फोटो ले जाना ना भूलें. इसके अलावा आप मास्क लगाकर जाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें.

यह भी पढ़ेंः Punjab Police SI Recruitment 2021: सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एमपी हाईकोर्ट में सरकारी नौकरी का मौका, 1174 पदों पर होगी सीधी भर्ती
एमपी हाईकोर्ट में सरकारी नौकरी का मौका, 1174 पदों पर होगी सीधी भर्ती
Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026 : राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती में 24,752 पदों पर मौका, ऐसे करें अप्लाई
Rajasthan Safai Karmchari भर्ती में 24,752 पदों पर मौका, ऐसे करें अप्लाई
PNB LBO Recruitment 2026 : PNB LBO आवेदन की आज आखिरी तारीख, तुरंत करें अप्लाई
PNB LBO आवेदन की आज आखिरी तारीख, तुरंत करें अप्लाई
EAST Coast रेलवे में 1421 पदों पर भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू
EAST Coast रेलवे में 1421 पदों पर भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
Embed widget