एक्सप्लोरर

JEE Main Session 4 Exam 2021: JEE मेन 2021 सेशन 4 की परीक्षा आज से शुरू, यहां जानें जरूरी प्वाइंट्स

JEE Main Exam 2021: जेईई मेन सेशन 4 की परीक्षा 26 अगस्त, 27, 31 और 1 सितंबर को आयोजित की जानी है. जेईई मेन 2021 के फाइनल सेशन के लिए सात लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है.

JEE Main Session 4 Exam 2021: जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) मेन 2021 का चौथा और फाइनल सेशन आज से शुरू हो रहा है. जेईई मेन सेशन 4 की परीक्षा 26 अगस्त, 27, 31 और 1 सितंबर को आयोजित की जानी है. जेईई मेन 2021 के फाइनल सेशन के लिए सात लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है.

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कुछ दिन पहले JEE मेन 2021 सेशन 4 के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी किए थे. पेपर 1 और पेपर 2 दोनों के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में एक वैलिड फोटो पहचान पत्र के साथ एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य है.

उम्मीदवारों को सेल्फ डिक्लेयरेशन फॉर्म ले जाना अनिवार्य

महामारी के बीच परीक्षा आयोजित की जा रही है इसलिए उम्मीदवारों को भरा हुआ लेकिन बिना साइन किया हुआ जेईई मेन सेल्फ डिक्लेयरेशन फॉर्म भी ले लाना होगा, जो कि एडमिट कार्ड का ही एक पार्ट है. उम्मीदवारों को सेल्फ डिक्लेयरेशन फॉर्म  में अपनी हाल की स्वास्थ्य स्थिति और ट्रैवल हिस्ट्री की जानकारी देनी होगी.

परीक्षा खत्म होने के बाद NTA जारी करेगा प्रोविजनल आंसर की

एक बार परीक्षा समाप्त हो जाने के बाद, NTA प्रोविजनल आंसर की जारी करेगा और छात्रों को आंसर की पर ऑब्जेक्शन उठाने के लिए एक विंडो दी जाएगी. फाइनल JEE मेन आंसर-की परिणाम घोषित होने से ठीक पहले पब्लिश की जाएगी.

गौरतलब है कि JEE मेन 2021 के पहले तीन सेशन इस साल की शुरुआत में सफलतापूर्वक आयोजित किए गए हैं और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने  इसके परिणाम भी जारी कर दिए हैं.

JEE मेन सेशन 4 में नकल रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम

NTA JEE मेन 2021 इंफॉर्मेशन बुलेटिन के अनुसार, अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम में नकल को रोकने के लिए, "सभी परीक्षा केंद्रों में लाइव सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं. एनटीए के पहले जारी किए गए बयान में कहा गया था कि, "एनटीए किसी भी रिमोट लोकेशन पर लाइव देखने और नई दिल्ली के एनटीए परिसर में स्थित नियंत्रण कक्ष से सभी परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी सिस्टम को रिकॉर्ड करने की व्यवस्था कर रहा है." मोबाइल फोन नेटवर्क का यूज कर चीटिंग को रोकने के लिए एनटीए ने सभी केंद्र इंस्टॉल किए हैं.

ये भी पढ़ें

UKPSC FRO Recruitment 2021: फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के तमाम पदों पर आवेदन की अंतिम तारीख 31 अगस्त, जानें डिटेल

Internship For Students: नोएडा अथॉरिटी और मेट्रो रेल एक साल में 860 छात्रों को देंगे ट्रेनिंग, पढ़ें ये खबर

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NTA ने 2027 एग्जाम कैलेंडर में किया बदलाव, जानें कौन से एग्जाम की तारीख बदली?
NTA ने 2027 एग्जाम कैलेंडर में किया बदलाव, जानें कौन से एग्जाम की तारीख बदली?
दिल्ली में खुला Space का नया रास्ता! रॉकेट वुमन ने दिखाई नई राह
दिल्ली में खुला Space का नया रास्ता! रॉकेट वुमन ने दिखाई नई राह
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
OBC क्रीमीलेयर के नियम से कौन-सी जॉब्स अटकीं, जानें कितना नुकसान?
OBC क्रीमीलेयर के नियम से कौन-सी जॉब्स अटकीं, जानें कितना नुकसान?

वीडियोज

Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
Embed widget