एक्सप्लोरर

Agneepath Recruitment Scheme: भारतीय सेना में चार साल के लिए भर्ती होंगे युवा, 6.9 लाख का होगा सालाना पैकेज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

Agneepath Recruitment Scheme: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने सेना में भर्ती होने वाले युवाओं को बड़ा तोहफा दिया है. 4 साल के लिए सेना में भर्ती होंगे युवा.

Agneepath Yojana 2022:  देश की सेवा करना चाहते है तो यह खबर आपके लिए अच्छी खबर है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने सेना में भर्ती होने वाले युवाओं को बड़ा तोहफा दिया है. भारतीय सेना ने भर्ती के लिए आज यानी मंगलवार को ‘अग्निपथ योजना’ लॉन्च कर दी. इस अवसर पर थल सेना, नौसेना और वायु सेना के प्रमुख भी मौजूद रहे. योजना के तहत सेना में युवाओं को ‘अग्निवीर’ के तहत सेवा का अवसर दिया जाएगा. 

4 साल के लिए सेना में भर्ती होंगे युवा 
केंद्र सरकार की ओर से लॉन्च की गई यह स्कीम खास देश की सेवा करने वाले युवाओं के लिए शुरू की गई है. इस योजना के तहत देश के युवा 4 साल के लिए सेना में भर्ती होंगे. इसके साथ ही योजना में शॉर्ट टर्म सर्विस के लिए युवाओं की नियुक्ति की जाएगी. आपको बता दें इस योजना में किसी भी रेजिमेंट के लिए आप आवेदन कर सकते हैं. साथ ही रेजिमेंट में जाति, धर्म, क्षेत्र के हिसाब से भर्ती नहीं की जाएगी. 

जानें क्या है नई योजना 
4 साल बाद सैनिकों की समीक्षा की जाएगी
इसके साथ ही उन्हें नौकरी से छोड़ते वक्त सेवा निधि पैकेज मिलेगा
योजना में पेंशन नहीं होगी एकमुश्त पैसा दिया जाएगा
इस सेना के तहत भर्ती होने वाले सैनिक अग्निवीर कहलाएंगे 
इस योजना के तहत भर्ती किए जाने वाले ज्यादातर जवानों को चार साल बाद मुक्त कर दिया जाएगा

जानें किस उम्र तक कर सकते हैं आवेदन 
इस योजना में सरकार अग्निवीरों को अच्छी सैलरी देगी और 4 साल की नौकरी के बाद में भी युवाओं को भविष्य के लिए काफी नए अवसर मिलेंगे. बता दें इस योजना में 17.5 साल से 21 साल के युवाओं (agneepath scheme army age limit) अप्लाई कर सकते हैं. इसमें 10 हफ्ते से 6 महीने तक की ट्रेनिंग का प्रावधान होगा. 

पहला बैच 2023 में
इस योजना के तहत पहली भर्ती प्रक्रिया 90 दिनों के अंदर शुरू करने की योजना है और पहला बैच 2023 में आएगा. रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना और भारतीय नेवी में भर्तियों के लिए इस नई योजना को लांच किया है.

जानें कितनी मिलेगी सैलरी 
इस योजना में अगर सैलरी की बात की जाए तो रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, इस योजना में युवाओं को पहले साल 4.76 लाख का सालाना पैकेज मिलेगा. वहीं, आखिरी यानी चौथी साल में यह बढ़कर 6.92 लाख तक पहुंच जाएगा. वहीं, रिस्क और हार्डशिप वाले भत्तों का फायदा भी सेना के लोगों को मिलेगा. वहीं, 4 साल की नौकरी पूरी होने के बाद में सेना के युवाओं को 11.7 लाख रुपये सेवा निधि के रूप में दिए जाएंगे. बता दें इस राशि पर किसी भी तरह का कोई टैक्स नहीं लगेगा. इस योजना के तहत चार साल के लिए 48 लाख रुपये का जीवन बीमा कवर भी मिलेगा. मृत्यु के मामले में भुगतान न किए गए कार्यकाल के लिए वेतन सहित 1 करोड़ रुपये से अधिक होगा. 

यह भी पढ़ें:

Chhattisgarh Sarkari Naukri: छत्तीसगढ़ में 8वीं पास के लिए नौकरियां, जानें – एज लिमिट से लेकर लास्ट डेट तक सब कुछ 

UP Board 10th, 12th Results 2022: यूपी बोर्ड नतीजों को लेकर आयी ये बड़ी खबर, आपने पढ़ी क्या?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Engineering Jobs: कौन-सी कंपनी बनाती है दिल्ली मेट्रो के कोच, इसमें कैसे मिलेगी नौकरी?
कौन-सी कंपनी बनाती है दिल्ली मेट्रो के कोच, इसमें कैसे मिलेगी नौकरी?
एमपी हाईकोर्ट में सरकारी नौकरी का मौका, 1174 पदों पर होगी सीधी भर्ती
एमपी हाईकोर्ट में सरकारी नौकरी का मौका, 1174 पदों पर होगी सीधी भर्ती
Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026 : राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती में 24,752 पदों पर मौका, ऐसे करें अप्लाई
Rajasthan Safai Karmchari भर्ती में 24,752 पदों पर मौका, ऐसे करें अप्लाई
PNB LBO Recruitment 2026 : PNB LBO आवेदन की आज आखिरी तारीख, तुरंत करें अप्लाई
PNB LBO आवेदन की आज आखिरी तारीख, तुरंत करें अप्लाई

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget