एक्सप्लोरर

आईआईटी कानपुर ने शुरू की JEE Advanced 2025 की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, 2.5 लाख से ज्यादा छात्र ले सकेंगे भाग

आईआईटी कानपुर की ओर से JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इस परीक्षा के लिए छात्र रजिस्ट्रेशन कर लें.

संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) एडवांस्ड 2025 के लिए इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर ने 21 अप्रैल 2025 से JEE Advanced 2025 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है.

छात्र जिन्होंने JEE Main 2025 में सफलता हासिल की है, अब आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. पंजीकरण की अंतिम डेट 2 मई 2025 निर्धारित की गई है, जबकि शुल्क का भुगतान 5 मई 2025 तक किया जा सकेगा.

यह भी पढे़ं: अब CBSE के साथ उड़ान भरेंगे दिल्ली के स्पेशल स्कूल्स, 9वीं में प्रवेश के लिए परीक्षा जल्द

जेईई मेन में इतने सफल

इस वर्ष जेईई मेन परीक्षा में 2,50,236 छात्र सफल हुए हैं, जो बीते छह वर्षों में सबसे कम संख्या है. इससे यह स्पष्ट है कि चयन प्रक्रिया अब और ज्यादा प्रतिस्पर्धात्मक हो गई है. योग्य छात्रों को JEE Advanced की कठिन परीक्षा में सफलता के लिए और अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी.

रजिस्ट्रेशन शुल्क की जानकारी

जेईई एडवांस 2025 के लिए एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला अभ्यर्थियों को 1600 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि अन्य वर्ग के छात्रों को 3200 रुपये का भुगतान करना होगा.

परीक्षा का आयोजन

JEE Advanced 2025 की परीक्षा 18 मई 2025 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी. पहली पाली सुबह 9:00 से 12:00 बजे और दूसरी पाली 2:30 से 5:30 बजे तक होगी.

यह भी पढे़ं:  UPSC क्लियर करने के कितने दिन बाद कैंडिडेट्स को मिलती है सैलरी, कितनी होती है पहली तनख्वाह?

पात्रता मानदंड

इस परीक्षा में वही अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं, जिन्होंने JEE Main 2025 के BE/B.Tech पेपर में रैंक प्राप्त की हो. सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों का जन्म 1 अक्टूबर 2000 के बाद और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों का जन्म 1 अक्टूबर 1995 के बाद होना चाहिए. साथ ही, उन्होंने 2024 या 2025 में कक्षा 12वीं PCM (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स) विषयों के साथ पास की हो.

ये हैं जरूरी बातें

उम्मीदवार लगातार दो वर्षों में केवल दो बार JEE Advanced में बैठ सकते हैं. JoSAA 2024 के माध्यम से किसी भी IIT में एडमिशन प्राप्त छात्रों को दोबारा JEE Advanced में बैठने की अनुमति नहीं होगी, भले ही उनका एडमिशन रद्द हो गया हो.

यह भी पढ़ें: UPSC ने जारी किया सिविल सर्विस एग्जाम का फाइनल रिजल्ट, ये हैं टॉपर्स के नाम




Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DU छात्रों को मिलेगी फीस में 100% राहत, जानें योजना से जुड़ें नियम
DU छात्रों को मिलेगी फीस में 100% राहत, जानें योजना से जुड़ें नियम
CBSE को मिले नए चेयरपर्सन, IAS मंदीप के भंडारी को मिली जिम्मेदारी
CBSE को मिले नए चेयरपर्सन, IAS मंदीप के भंडारी को मिली जिम्मेदारी
SSC CGL 2026 में घट गई 1525 वैकेंसी, अब 10731 पदों पर भर्ती
SSC CGL 2026 में घट गई 1525 वैकेंसी, अब 10731 पदों पर भर्ती
10 हजार MCQ सॉल्व कर डॉ. मोनीश बने NEET PG 2026 टॉपर, हासिल की AIR 1
10 हजार MCQ सॉल्व कर डॉ. मोनीश बने NEET PG 2026 टॉपर, हासिल की AIR 1

वीडियोज

पिता की अय्याशी पर मौत का खेल
Ram Mandir Donation Scam | Breaking: 'चढ़ावा चोरी' पर चार्जशीट! | Nripendra Mishra | Champat Rai
Chitra Tripathi | Samastipur-Jamui Case: बिहार पुलिस...मनचलों के साथ या खिलाफ? | Bihar News | ABP
पहचान उजागर करने के मामले में CM Samrat पर होगी कार्रवाई?
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा विपक्ष लेकर रहेगा? | Breaking | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिनपिंग- ट्रंप के बीच रिश्ते से जलन नहीं..', रूस के राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा बयान
'जिनपिंग- ट्रंप के बीच रिश्ते से जलन नहीं..', रूस के राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा बयान
8 बार के MLA सपा नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, CM योगी ने जताया शोक
8 बार के MLA सपा नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, CM योगी ने जताया शोक
भारत के 7 दिग्गज क्रिकेटर, जिन्हें BCCI ने नहीं दिया फेयरवेल मैच
भारत के 7 दिग्गज क्रिकेटर, जिन्हें BCCI ने नहीं दिया फेयरवेल मैच
सनग्लास लगाकर ही क्यों नेपाल PM बलेन शाह ने यूएनजीए में दी स्पीच? जानें वजह
सनग्लास लगाकर ही क्यों नेपाल PM बलेन शाह ने यूएनजीए में दी स्पीच? जानें वजह
ममता कुलकर्णी ने उतारा भगवा चोला? 'करण अर्जुन' के गाने पर जमकर थिरकीं
ममता कुलकर्णी ने उतारा भगवा चोला? 'करण अर्जुन' के गाने पर जमकर थिरकीं
'आतंकवादी देश मुझसे पूछ रहा सवाल', पाकिस्तानी पत्रकार को जयशंकर ने दिखाया आईना
'आतंकवादी देश मुझसे पूछ रहा सवाल', पाकिस्तानी पत्रकार को जयशंकर ने दिखाया आईना
EC विवादः कांग्रेस का CEC ज्ञानेश कुमार पर हमला, कहा- ‘अप्रूवर बन जाइए, नहीं तो...’
EC विवादः कांग्रेस का CEC ज्ञानेश कुमार पर हमला, कहा- ‘अप्रूवर बन जाइए, नहीं तो...’
UP में अब अंग्रेजी नहीं हिन्दी में लिखे जाएंगे दवाइयों के नाम! डॉक्टर्स को निर्देश
UP में अब अंग्रेजी नहीं हिन्दी में लिखे जाएंगे दवाइयों के नाम! डॉक्टर्स को निर्देश
Embed widget