एक्सप्लोरर

Internship For Students: नोएडा अथॉरिटी और मेट्रो रेल एक साल में 860 छात्रों को देंगे ट्रेनिंग, पढ़ें ये खबर

Internship For Students: नोएडा अथॉरिटी और नोएडा मेट्रो एक साल में 860 छात्रों को ट्रेनिंग देंगे. इन दोनों सरकारी एजेंसी में इंटर्नशिप के लिए छात्र 25 अगस्त से 10 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं.

नोएडा अथॉरिटी और नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (NMRC) एक साल में लगभग 860 छात्रों को ट्रेनिंग देंगे. इन दो सरकारी एजेंसियों द्वारा 25 अगस्त को इंटर्नशिप प्रोग्राम लॉन्च कर दिया गया है और ट्रेनिंग कार्यक्रम 21 सितंबर से शुरू होने की उम्मीद है.

जहां नोएडा अथॉरिटी एक वर्ष में 250 छात्रों के दो बैचों का संचालन करेगा, वहीं नोएडा मेट्रो वर्ष में दो बार 180 छात्रों के स्किल को निखारेगा. अधिकारियों ने इस संबंध में कहा कि मान्यता प्राप्त निजी या सरकारी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के जो छात्र गवर्नमेंट बॉडी के साथ अनुभव प्राप्त करने के इच्छुक हैं, वे इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं. इंटर्नशिप के लिए 25 अगस्त से 10 सितंबर तक आवेदन किया जा सकता है. 

4 हफ्ते से 4 महीने की होगी ट्रेनिंग ड्यूरेशन

ट्रेनिंग की अवधि चार सप्ताह से चार महीने की होगी. दोनों एजेंसियां ​​छात्रों से आठ सप्ताह तक की ट्रेनिंग के लिए 4000 रुपये और लंबी अवधि के लिए 6000 रुपये की फीस डिपॉजिट करने की भी उम्मीद करेंगी.

वहीं नोएडा प्राधिकरण और NMRC दोनों की सीईओ रितु माहेश्वरी ने कहा कि,  “नाममात्र शुल्क ही लिया जाएगा क्योंकि हम चाहते हैं कि केवल अपने करियर के प्रति गंभीर छात्र ही ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए अप्लाई करें. बदले में, हम अपने ऑफिसों में छात्रों को वेलकम किट, मेट्रो यात्रा कार्ड और कुछ अन्य सुविधाएं प्रदान करेंगे. ”

इन कोर्सेज के छात्र ट्रेनिंग के लिए कर सकते हैं आवेदन
बता दें कि अथॉरिटी द्वारा सिविल इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर, अर्बन प्लानिंग, एनवायरमेंट, पब्लिक हेल्थ, इलेक्ट्रिकल, कंप्यूटर साइंस और आईटी में अंडरग्रेजुएट कोर्सेज कर रहे छात्रों को ट्रेंड किया जाएगा. वहीं NMRC  सिविल, इलेक्ट्रॉनिक्स, टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग या MBA  में कोर्स करने वाले छात्रों को ट्रेनिंग देगी. माहेश्वरी ने कहा, "हम मेधावी छात्रों को ट्रेनिंग प्रोग्राम के अंत में नकद पुरस्कार और प्राइज भी देने जा रहे हैं."

ये भी पढ़ें 

UPJEE 2021: UP जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन 2021 के एडमिट कार्ड जारी, 31 अगस्त से 4 सितंबर तक होगी परीक्षा

IAS Success Story: क्या जॉब के साथ यूपीएससी की तैयारी करना सही है? आईएएस अफसर Namrata Jain से जान लीजिए

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
NMC ने 2023 के मेडिकल शिक्षा नियम हटाए, जानें अब कॉलेजों पर क्या होगा असर
NMC ने 2023 के मेडिकल शिक्षा नियम हटाए, जानें अब कॉलेजों पर क्या होगा असर
MP Police में 1000 ड्राइवरों की निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
MP Police में 1000 ड्राइवरों की निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
ICAI CA फाइनल का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
ICAI CA फाइनल का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget