एक्सप्लोरर

IIT Patna Placement : BTech बैच के छात्रों को मिले 34 प्री-प्लेसमेंट ऑफर, हाईएस्ट सैलरी पैकेज 54.4 लाख रहा

IIT Patna Placement: आईआईटी पटना में प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान BTech के छात्रों को 34 प्री-प्लेसमेंट ऑफर मिले हैं. PPO ऑफर का मैक्सिमम पे पैकेज 54.5 लाख था जबकि अन्य टॉप ऑफ़र 25 से 53 लाख के बीच थे.

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) पटना में प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान, बीटेक बैच के छात्रों को पिछले साल के 19 के मुकाबले इस साल 34 प्री-प्लेसमेंट ऑफर मिले हैं, जो एकेडमिक ईयर 2021-22 के लिए PPO में 78.94 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज करते हैं. आईटी, फाइनेंस, मैनेजमेंट एंड कंसल्टेंसी, कोर, एनालिटिक्स आदि जैसे विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों ने IIT पटना में 2022 के अंडर ग्रेजुएट बैच के छात्रों के लिए विभिन्न डोमेन में प्री-प्लेसमेंट ऑफर दिए हैं.

PPO ऑफर का मैक्सिमम पे पैकेज 54.5 लाख था जबकि अन्य टॉप ऑफ़र 25 से 53 लाख के बीच थे. अब तक प्राप्त पीपीओ का औसत पैकेज लगभग 24 लाख प्रति वर्ष है.

Google ने IIT पटना के 2022 ग्रेजुएट बैच के 6 छात्रों को PPO ऑफर किया है

गौरतलब है कि Google ने IIT पटना के 2022 स्नातक बैच के 6 छात्रों को प्री-प्लेसमेंट ऑफर (PPO) की पेशकश की है. वहीं Adobe, Gojek, Media.net और Morgan Stanley ने एक-एक छात्र को PPO ऑफर किया है. सैन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया में मुख्यालय वाली एक अमेरिकी क्लाउड-आधारित सॉफ्टवेयर कंपनी सेल्सफोर्स ने भी दो छात्रों को प्री-प्लेसमेंट ऑफर की पेशकश की है. निवेश बैंकिंग फर्म गोल्डमैन सैक्स ने पीपीओ को तीन छात्रों तक बढ़ा दिया है. वहीं  बीमा और हेल्थकेयर फर्म ऑप्टम ने सात छात्रों को, सैमसंग रिसर्च बैंगलोर ने तीन छात्रों को पीपीओ की पेशकश की है और पब्लिसिस सैपिएंट ने तीन छात्रों को पीपीओ ऑफर किया है.

जिन अन्य प्रमुख फर्मों ने पीपीओ का विस्तार किया है उनमें इनोवैकर, मैथ्सवर्क, इंट्यूट और एक्सपीडिया शामिल हैं.

छात्रों ने रिमोट मोड में अपनी इंटर्नशिप पूरी की

IIT पटना ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा है कि, “IIT पटना के कई छात्र जिन्होंने इस गर्मी (मई 21 - जुलाई 21) में इंटर्नशिप की है, उन्हें पूरे प्रोग्राम मे स्किल और कड़ी मेहनत के प्रदर्शन के आधार पर प्री-प्लेसमेंट ऑफर मिला है.” आईआईटी पटना ने कहा कि छात्रों ने देश भर में महामारी से प्रेरित तालाबंदी के कारण रिमोट मोड में अपनी इंटर्नशिप की और इंटरव्यू प्रक्रिया भी ऑनलाइन आयोजित की गई थी.

अक्टूबर 2021 में स्पीड में होगी 2022 स्नातक बैच की फुल टाइम भर्ती

आईआईटी पटना के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर कृपा शंकर, ने कहा कि, “संस्थान अभी भी कई और छात्रों के पीपीओ की प्रतीक्षा कर रहा है और संख्या में सुधार होगा. 2022 स्नातक बैच की फुल टाइम भर्ती अक्टूबर 2021 के महीने से स्पीड पकड़ लेगी. इस वर्ष भी पीपीटी, ऑनलाइन टेस्ट और साक्षात्कार सहित पूरी प्लेसमेंट प्रक्रिया वर्चुअल मोड में आयोजित की जाएगी.

ये भी पढ़ें

World Pharmacist Day 2021: 25 सितंबर 2021 को है 'वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे', यहां चेक करें भारत के Top फॉर्मेसी कॉलेज की लिस्ट

MAT Result 2021: मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट 2021 के सितंबर सेशन का परिणाम घोषित, इन स्टेप्स से करें चेक

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान के कई मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें खाली, जानें कहां कितनी वैकेंसी?
राजस्थान के कई मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें खाली, जानें कहां कितनी वैकेंसी?
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में भर्ती, रिटायर्ड बैंक अधिकारी के लिए भी मौका 
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में भर्ती, रिटायर्ड बैंक अधिकारी के लिए भी मौका 
GDS की पहली मेरिट में गजब का अंतर, कहीं 100% तो कहीं 83.5% कटऑफ पर नौकरी 
GDS की पहली मेरिट में गजब का अंतर, कहीं 100% तो कहीं 83.5% कटऑफ पर नौकरी 
एम्स पटना में हाई सैलरी वाली नौकरियां, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती
एम्स पटना में हाई सैलरी वाली नौकरियां, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
Embed widget