एक्सप्लोरर

JKBOSE ने 10वीं और 12वीं का सिलेबस 30 फीसदी कम किया, कोरोना की वजह से लिया गया फैसला

Jammu Kashmir Board Of School Education ने कोविड के कारण इस साल दसवीं और बारहवीं का सिलेबस 30 प्रतिशत कम कर दिया है. यहां पढ़ें पूरी खबर विस्तार से.

JKBOSE Reduces Class 10th & 12th Syllabus By 30 Percent: जम्मू कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने दूसरे बोर्ड्स की तर्ज पर अपने यहां का सिलेबस भी तीस प्रतिशत कम कर दिया है. कोविड के कारण यह फैसला लिया गया है. बोर्ड ने क्लास दस और बारह दोनों क्लासेस का सिलेबस 30 प्रतिशत कम किया है. दरअसल कोरोना के कारण इस साल स्कूल नहीं खुल पाए और अधिकतर जगहों पर ऑनलाइन क्लासेस से ही काम चलाया जा रहा है. ऐसे में सिलेबस का ऐसा बहुत सा भाग होता है जो फिजिकल क्लास की तरह ऑनलाइन क्लास में पूरा नहीं किया जा सकता.

इन विभिन्न परेशानियों को देखते हुए सीबीएसई, सीआईएससीई, हरियाणा, वेस्ट बंगाल आदि बोर्ड्स की तरह ही अब जम्मू कश्मीर बोर्ड ने भी सिलेबस में कटौती कर दी है. कटौती करते वक्त इस बात का ध्यान रखा गया है कि सिलेबस का कोई महत्वपूर्ण हिस्सा न छूटे. यह निर्णय क्लास दसवीं और बारहवीं के स्टूडेंट्स के लिए एक राहत की तरह आया है जिन्हें इस साल बोर्ड की परीक्षा देनी है और कोविड के कारण उनकी पढ़ाई सुचारू रूप से नहीं चल पा रही है.

 एजुकेशन क्वालिटी भी बढ़ाई जाएगी

जेकेबीओएसई बोर्ड ने सिलेबस कम करने के साथ ही एक अन्य बड़ा डिसीजन और लिया है जिसके तहत यूनियन टैरिट्री में एजुकेशन की क्वालिटी को और बढ़ाया जाएगा. इसके लिए बहुत से कदम उठाए जाएंगे जैसे जेकेयूटी द्वारा बहुत जल्द राइट टू एजुकेशन रूल लाया जाएगा, एजुकेशन की क्वालिटी को बढ़ाने के लिए जेकेएससीईआरटी का निर्माण किया जाएगा, हायर एजुकेशन को हर दरवाजे तक पहुंचाने के लिए एनईपी 2020 के अंतर्गत काम होगा आदि.

खैर अपने इस फैसले के बाद सिलेबस कम करने वाले बोर्ड्स की लिस्ट में जे एंड के बोर्ड का नाम भी जुड़ गया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें सबसे पहले यह फैसला सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने लिया था और तीस प्रतिशत सिलेबस कम करने की बात कही थी. इसके बाद राजस्थान, गोआ आदि ने भी कोविड के कारण सिलेबस घटा दिया.

IAS Success Story: साइकोलॉजी ऑप्शनल में कैसे लाएं हाईऐस्ट मार्क्स, आइये जानते हैं अनुराज जैन से GSEB 12वीं का जनरल स्ट्रीम का सप्लीमेंट्री एग्जाम 2020 हुआ स्थगित, यहां पढ़ें डिटेल्स 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, सफाई कर्मचारी और सरकारी पदों पर भर्ती
दिल्ली में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, सफाई कर्मचारी और सरकारी पदों पर भर्ती
UP सहायक शिक्षक भर्ती में बढ़ेगी शर्तें, TET अनिवार्य करने की तैयारी
UP सहायक शिक्षक भर्ती में बढ़ेगी शर्तें, TET अनिवार्य करने की तैयारी
RPSC वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा 2025 में 880 अभ्यर्थी अयोग्य, 1217 की होगी जांच
RPSC वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा 2025 में 880 अभ्यर्थी अयोग्य, 1217 की होगी जांच
मुंबई बस कंडक्टर एग्जाम में बवाल, पूछे गए नोबल गैस और फैटी एसिड के सवाल
मुंबई बस कंडक्टर एग्जाम में बवाल, पूछे गए नोबल गैस और फैटी एसिड के सवाल

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget