एक्सप्लोरर

क्या डिस्टेंस से ली हुई डिग्री के बाद सरकारी परीक्षा में हिस्सा ले सकते हैं?

Distance Education Degrees: डिस्टेंस एजुकेशन से पढ़ाई करते वक्त कई बार मन में ख्याल आता है कि क्या इनका महत्व गवर्नमेंट एग्जामिनेशन में होगा? आज जानते हैं इस सवाल का जवाब.

Distance Education Degree Validity In Government Jobs: डिस्टेंस एजुकेशन से पढ़ाई करते वक्त या ऑनलाइन डिग्री लेते वक्त कई बार मन में ये ख्याल आ जाता है कि क्या ये गवर्नमेंट एग्जाम देने के लिए वैलिड मानी जाएंगी. अगर आपके मन में भी ये सवाल उठता है तो इसका जवाब है हां. बस कुछ कंडीशन हैं जिनका ध्यान आपको रखना होता है जो मुख्य तौर पर ऑथराइजेशन से संबंधित हैं. अगर आपने मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूट से कोर्स किया है तो आपकी डिग्री मान्य होगी.

इस बात का रखें ख्याल

ऑनलाइन या डिस्टेंस एजुकेशन से ली जाने वाली डिग्रिया मान्य होती हैं बस इस बात का ख्याल रखें कि ये डिग्री गर्वनमेंट रेग्यूलेटरी बॉडी यूजीसी यानी यूनिवर्सिटी ग्रैंट्स कमीशन और डिस्टेंस एजुकेशन ब्यूरो डीईबी से मान्यता प्राप्त होनी चाहिए. आप जिस भी ओपेन यूनिवर्सिटी या स्कूल का चुनाव कर रह हैं या किसी और संस्थान से डिग्री ले रहे हैं, बस ये देख लें कि वह इंस्टीट्यूट मान्यता प्राप्त हो. इसके साथ ही अगर आपका कॉलेज या डिग्री एआईसीटीई, नैक या एनआईआरएफ से भी अप्रूव हो तो और बढ़िया है.

क्या है यूजीसी का कहना

इस बारे में यूजीसी ने कुछ समय पहले नोटिस प्रकाशित किया था. इसमें लिखा था कि सभी डिग्री, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट (जिसमें टेक्निकल डिग्री और डिप्लोमा भी शामिल हैं) जो ओपेन या डिस्टेंस लर्निंग मोड से दिए जाएंगे, वे एक्ट ऑफ पार्लियामेंट या स्टेट लेजिसलेचर द्वारा स्थापित यूनिवर्सिटी से होने चाहिए और यूजीसी एक्ट के सेक्शन 3 द्वारा प्रमाणित होने चाहिए.

क्या है वैलिडिटी

आजकल के ज्यादातर पद पर कैंडिडेट्स का सेलेक्शन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और डीवी राउंड आदि की सहायता से होता है. इसलिए डिग्री की आवश्यकता केवल पात्रता साबित करने भर की रह जाती है. ऐसे में ऑनलाइन या डिस्टेंस एजुकेशन से ली गई डिग्री की मान्यता आड़े नहीं आती. यहां तक कि सिविल सेवा परीक्षा जैसी परीक्षाओं में भी ये डिग्री मान्य मानी जाती हैं.

हालांकि हर राज्य और संस्थान के नियमों में कुछ फर्क संभव है. इसलिए आवेदन से पहले जहां अप्लाई कर रहे हैं, वहां का पूरा डिटेल चेक कर लें. 

यह भी पढ़ें: CBSE के इस रूल पर स्कूल क्यों कर रहे हैं आपत्ति 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Independence Day 2026: 15 अगस्त को लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं ये सवाल, जानें सारे जवाब
15 अगस्त को लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं ये सवाल, जानें सारे जवाब
MPSC भर्ती पर छात्र आंदोलन का असर, जानें कौन-सी परीक्षाएं हुईं स्थगित?
MPSC भर्ती पर छात्र आंदोलन का असर, जानें कौन-सी परीक्षाएं हुईं स्थगित?
झारखंड छात्र आंदोलन के बीच 2 और JPSC परीक्षाएं रद्द, जानें अब तक कितने एग्जाम रद्द?
झारखंड छात्र आंदोलन के बीच 2 और JPSC परीक्षाएं रद्द, जानें अब तक कितने एग्जाम रद्द?

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget