एक्सप्लोरर

जेईई या सीयूईटी नहीं दिया? फिर भी यूपी से कर सकते हैं बीटेक, खाली सीटों के लिए स्पेशल काउंसलिंग शुरू

जेईई और सीयूईटी नहीं देने वाले छात्रों के लिए भी यूपी में बीटेक का मौका खुल गया है. एकेटीयू खाली 70 हजार सीटों को भरने के लिए 12वीं के अंकों के आधार पर स्पेशल काउंसलिंग करा रहा है.

अगर आपने 12वीं के बाद बीटेक करने का सपना देखा था, लेकिन किसी कारणवश जेईई मेन या सीयूईटी-यूजी की परीक्षा नहीं दे पाए, तो अब भी आपके पास मौका है. उत्तर प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेजों में इस साल बड़ी संख्या में सीटें खाली रह गई हैं. इन्हें भरने के लिए अब बिना जेईई और सीयूईटी के भी दाखिला लेने की व्यवस्था की जा रही है.

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) प्रदेश के अधिकतर इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले की जिम्मेदारी संभालता है. इस बार विश्वविद्यालय पहले ही पांच राउंड की काउंसलिंग करा चुका है. इन राउंड्स के जरिए करीब इकत्तीस हजार सीटें भर चुकीं, जबकि छठे राउंड में चार हजार छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया. इसके बावजूद लगभग सत्तर हजार सीटें खाली रह गईं. चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से करीब उन्नीस सौ सीटें सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में भी खाली हैं.

स्पेशल काउंसलिंग
 
इतनी बड़ी संख्या में सीटें खाली रहने के बाद अब विश्वविद्यालय ने इन्हें भरने के लिए स्पेशल काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी किया है. इस स्पेशल काउंसलिंग में दो राउंड होंगे. खास बात यह है कि इस प्रक्रिया में केवल जेईई और सीयूईटी स्कोर ही नहीं, बल्कि 12वीं कक्षा के अंकों के आधार पर भी प्रवेश दिया जाएगा. यानी जिन छात्रों ने अब तक कोई प्रवेश परीक्षा नहीं दी थी, वे भी आवेदन कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें : देशभर में हर तीसरा छात्र ले रहा प्राइवेट कोचिंग, शहरी इलाकों में खर्च ज्यादा: शिक्षा सर्वे

पहले राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन और फीस जमा करने की अंतिम डेट 28 अगस्त तय की गई है. इसके बाद 31 अगस्त तक छात्र अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स चुन सकेंगे. सीटों का आवंटन 2 सितंबर को किया जाएगा. इसके तुरंत बाद दूसरा राउंड शुरू होगा, जिसमें 7 और 8 सितंबर को रजिस्ट्रेशन और फीस जमा करनी होगी. इसके बाद 10 सितंबर तक च्वाइस फिलिंग होगी और 11 सितंबर को सीट अलॉटमेंट किया जाएगा.

इनके लिए राहत की खबर

यह फैसला उन हजारों छात्रों के लिए राहत की खबर है, जो किसी कारणवश राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं में शामिल नहीं हो पाए. अक्सर ऐसा होता है कि कई छात्र एंट्रेंस टेस्ट की तैयारी करते हैं लेकिन किसी वजह से परीक्षा से चूक जाते हैं या बेहतर स्कोर हासिल नहीं कर पाते. ऐसे में उनका बीटेक का सपना अधूरा रह जाता है. मगर इस बार विश्वविद्यालय ने 12वीं के अंकों के आधार पर दाखिले का रास्ता खोलकर उन छात्रों को भी मौका दे दिया है.

यह भी पढ़ें  :  पटना हाई कोर्ट में स्टेनोग्राफर बनने का सुनहरा मौका, 111 पदों पर निकली भर्ती

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
BHEL में निकली 660 पदों पर भर्ती, 18 नवंबर 2026 तक ऐसे करें आवेदन
BHEL में निकली 660 पदों पर भर्ती, 18 नवंबर 2026 तक ऐसे करें आवेदन
राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन का मौका, कल तक भरें फॉर्म
राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन का मौका, कल तक भरें फॉर्म
कितने पढ़े लिखे हैं टाइगर श्रॉफ? मुंबई में फायरिंग के बाद बची एक्टर की जान
कितने पढ़े लिखे हैं टाइगर श्रॉफ? मुंबई में फायरिंग के बाद बची एक्टर की जान

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
'संजय राउत सुप्रीम कोर्ट जलाना चाहते हैं', शिवसेना UBT के नेता पर भड़की BJP

Embed widget