एक्सप्लोरर

​इन विश्वविद्यालयों की वजह से पूरी दुनिया में बजता था भारत का डंका! विदेशों से छात्र आते थे पढ़ने

​आज से वर्षों पहले शिक्षा के क्षेत्र में भारत अपना बेहद अनोखा स्थान रखता था. जिसकी वजह यहां के विश्वविद्यालयों में दी जाने वाली शिक्षा थी, जिसके चलते विदेश से भी छात्र आकर यहां पढ़ाई करते थे.

​India's Famous Ancient University: आज के समय में हमारे देश के बच्चे कनाडा, अमेरिका, इंग्लैंड, जर्मनी जैसे देशों में उच्च शिक्षा हासिल करने जाते हैं. लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब शिक्षा के क्षेत्र में पूरी दुनिया में भारत की तूती बोलती थी. शिक्षा से लेकर अन्य कई मामलों में हमारे देश को जगत गुरु कहा जाता था. लेकिन कुछ आक्रांताओं की वजह से आज भारत के ये विश्वविद्यालय अपना अस्तित्व खो चुके हैं. आइए जानते हैं भारत के टॉप 3 विश्वविद्यालय जहां पूरी दुनिया से छात्र पढ़ाई करने के लिए आया करते थे. इन विश्वविद्यालयों में वैदिक शिक्षा के साथ-साथ अन्य विषयों की भी पढ़ाई और शोध होता था.

नालंदा विश्वविद्यालय

नालंदा विश्वविद्यालय की गिनती सबसे प्राचीन विश्वविद्यालयों में होती है. इसकी स्थापना 450-470 ई. में हुई थी, उस दौरान यहां भारत ही नहीं बल्कि जापान, चीन, तुर्की, इंडोनेशिया आदि देशों से विद्यार्थी पढ़ने के लिए आते थे. बताया जाता है कि इस विश्वविद्यालय में 300 से ज्यादा क्लास हुआ करती थीं. जहां उस वक्त लगभग 10 हजार से भी विद्यार्थी एक साथ पढ़ा करते थे. यहां एक 9 मंजिला लाइब्रेरी भी थी. इस विश्वविद्यालय में प्रवेश पाना कोई आसान कार्य नहीं था. उस समय में यहां प्रवेश के लिए छात्रों को प्रवेश परीक्षा पास करनी होती थी. यहां विद्यार्थियों को निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती थी.  यहां लिटरेचर, एस्ट्रोलॉजी, साइकोलॉजी, लॉ, एस्ट्रोनॉमी, साइंस, इतिहास, मैथ्स, आर्किटेक्टर, जैसे तमाम विषय पढ़ाए जाते थे.

तक्षशिला विश्वविद्यालय

तक्षशिला विश्वविद्यालय भारत ही नहीं दुनिया के सबसे पुराने विश्वविद्यालयों में शामिल है. भारत के इस विश्वविद्यालय को आज भी पूरा विश्व जनता है. हालांकि भारत-पाकिस्तान के विभाजन के बाद यह विश्वविद्यालय पाकिस्तान में चला गया. लेकिन करीब 27 हजार साल पुराने इस विश्वविद्यालय में दुनिया भर से छात्र पढ़ने आया करते थे. इस विश्वविद्यालय में आयुर्वेद, नितिशास्त्र जैसे विषय पढ़ाए जाते थे.  

विक्रमशिला विश्वविद्यालय

नालंदा व तक्षशिला विश्वविद्यालय के बाद भारत में किसी प्राचीन विश्वविद्यालय का नाम आता है तो वह विक्रमशिला विश्वविद्यालय ही है. विक्रमशिला विश्वविद्यालय बिहार में स्थित है. यहां भी अन्य दो विश्वविद्यालयों की तरह ही विदेशों से छात्र पढ़ाई करने के लिए आते थे. आज भी विक्रमशिला विश्वविद्यालय का ढांचा मौजूद है. साथ ही यह एक प्रमुख पर्यटन स्थल है.

यह भी पढ़ें- ​साक्षरता दर में दिल्ली, यूपी व राजस्थान नहीं ये राज्य हैं सबसे आगे, 5 वां स्थान जानकर रह जाएंगे हैरान

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NMC ने 2023 के मेडिकल शिक्षा नियम हटाए, जानें अब कॉलेजों पर क्या होगा असर
NMC ने 2023 के मेडिकल शिक्षा नियम हटाए, जानें अब कॉलेजों पर क्या होगा असर
MP Police में 1000 ड्राइवरों की निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
MP Police में 1000 ड्राइवरों की निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
ICAI CA फाइनल का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
ICAI CA फाइनल का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

वीडियोज

Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Embed widget