एक्सप्लोरर

JMI Admissions: उर्दू सीखने का शानदार मौका, जेएमआई ने शुरू किए इस कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन

जामिया मिलिया ​इस्लामिया और CDOE छात्रों को उर्दू सीखने के लिए एक वर्षीय पाठ्यक्रम ऑफर कर रहे हैं. जिसके लिए छात्र रेजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

Jamia Millia Islamia Admissions: अगर आप उर्दू भाषा में रूचि रखते हैं तो ये खबर आपके लिए जरूरी है. जामिया मिलिया इस्लामिया (JMI) और सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (CDOE) उन स्टूडेंट्स से आवेदन आमंत्रित कर रहा है जो उर्दू भाषा सीखने में दिलचस्पी रखते हैं. ये एक साल का पाठ्यक्रम है. जिसे हिंदी या फिर अंग्रेजी माध्यम वाले छात्र कर सकते हैं. इस कोर्स में पूरे साल भर दाखिले खुले हैं. इच्छुक छात्र आधिकारिक वेबसाइट jmi.ac.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

इतना है रजिस्ट्रेशन शुल्क

एडमिशन फॉर्म और प्रॉस्पेक्टस जामिया मिलिया इस्लामिया के सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन के निदेशक, उर्दू पत्राचार पाठ्यक्रम कार्यालय से प्राप्त की जा सकता है. रजिस्ट्रेशन के लिए भारत के रहने वाले स्टूडेंट्स को 500 रुपये देने होंगे. जबकि जो छात्र शार्क देशों से आते हैं उन्हें 20 अमेरिकी डॉलर का भुगतान करना होगा. अन्य देशों के छात्रों को 50 अमेरिकी डॉलर खर्च करने होंगे.

परीक्षा की तारीखों किया गया रिवाइज्ड

लोकसभा चुनाव 2024 के कारण कई पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा तारीखों को रिवाइज्ड किया गया है. जेएमआई में प्रवेश के लिए परीक्षा शुरू हो चुकी है. एमए (इकोनॉमिक्स), एमए (अप्लाइड साइकोलॉजी), डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग (रेगुलर/सेल्फ फाइनेंस), एमबीए/एमबीए (आईबी) सेल्फ फाइनेंस/एमबीए (एंटरप्रेन्योरशिप एंड फैमिली बिजनेस) (सेल्फ फाइनेंस) के लिए परीक्षा 09 जून को आयोजित की जाएगी. प्रवेश परीक्षा एक दिन में कई स्लॉट में आयोजित की जाती है. एग्जाम का आयोजन सुबह 9:30 बजे से लेकर 11:00 बजे, सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे, दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होता है.

की जाएगी नेगेटिव मार्किंग  

एंट्रेंस एग्जाम में 30 फीसदी से कम नंबर हासिल करने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार और प्रवेश के लिए सेलेक्ट नहीं किया जाएगा. विश्वविद्यालय के सभी कार्यक्रमों में वस्तुनिष्ठ प्रकार या बहुविकल्पीय प्रश्नों में प्रत्येक गलत जवाब पर 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी. ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट jmi.ac.in की मदद ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Stream Selection After 10th: बोर्ड नतीजों के बाद अब है स्ट्रीम सेलेक्शन की बारी, दिल की सुनें, ट्रेंड देखें या माता-पिता की इच्छा को दें महत्व?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NIOS ने जारी की 10-12वीं की डेटशीट, अक्टूबर से दिसंबर तक होंगे एग्जाम
NIOS ने जारी की 10-12वीं की डेटशीट, अक्टूबर से दिसंबर तक होंगे एग्जाम
दिल्ली में कल स्कूल खुलेंगे या नहीं? CJP प्रोटेस्ट के बीच जानें जवाब
दिल्ली में कल स्कूल खुलेंगे या नहीं? CJP प्रोटेस्ट के बीच जानें जवाब
CBSE स्पेशल परीक्षा की डेटशीट जारी, 12 अक्टूबर से मिलेंगे एडमिट कार्ड
CBSE स्पेशल परीक्षा की डेटशीट जारी, 12 अक्टूबर से मिलेंगे एडमिट कार्ड
ध्रुव राठी के पास कौन-कौन सी डिग्री? CJP प्रदर्शन के बीच भारत पहुंचे यूट्यूबर
ध्रुव राठी के पास कौन-कौन सी डिग्री? CJP प्रदर्शन के बीच भारत पहुंचे यूट्यूबर

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget