एक्सप्लोरर

JEE Advanced 2025: अब जेईई एडवांस्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए देना होगा इतना शुल्क, जानें

JEE Advanced 2025: अब जेईई एडवांस्ड परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को अधिक आवेदन शुल्क देना होगा. आईआईटी कानपुर ने परीक्षा सूचना जारी कर दी है.

जेईई एडवांस्ड 2025 के लिए इंतजार कर रहे छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट आई है. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर ने इस वर्ष की परीक्षा के लिए आधिकारिक सूचना विवरणिका जारी कर दी है. इस साल पंजीकरण प्रक्रिया में कुछ अहम बदलाव किए गए हैं खासकर आवेदन शुल्क में. उम्मीदवारों के लिए यह जानकारी महत्वपूर्ण है कि इस बार विदेशों में स्थित परीक्षा केंद्रों के लिए शुल्क में वृद्धि की गई है.

पंजीकरण की तारीख और शुल्क में बदलाव

जेईई एडवांस्ड 2025 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 23 अप्रैल 2025 से शुरू होगा. इस वर्ष आवेदन शुल्क में विशेष बदलाव किया गया है, जिसमें विदेशों में स्थित परीक्षा केंद्रों के लिए शुल्क में 50 अमेरिकी डॉलर की वृद्धि की गई है.

खासतौर पर अबू धाबी और काठमांडू में परीक्षा केंद्रों के लिए आवेदन शुल्क 150 अमेरिकी डॉलर रखा गया है, जबकि अन्य गैर-सार्क देशों के लिए यह शुल्क 250 अमेरिकी डॉलर होगा. यह बदलाव पिछले साल की तुलना में 50 अमेरिकी डॉलर अधिक है. हालांकि, भारत के भीतर स्थित परीक्षा केंद्रों के लिए शुल्क अपरिवर्तित रहेगा.

यह भी पढ़ें: आईआईटी दिल्ली में शुरू हुआ जनरेटिव AI का सर्टिफिकेट कोर्स, जानिए कब तक कर सकते हैं आवेदन

विदेशी और भारतीय नागरिकों के लिए आवेदन शुल्क

आईआईटी कानपुर ने भारतीय नागरिकों और ओसीआई/पीआईओ कार्डधारकों के लिए शुल्क संरचना भी स्पष्ट कर दी है.

भारत में परीक्षा केंद्रों के लिए शुल्क

महिला उम्मीदवार (सभी श्रेणियां): 1600 रुपये

एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवार: 1600 रुपये

अन्य सभी उम्मीदवार: 3200 रुपये

विदेशी नागरिक और ओसीआई/पीआईओ कार्डधारक

  • सार्क देशों में: 150 अमेरिकी डॉलर
  • गैर-सार्क देशों में: 250 अमेरिकी डॉलर

परीक्षा केंद्रों का विस्तार और बदलाव

जेईई एडवांस्ड 2025 के लिए परीक्षा अब भारत के 222 शहरों के अलावा अबू धाबी और काठमांडू में भी होगी. हालांकि, इस बार दुबई में परीक्षा केंद्र को बंद कर दिया गया है. छात्रों को अपनी सुविधा के अनुसार परीक्षा केंद्र का चयन करना होगा.

पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को 10 शहरों का चयन करना होगा और इन शहरों में से एक को आवंटित किया जाएगा. हालांकि, कभी-कभी असाधारण परिस्थितियों में किसी अन्य शहर का आवंटन भी किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: DU स्टूडेंट्स के लिए आ गई खुशखबरी, विदेश में मिलेगा सेमेस्टर पूरा करने का मौका; जानिए क्या है प्लान

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IIT में CS तो मेडिकल फील्ड में किस स्ट्रीम की है दीवानगी? कितने घंटे करनी होती है पढ़ाई
IIT में CS तो मेडिकल फील्ड में किस स्ट्रीम की है दीवानगी? कितने घंटे करनी होती है पढ़ाई
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
OTA और IMA में क्या होता है अंतर? CDS परीक्षार्थी कर लें नोट
OTA और IMA में क्या होता है अंतर? CDS परीक्षार्थी कर लें नोट
UGC NET दिसंबर 2026: NTA ने बदले नियम, जानें नए अपडेट
UGC NET दिसंबर 2026: NTA ने बदले नियम, जानें नए अपडेट

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
Embed widget