एक्सप्लोरर

JNVST 2024: जवाहर नवोदय विद्यालय क्लास 6वीं में एडमिशन के लिए लास्ट डेट आगे बढ़ी, अब इस डेट तक भरें फॉर्म

JNVST Registration: जवाहर नवोदय विद्यालय समिति ने क्लास 6वीं में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की लास्ट डेट आगे बढ़ा दी है. अब इस डेट तक आवेदन कर सकते हैं.

JNVST 2024 Registration Date Extended: जवाहर नवोदय विद्यालय में क्लास 6वीं में एडमिशन लेने की इच्छा है तो समिति ने फॉर्म भरने का एक और मौका दिया है. नवोदय विद्यालय ने जवाहर नवोदय विद्यालय सेलेक्शन टेस्ट 2024 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख आगे बढ़ा दी है. अब इस एंट्रेंस एग्जाम के लिए 23 सितंबर तक फॉर्म भरा जा सकता है. वे कैंडिडेट्स जिनके पैरेंट्स किसी वजह से अब तक अप्लाई न कर पाए हों, वे अब आवेदन कर सकते हैं.

आज थी लास्ट डेट

पहले जेएनवीएसटी 2024 के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट आज यानी 16 सितंबर 2024 थी. हालांकि अब तारीखों में बदलाव किया गया है. वेबसाइट खोलने पर मैसेज देख सकते हैं कि लास्ट डेट 23 सितंबर तक आगे बढ़ा दी गई है. जो कैंडिडेट या उनके अभिभावक किसी वजह से अब तक फॉर्म न भर पाए हों, वे अब अप्लाई कर दें.

यह भी पढ़ें: रेलवे में निकले 4 हजार पदों पर आवेदन करने का आखिरी मौका आज, तुरंत कर दें अप्लाई 

इस वेबसाइट से भरना है फॉर्म

ये भी जान लें कि जेएनवीएसटी 2024 के लिए केवल ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है. ऐसा करने के लिए कैंडिडेट्स को नवोदय विद्यालय समिति की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है – navodaya.gov.in. यहां से आवेदन भी हो सकता है और आगे के अपडेट्स भी पता किए जा सकते हैं.

कौन कर सकता है अप्लाई

क्लास 5वीं के स्टूडेंट्स अप्लाई कर सकते हैं पर जरूरी है कि आप जहां के परमानेंट निवासी हूं, उस जिले के नवोदय विद्यालय में ही आवेदन करें. रजिस्ट्रेशन अभी हो रहे हैं पर एडमिशन के समय कैंडिडेट का क्लास 5वीं पास होना जरूरी है. आयु सीमा की बात करें तो 1 मई 2013 से 31 जुलाई 2015 के बीच जन्मे कैंडिडेट पात्र हैं.

यह भी पढ़ें: यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा 2024 का इंटरव्यू शेड्यूल जारी, इस दिन से शुरू होंगे साक्षात्कार

ऐसे होता है चयन

इन स्कूलों में एडमिशन लेने के लिए कैंडिडेट्स को लिखित परीक्षा पास करनी होती है. ये स्कूल द्वारा ही आयोजित करायी जाती है और इसे पास करने वाले ही जेएनवी में एडमिशन पाते हैं. जवाहर नवोदय विद्यालय सेलेक्शन टेस्ट, जिसके लिए आवेदन हो रहे हैं, यही एडमिशन की पहली सीढ़ी है.

फॉर्म भरने के लिए ये स्टेप्स करें फॉलो

  • जेएनवी क्लास 6वीं में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन नवोदय विद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट पर होंगे. इसका पता है - navodaya.gov.in.
  • यहां आपको होमपेज पर क्लास 6 का एप्लीकेशन लिंक दिखेगा, इस पर क्लिक करें.
  • ऐसा करते ही एक नया पेज खुलेगा. इस पर आपको अपने डिटेल डालने होंगे.
  • जरूरी डिटेल डालें और एप्लीकेशन फॉर्म भर दें.
  • इसके बाद फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें.
  • इस पेज को डाउनलोड करके अपने पास रख लें.ये आगे आपके काम आएगा.

ये रहा वेबसाइट का लिंक

यह भी पढ़ें: रेलवे में निकली 8 हजार भर्तियों के लिए इस डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई, ग्रेजुएशन पास है योग्यता  

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EAST Coast रेलवे में 1421 पदों पर भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू
EAST Coast रेलवे में 1421 पदों पर भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू
73% छात्र 12वीं से पहले ही छोड़ रहे पढ़ाई, संसदीय समिति की रिपोर्ट में खुलासा 
73% छात्र 12वीं से पहले ही छोड़ रहे पढ़ाई, संसदीय समिति की रिपोर्ट में खुलासा 
CG बोर्ड 10वीं 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
CG बोर्ड 10वीं 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
DU हिस्ट्री के सिलेबस में बड़ा बदलाव, दिल्ली सल्तनत समेत कई पेपर हटाए गए
DU हिस्ट्री के सिलेबस में बड़ा बदलाव, दिल्ली सल्तनत समेत कई पेपर हटाए गए

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget