एक्सप्लोरर

JNU उन स्टूडेंट्स के लिए कराएगा ऑफलाइन परीक्षाएं, जिनके पास नहीं है इंटरनेट कनेक्टीविटी

Jawaharlal Nehru University, Delhi ने आज एक नोटीफिकेशन में साफ किया कि जिन स्टूडेंट्स के पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है या कनेक्टीविटी पुअर है, उनके लिए यूनिवर्सिटी खुलने के बाद ऑफलाइन परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी.

JNU To Conduct Offline Exams For Students Who Don’t Have Good Internet Facility: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी, दिल्ली ने एक बड़ा फैसला लेते हुए आज घोषित किया है कि वे स्टूडेंट्स जो रिमोट एरियाज़ में रहते हैं या जिनके पास किसी भी कारण से अच्छी इंटरनेट सुविधाएं नहीं हैं, उनके लिए यूनिवर्सिटी अलग से ऑफलाइन परीक्षाए आयोजित कराएगी.

ये ऑफलाइन परीक्षाएं तब आयोजित होंगी जब यूनिवर्सिटी खुलेगी. नोटिस में यह भी कहा गया है कि नेक्स्ट एकेडमिक सेशन की तैयारियों कि लिए यूनिवर्सिटी चाहती हैं कि सभी ऑनलाइन परीक्षाएं यहां तक की मूल्यांकन का कार्य भी 31 जुलाई 2020 तक हर हाल में पूरा हो जाए. इसके लिए जो भी जरूरी कदम हैं, वे उठाये जाएंगे.

दरअसल कोरोना और उसके बचाव के लिए किए गए लॉकडाउन की वजह से हर शिक्षण संस्थान का एकेडमिक शेड्यूल काफी बिगड़ गया है. जैसे-जैसे नये नियम सामने आ रहे हैं और कोरोना को लेकर भी जो नए अपडेट्स हैं, उन सभी को नजर में रखते हुये यूनिवर्सिटीज़, बोर्ड्स अब आगे की योजना बनाने पर कार्य कर रहे हैं.

कई स्टूडेंट्स के पास नहीं है इंटरनेट सुविधा –

कोरोना से बचाव के लिये ऑनलाइन एग्जाम की व्यवस्था कर तो ली गयी लेकिन अभी भी कई ऐसे स्टूडेंट्स हैं जिनके पास इंटरनेट की दुरुस्त व्यवस्था नहीं है. दरअसल कोरोना और लॉकडाउन के कारण जैसा की सरकार के निर्देश आए थे उनके अनुसार जेएनयू ने भी स्टूडेंट्स को हॉस्टल खाली करके अपने घर वापस जाने के लिए कह दिया था.

ऐसे में बहुत से स्टूडेंट्स के पास अपने होम टाउन में इंटरनेट की सुविधा नहीं है. ऐसे स्टूडेंट्स ऑनलाइन परीक्षा देने में सक्षम नहीं हैं. ऐसे ही स्टूडेंट्स के लिये यूनिवर्सिटी ने यह सुविधा दी है कि जब सिचुएशन सामान्य होने के बाद यूनिवर्सिटी खुलेगी तो इनकी ऑफलाइन परीक्षा आयोजित की जायेगी. यूनिवर्सिटी कब खुलेगी इसकी सूचना भी सरकारी गाइडलाइंस के अनुसार जुलाई में ही दी जायेगी. अभी तो एमएचए के नोटिस के अनुसार 30 जून तक सभी शैक्षणिक संस्थायें बंद रहेंगी.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP Government Jobs: मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी का मौका, इन पदों पर निकली वैकेंसी
मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी का मौका, इन पदों पर निकली वैकेंसी
AI Copy Checking: क्या एआई से चेक होने लगी हैं कॉपियां, किन देशों में बढ़ रहा ये चलन?
क्या एआई से चेक होने लगी हैं कॉपियां, किन देशों में बढ़ रहा ये चलन?
UGC NET Answer Key पर NTA की सफाई, कहा- सही चुनौती पर ₹200 हाेंगे वापस
UGC NET Answer Key पर NTA की सफाई, कहा- सही चुनौती पर ₹200 हाेंगे वापस
UPSSSC 5369 पदों का रिजल्ट 10 सितंबर को संभव, चयन की तैयारी पूरी
UPSSSC 5369 पदों का रिजल्ट 10 सितंबर को संभव, चयन की तैयारी पूरी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget