एक्सप्लोरर

बाप रे बाप! 2.5 करोड़ का पैकेज... IIT हैदराबाद में कंप्यूटर साइंस छात्र ने रचा इतिहास, जानें किस कंपनी ने लुटाया पैसा?

आईआईटी हैदराबाद के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के छात्र को इस साल के प्लेसमेंट में नीदरलैंड की एक कंपनी से 2.5 करोड़ रुपये का सालाना पैकेज मिला है.

देश में बढ़ती नौकरी की मांग के बीच इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी हैदराबाद से एक बड़ी खबर सामने आई है. आईआईटी इंस्टीट्यूट के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के छात्र को इस साल के प्लेसमेंट में नीदरलैंड की एक कंपनी से 2.5 करोड़ रुपये का सालाना पैकेज मिला है. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी हैदराबाद के इतिहास में यह अब तक का सबसे बड़ा प्लेसमेंट ऑफर बताया जा रहा है. आईआईटी हैदराबाद की ओर में मिली जानकारी के अनुसार  फाइनल ईयर के स्टूडेंट एडवर्ड नाथन वर्गीज को वैश्विक ट्रेडिंग फर्म ऑप्टिवर ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर नौकरी का प्रस्ताव दिया है. एडवर्ड जुलाई महीने से कंपनी के नीदरलैंड ऑफिस में फुल टाइम काम शुरू करेंगे.

महज 21 साल की उम्र में मिला रिकॉर्ड पैकेज

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी हैदराबाद के एडवर्ड को नीदरलैंड की कंपनी से इतना बड़ा ऑफर महज 21 साल की उम्र में मिला है.  आपको बता दें कि एडवर्ड नाथन वर्गीज को यह ऑफर दो महीने की समर इंटर्नशिप के बाद मिला, जिसे उन्होंने प्री-प्लेसमेंट ऑफर में बदल दिया. इस इंटर्नशिप में दो हफ्ते का ट्रेनिंग पीरियड और छह हफ्ते का प्रोजेक्ट शामिल था. ऑप्टीवर में इंटर्नशिप के लिए दो छात्रों का चयन हुआ था, लेकिन PPO सिर्फ एडवर्ड को ही मिला. वहीं मीडिया से बातचीत में एडवर्ड ने बताया कि ऑप्टीवर ही वह पहली और एकमात्र कंपनी थी, जिसके लिए उन्होंने इंटरव्यू दिया. जब उनके मेंटर ने बताया कि कंपनी उन्हें नौकरी का ऑफर देने जा रही है तो वह काफी खुश थे. उनके माता-पिता भी इस उपलब्धि से बेहद खुश है. हैदराबाद में जन्मे और पले-बढ़े एडवर्ड ने सातवीं से बारहवीं तक की पढ़ाई बेंगलुरु से की है.

कॉम्पिटिटिव प्रोग्रामिंग से मिली बढ़त

एडवर्ड ने बताया कि इंजीनियरिंग के पहले साल से ही वह कॉम्पिटिटिव प्रोग्रामिंग में सक्रिय रहे हैं और देश के टॉप 100 में शामिल रहे. इससे उन्हें इंटरव्यू क्रैक करने में काफी मदद मिली. उन्होंने यह भी कहा कि IIT का नाम और संस्थान का मजबूत पाठ्यक्रम मौजूदा मंदी वाले जॉब मार्केट में भी कंपनियों को कैंपस तक लाने में अहम भूमिका निभाता है. आपको बता दें कि एडवर्ड के माता-पिता भी पेशे से इंजीनियर है.

एक और छात्र को मिला 1.1 करोड़ का पैकेज

एडवर्ड के अलावा  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी हैदराबाद के एक अन्य कंप्यूटर साइंस छात्र को भी 1.1 करोड़ रुपये का पैकेज मिला है. इससे पहले संस्थान में सबसे बड़ा पैकेज करीब 1 करोड़ रुपये था, जो साल 2017 में दर्ज किया गया था. वहीं इस साल IIT हैदराबाद के औसत पैकेज में भी बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है. 2024 की तुलना में औसत पैकेज करीब 75 प्रतिशत बढ़कर 20.8 लाख रुपये से 36.2 लाख रुपये तक पहुंच गया है. प्लेसमेंट के पहले चरण में जो दिसंबर में खत्म हुआ, छात्रों को कुल 24 अंतरराष्ट्रीय ऑफर मिले.

पोस्ट ग्रेजुएट और ग्रेजुएट छात्रों का हाल

फिलहाल 650 पोस्ट ग्रेजुएट छात्रों में से 196 को प्लेसमेंट मिल चुका है, जिनका औसत पैकेज 22 लाख रुपये है. वहीं, प्लेसमेंट के लिए रजिस्टर 487 ग्रेजुएट छात्रों में से 62 प्रतिशत को अब तक नौकरी के ऑफर मिल चुके हैं.

पिछले तीन साल में सबसे बड़ा पैकेज

  • 2025-26: 2.5 करोड़ रुपये
  • 2024-25: 66 लाख रुपये
  • 2023-24: 90 लाख रुपये

ये भी पढ़ें: क्या बार-बार रिजेक्ट हो जाता है आपका भी पीएफ क्लेम? जानें इससे बचने का तरीका

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

कविता गाडरी बीते कुछ साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया से जुड़ी हुई है. राजस्थान के जयपुर से ताल्लुक रखने वाली कविता ने अपनी पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स और अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में की है. 
पत्रकारिता में अपना सफर उन्होंने राजस्थान पत्रिका से शुरू किया जहां उन्होंने नेशनल एडिशन और सप्लीमेंट्स जैसे करियर की उड़ान और शी न्यूज के लिए बाय लाइन स्टोरी लिखी. इसी दौरान उन्हें हेलो डॉक्टर शो पर काम करने का मौका मिला. जिसने उन्हें न्यूज़ प्रोडक्शन के लिए नए अनुभव दिए. 

इसके बाद उन्होंने एबीपी नेटवर्क नोएडा का रुख किया. यहां बतौर कंटेंट राइटर उन्होंने लाइफस्टाइल, करंट अफेयर्स और ट्रेडिंग विषयों पर स्टोरीज लिखी. साथ ही वह कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी लगातार सक्रिय रही. कविता गाडरी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दक्ष हैं. न्यूज़ राइटिंग रिसर्च बेस्ड स्टोरीटेलिंग और मल्टीमीडिया कंटेंट क्रिएशन उनकी खासियत है. वर्तमान में वह एबीपी लाइव से जुड़ी है जहां विभिन्न विषयों पर ऐसी स्‍टोरीज लिखती है जो पाठकों को नई जानकारी देती है और उनके रोजमर्रा के जीवन से सीधे जुड़ती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5 साल में दोगुनी हुई NTA की इनकम, एग्जाम से कमाए 1100 करोड़ से ज्यादा 
5 साल में दोगुनी हुई NTA की इनकम, एग्जाम से कमाए 1100 करोड़ से ज्यादा 
NCERT CIET में नौकरी पाने का शानदार मौका, संविदा के कई पदों पर निकली भर्ती
NCERT CIET में नौकरी पाने का शानदार मौका, संविदा के कई पदों पर निकली भर्ती
US Students Visa Rules: अमेरिका में पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए बड़ा अपडेट, 15 सितंबर से बदलेंगे स्टूडेंट वीजा नियम
अमेरिका में पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए बड़ा अपडेट, 15 सितंबर से बदलेंगे स्टूडेंट वीजा नियम
MBBS in Russia: रूस से करना चाहते हैं MBBS, जानें कितनी लगती है फीस और कितना है रहने-खाने का खर्च?
रूस से करना चाहते हैं MBBS, जानें कितनी लगती है फीस और कितना है रहने-खाने का खर्च?

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
साहिल के बाद अब इन छात्राओं को मीडिया के सामने लाए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, जानें कौन हैं?
साहिल के बाद अब इन छात्राओं को मीडिया के सामने लाए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, जानें कौन हैं?
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget