एक्सप्लोरर

झारखंड: कोरोना के कहर के कारण अनिश्चितकाल के लिए बंद किए गए सभी स्कूल-कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थान

झारखंड़ राज्य में भी कोरोना जमकर कह बरपा रहा है. बीते 24 घंटे में यहां तीन हजार से ज्यादा संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं. बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य की हेमंत सोरेन सरकार ने सभी स्कूलों, कॉलेजों और दूसरे शिक्षण संस्थानों को अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया है.

देश के कई अन्य राज्यों की तरह झारखंड में भी कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच राज्य सरकार ने सभी शिक्षण संस्थानो को अगले आदेश तक बंद कर दिया है. पहले सभी शिक्षण संस्थान 30 अप्रैल तक के लिए बंद किए गए थे लेकिन रिकॉर्ड मामले सामने आने के बाद इन्हें अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है. इसी  के साथ सभी तरह की परीक्षाएं भी तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दी गई हैं. राज्य की हेमंत सोरेन सरकार ने बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों के कारण ये बड़ा फैसला लिया है.

मौजूदा हालात को देखकर किए गए सभी शिक्षण संस्थान बंद

वहीं इस संबंध में ज्यादा जानकारी देते हुए सीएम ने कहा कि मौजूदा हालात के मद्देनजर राज्य सरकार ने सभी स्कूलों, सरकारी-निजी कॉलेज, सरकारी-निजी आइटीआई संस्थान, प्राइवेट कोचिंग संस्थान, सरकारी-निजी ट्रेनिंगसंस्थान और सभी आंगनबाड़ी केंद्रो के अगले आदेश तक के लिए बंद रखने का फैसला लिया है.

सभी प्रवेश परीक्षाएं भी स्थगित

मुख्यमंत्री ने ये भी बताया कि राज्य में स्कूलों, कॉलेजों व दूसरे शैक्षणिक संस्थानों और एजेंसियों की सभी प्रवेश परीक्षाएं व संस्थागत जितनी भी परीक्षाएं आयोजित की जानी थी, उन्हें अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. सीएम ने ये भी कहा कि 1 महीने के बाद राज्य सरकार कोरोना संक्रमण के हालातों की समीक्षा के बाद आगे कोई फैसला लेगी. वहीं मुख्यमंत्री ने ये भी साफ कर दिया कि विशेष परिस्थितियों में बड़े फैसले लिए जा सकते हैं. सीएम हेमंत सोरेन ने युवाओं से अपील की कि थोड़े दिन मौज-मस्ती भूलाकर घरों में ही रहें और बिना कारण सड़कों पर न निकलें.

झारखंड़ में कोरोना बरपा रहा कहर

जहां तक कोरोना संक्रमण की बात है तो राज्य में बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड  3992 नए केस सामने आए हैं. वहीं 50 लोगों की मौत हो गई है. राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 28,010 हो गई है. गौरतलब है कि राज्य में लगातार तीसरे दिन 3 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं. 

ये भी पढ़ें

Covid-19: राजस्थान में सभी शिक्षण संस्थानों पर 3 मई तक हुई तालाबंदी

Vidya Sahayak Recruitment 2021: विद्या सहायक के 600 पदों पर आवेदन करने की आज है लास्ट डेट, ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई

 

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET PG 2026 में रिकॉर्ड 2.73 लाख रजिस्ट्रेशन, अफवाहों से सावधान रहने की सलाह
NEET PG 2026 में रिकॉर्ड 2.73 लाख रजिस्ट्रेशन, अफवाहों से सावधान रहने की सलाह
CLAT 2027 के लिए आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक भर सकते हैं फॉर्म
CLAT 2027 के लिए आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक भर सकते हैं फॉर्म
SSC JE 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी, 1731 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
SSC JE 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी, 1731 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
CAT 2026 आवेदन शुरू, जानिए कब होगी परीक्षा और कौन कर सकता है अप्लाई
CAT 2026 आवेदन शुरू, जानिए कब होगी परीक्षा और कौन कर सकता है अप्लाई

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget