एक्सप्लोरर

-20 डिग्री में खड़े सेना के जवानों की कितनी होती है सैलरी, जानकर चौंक जाएंगे

देश का युवा आज भारतीय सेना के लिए काम करने का इच्छुक है. ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि सेना के एक जवान से लेकर अधिकारी को कितना वेतन मिलता है.

इंडियन आर्मी में नियुक्ति हर भारतीय के लिए एक सपने की तरह होता है. हर व्यक्ति सेना के शौर्य और बलिदान से प्रेरित है. ऐसे में हम आपको आज बता रहे हैं कि अगर आप भारतीय सेना में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो आपको कितनी सैलरी मिलेगी. सेना के जवान -20 से -30 डिग्री तक के तापमान में अपनी सेवाएं देश के लिए दे रहे हैं.

ऐसे में हम आपको रैंक के हिसाब से उनकी सैलरी के बारे में बता रहे हैं. भारतीय सेना में कर्मियों की सैलरी उनके रैंक और वेतन आयोग के तहत निर्धारित की जाती है. इसके साथ ही, सेना के कर्मियों को कई बेनिफिट्स और सुविधाएं भी दी जाती हैं. 

रैंक के हिसाब से सैलरी स्ट्रक्चर 

सिपाही व जूनियर कमीशंड ऑफिसर रैंक्स: भारतीय सेना में शामिल होने वाले सिपाही को करीब 25,000 रुपये हर महीने कैश इन हैंड मिलते हैं. इसके अलावा लांस नायक को करीब 30,000 रुपये और हवलदार को करीब 40,000 रुपये प्रति महीने सैलरी मिलती है. इसमें उन्हें मिलने वाले भत्ते अलग हैं. 

लेफ्टिनेंट: लेफ्टिनेंट के पद पर 10वें वेतन आयोग के तहत सैलरी दी जाती है. इस रैंक के अधिकारियों को बेसिक सैलरी 56,100 रुपये से लेकर 1,77,500 रुपये तक मिलती है. यह राशि अलाउंस के बिना है.

कैप्टन: कैप्टन को 10वें वेतन आयोग के तहत 61,300 रुपये से लेकर 1,93,900 रुपये तक सैलरी मिलती है. इसमें अलाउंस को शामिल नहीं किया गया है.

लेफ्टिनेंट कर्नल: लेफ्टिनेंट कर्नल को वेतन स्तर 12A के तहत सैलरी मिलती है. यहां उनकी बेसिक सैलरी 1,21,200 रुपये से लेकर 2,12,400 रुपये तक होती है, जिसमें अलाउंस नहीं शामिल है.

कर्नल: कर्नल को वेतन स्तर 13 के तहत 1,30,600 रुपये से 2,15,900 रुपये तक सैलरी मिलती है. यह राशि भी बिना अलाउंस के है.

ब्रिगेडियर: ब्रिगेडियर को वेतन स्तर 13A के तहत 1,39,600 रुपये से 2,17,600 रुपये तक सैलरी मिलती है, जिसमें अलाउंस शामिल नहीं होते.

मेजर जनरल: मेजर जनरल को वेतन स्तर 14 के तहत 1,44,200 रुपये से लेकर 2,18,200 रुपये तक की सैलरी मिलती है.

लेफ्टिनेंट जनरल (एचएजी स्केल): लेफ्टिनेंट जनरल एचएजी स्केल को वेतन स्तर 15 के तहत 1,82,200 रुपये से 2,24,100 रुपये तक की सैलरी मिलती है, बिना किसी अलाउंस के.

लेफ्टिनेंट जनरल (एचएजी + स्केल):  यह रैंक वेतन स्तर 16 के तहत आता है, जहां सैलरी 2,05,400 रुपये से लेकर 2,24,400 रुपये तक होती है, जो बिना अलाउंस के है.

VCOAS / सेना कमांडर / लेफ्टिनेंट जनरल (NEGS):  इस रैंक के अधिकारियों को वेतन स्तर 17 के तहत 2,25,000 रुपये मिलते हैं, जिसमें कोई अलाउंस शामिल नहीं होता.

आर्मी चीफ स्टाफ: आर्मी चीफ स्टाफ को वेतन स्तर 18 के तहत 2,50,000 रुपये का निश्चित वेतन मिलता है, बिना किसी अलाउंस के.

NDA परीक्षा और सैलरी: नेशनल डिफेंस अकादमी (NDA) और नेवल अकेडमी (NA) के माध्यम से भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना में भर्ती होने वाले उम्मीदवारों को भी आकर्षक सैलरी और अलाउंस मिलते हैं. NDA में भर्ती होने वाले उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के दौरान 56,100 रुपये प्रति माह मिलते हैं. कोर्स पूरा होने के बाद उन्हें लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त किया जाता है, और उनकी प्रारंभिक सैलरी 56,100 रुपये से 1,77,500 रुपये तक होती है.

यह भी पढ़ें: Jobs in High Court: हाईकोर्ट में 1000 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, जानें अप्लाई करने का प्रोसेस

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSSSC कनिष्ठ सहायक भर्ती रिजल्ट जारी, 50 अभ्यर्थियों का चयन
UPSSSC कनिष्ठ सहायक भर्ती रिजल्ट जारी, 50 अभ्यर्थियों का चयन
BPSC LDC भर्ती परीक्षा रद्द, टंकण टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी निरस्त
BPSC LDC भर्ती परीक्षा रद्द, टंकण टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी निरस्त
IIM Bangalore में नया UG School शुरू, Tata Trusts ने साइन किया एमओयू
IIM Bangalore में नया UG School शुरू, Tata Trusts ने साइन किया एमओयू
NITI Aayog की रिपोर्ट में खुलासा, सिर्फ 8.25% ग्रेजुएट्स को ही पढ़ाई से जुड़ी नौकरी
NITI Aayog की रिपोर्ट में खुलासा, सिर्फ 8.25% ग्रेजुएट्स को ही पढ़ाई से जुड़ी नौकरी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget