एक्सप्लोरर

IAS Preparation Tips: आईएएस परीक्षा में लगभग हर साल पूछे जाने वाले कुछ महत्वपूर्ण टॉपिक्स

आईएएस जैसी बड़ी परीक्षाओं का कोई तय पैटर्न नहीं होता फिर भी पिछले कई वर्षों के प्रश्न-पत्र देखकर कुछ महत्वपूर्ण विषय छांटे गये हैं, जिन्हें कई सालों से बार-बार पूछा जा रहा है. डालते हैं ऐसे ही कुछ टॉपिक्स पर नजर

Important Topics For IAS Preparation: यूपीएससी की आईएएस परीक्षा एक ऐसी परीक्षा मानी जाती है जिसके लिये किसी भी प्रकार के कयास लगाना या मजबूती से कुछ कहना संभव नहीं होता. फिर भी दूसरी परीक्षाओं की तरह इस परीक्षा के लिये भी पिछले वर्षों के प्रश्न-पत्र देखने का फॉर्मूला काम करता है. तैयारियों को अंतिम रूप देने के बाद खासकर रिवीज़न के लिये पिछले सालों के पेपर देखना फायदेमंद हो सकता है. पिछले कई सालों के इन्हीं प्रश्नपत्रों के अनुसार कुछ महत्वपूर्ण टॉपिक्स की सूची यहां बनायी गयी है जिनकी तैयारी आपको लाभ दे सकती है. आपकी जानकारी के लिये बता दें कि हर साल लगभग पांच लाख स्टूडेंट्स यह परीक्षा देते हैं और केवल 15,000 ही अगले लेवल पर पहुंच पाते हैं. आप देख सकते हैं कि कांपटीशन तगड़ा है. आइये जानते हैं आईएएस की प्री परीक्षा के कुछ महत्वपूर्ण टॉपिक्स के विषय में.

1930 से 1947 तक के फ्रीडम मूवमेंट्स –

यह विषय आईएएस परीक्षा की तैयारी के लिये बहुत जरूरी माना जाता है. इसकी तैयारी के लिये एनसीईआरटी की किताबें और फ्रीडम स्ट्रगल बाय बिपिन चंद्रा देख सकते हैं. विभिन्न फ्रीडम मूवमेंट्स जैसे नॉन कोऑपरेटिव मूवमेंट, क्विट इंडिया मूवमेंट और इनसे जुड़ी हस्तियों के बारे में आपको पता होना चाहिए.

इंडिया की जियोग्राफिकल मैपिंग जैसे नदी, पहाड़, पास आदि –

इस भाग के लिये आपको भारत की जियोग्राफिकल मैपिंग की अच्छी जानकारी होनी चाहिए. इसके लिये भी एनसीईआरटी की पुस्तकें और एटलस की मदद ले सकते हैं. प्रमुख नदियां और उनकी सहायक नदियां, खासतौर पर वे जो कृषि को प्रभावित करती हैं, उनकी अच्छी जानकारी आपको होनी चाहिए. माउंटेन पास से निकलने वाले रूट्स आदि के बारे में भी आपको पता होना चाहिए. भारत का क्लाइमेट और उससे भारत की इकोनॉमी पर होने वाले प्रभाव भी जरूरी हैं.

सबसे महत्वपूर्ण संरक्षण स्थल जैसे नेशनल गार्डन, झील आदि –

सभी महत्वपूर्ण कंजर्वेशन साइट्स उनसे जुड़ी वाइल्ड लाइफ और वेजिटेशन के बारे में आपको पता होना चाहिए. हर साल इस विषय से कुछ प्रश्न आते हैं. पर्यावरण संरक्षण पर भी प्रश्न पूछे जा सकते हैं. जैसे सदाबहार वन और झीलों की भारतीय पर्यावरण पर भूमिका से संबंधित प्रश्न.

खबरों के मुताबिक भारत के महत्वपूर्ण मॉन्यूमेंट्स और कल्चरल साइट्स –

भारत हमेशा से अपनी सांस्कृतिक विरासत के लिये जाना जाता है. ऐसे में भारत के कई स्मारक स्थल यूनेस्को की सूची में शामिल हैं. ये लिस्ट आपको ऑनलाइन आसानी से मिल जायेगी. पूरी सूची को पढ़ें और उसमें दिये महत्वपूर्ण स्थानों जैसे हड़प्पा, चोल मंदिर, अजंता की गुफाओं, एलोरा की गुफाओं, हिमालयी संस्थान आदि के बारे में दी गई जानकारियों को कंठस्थ करें.

गवर्नमेंट की नई वेलफेयर स्कीम्स –

भारत की नई सोशल और इकोनॉमिक वेलफेयर स्कीम्स आईएएस की दोनों परीक्षाओं के लिये उपयोगी साबित होती हैं. चूंकि ये आम जनता के जीवन पर गहरा प्रभाव डालती हैं, इसलिये करेंट अफेयर्स में अक्सर पूछी जाती हैं. उदाहरण के लिये जन-धन योजना, नमामि गंगे, स्वच्छ भारत मिशन जैसे सभी विषयों के बारे में आपको ताजा जानकारी होनी चाहिए.

संसद द्वारा पास नये अधिनियम, लंबित बिल आदि –

इस विषय में ताजा जानकारी आपको पीआरएस की वेबसाइट पर आने वाली वार्षिक रिपोर्ट से मिल जायेगी. यही एक सोर्स है जिस पर भरोसा कर सकते हैं. यह विषय भी महत्वपूर्ण है क्योंकि हर साल प्रचलित अधिनियम जैसे जीसटी बिल, लैंड एक्वीजिशन एक्ट, चौदहवें वित्त आयोग की रिपोर्ट, लंबित महिला आरक्षण बिल आदि पर प्रश्न आते हैं. इनकी तैयारी भली प्रकार करें.

भारत के साइंटिफिक अचीवमेंट्स खासकर स्पेस और डिफेंस के क्षेत्र में –

यह क्षेत्र आईएएस परीक्षा के लिये बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. इसरो, डीआरडीओ, डिफेंस मिनिस्ट्री के एचीवमेंट्स से संबंधित प्रश्न अक्सर पूछे जाते हैं. इसके साथ ही पीएसएलवी सैटेलाइट्स, अग्नि मिसाइल, ब्रह्मोस, गाइडेड मिसाइल सिस्टम आदि से संबंधित ताजा जानकारी आपको होनी चाहिए. इस सेक्शन की तैयारी भली प्रकार करने के लिये रोज अखबार पढ़ें.

यूं तो आईएएस परीक्षा की तैयारी का दायरा बहुत बड़ा है जिसे किसी भी हाल में सीमित नहीं किया जा सकता पर कुछ टॉपिक्स हमेशा से महत्वपूर्ण माने जाते हैं, इसलिये इनकी तैयारी आईएएस की प्री परीक्षा के लिये जरूर करें.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?
अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

वीडियोज

Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget