एक्सप्लोरर

Jamia Hamdard University ने आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ाई, पढ़ें डिटेल्स

जामिया हमदर्द यूनिवर्सिटी ने विभिन्न कोर्सेस में एडमिशन के लिए अंतिम तिथि बढ़ाकर 6 सितंबर 2020 कर दी है. इच्छुक कैंडिडेट कर सकते हैं अप्लाई.

Jamia Hamdard University Admission 2020: जामिया हमदर्द यूनिवर्सिटी, दिल्ली ने विभिन्न अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट कोर्सेस के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 06 सितंबर 2020कर दी है. वे कैंडिडेट जो आवेदन करने के इच्छुक हों लेकिन किसी कारण से अब तक अप्लाई न कर पाए हों, वे मौके का लाभ उठाकर अब फॉर्म भर सकते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें पहले जामिया हमदर्द यूनिवर्सिटी में आवेदन करने की अंतिम तारीख 25 अगस्त 2020 थी, जिसे कोरोना के कारण उपजे माहौल को देखते हुए आगे बढ़ा दिया गया है. दरअसल इस समय बहुत से स्टूडेंट आवेदन करने में तमाम तरह की परेशानियों का सामना कर रहे हैं. इन परेशानियों को समझते हुए यूनिवर्सिटी ने स्टूडेंट्स को कुछ और समय देने की योजना बनाई है.

आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को जामिया हमदर्द की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता है jamiahamdard.edu. नोटिस में दी जानकारी के अनुसार, “विश्वविद्यालय द्वारा प्रस्तावित यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक उम्मीदवार नई विस्तारित समय सीमा तक जामिया हमदर्द आवेदन पत्र 2020 भर सकते हैं.  उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि उन्हें आवेदन पत्र भरते समय अपनी योग्यता परीक्षा की मार्कशीट भी अपलोड करनी होगी. ”

अगस्त में आरंभ हुए थे आवेदन –

जामिया हमदर्द में विभिन्न यूजी और पीजी प्रोग्राम्स में एडमिशन के लिए एप्लीकेशन प्रक्रिया अगस्त में आरंभ हुई थी. इसके तहत मेडिकल, फार्मेसी, यूनानी, मेडिसिन, नर्सिंग, साइंस, कंप्यूटर एप्लीकेशंस, मैनेजमेंट, लॉ आदि विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश आरंभ हो गए हैं. कोई भी स्टूडेंट जिसने क्लास 12 पास किया है, वह बैचलर कोर्स के लिए और कोई भी कैंडिडेट जिसने बैचलर डिग्री ली है वह पीजी कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकता है. बाकी एडमिशन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी पाने के लिए यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट चेक की जा सकती है.

इस साल यूनिवर्सिटी ने जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में नया कोर्स भी लांच किया है. इसके साथ ही काउंसलिंग प्रक्रिया भी इस साल नहीं होगी और स्टूडेंट्स को मेरिट के आधार पर दोनों ही क्लासेस में एडमिशन दिया जाएगा. एप्लीकेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही मेरिट लिस्ट यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी. चुने कैंडिडेट्स को एसएमएस और ईमेल से भी इस बाबत जानकारी दी जाएगी.

IAS Success Story: बचपन से थी IAS बनने की चाहत, ऐसे पूरा किया मुस्कान जिंदल ने पहले अटेम्पट में अपना सपना NTA ने जारी की NCHM JEE परीक्षा 2020 के लिए गाइडलाइंस, यहां देखें डिटेल्स

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
राजस्थान में MBBS की 2057 और BDS की 472 सीटें अलॉट, देखें रिजल्ट
राजस्थान में MBBS की 2057 और BDS की 472 सीटें अलॉट, देखें रिजल्ट
सरकारी नौकरी चाहिए तो जल्दी करें आवेदन, इन 4 संस्थानों में आज आखिरी मौका
सरकारी नौकरी चाहिए तो जल्दी करें आवेदन, इन 4 संस्थानों में आज आखिरी मौका
क्या खत्म हो जाएंगी नौकरियां? जानिए कैसे AI बदल रहा है व्हाइट-कॉलर जॉब मार्केट
क्या खत्म हो जाएंगी नौकरियां? जानिए कैसे AI बदल रहा है व्हाइट-कॉलर जॉब मार्केट

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget