एक्सप्लोरर

ICSI ने सीएस एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट की ऑनलाइन अप्लाई की अंतिम तिथि बढ़ी

आईसीएसआई सीएस एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट 2020 के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने की अंतिम तिथि बढ़ी, उम्मीदवार अब 5 मई तक कर सकते हैं अप्लाई

ICSI CS EET online apply last date extended: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरी ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) ने सीएस एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट 2020 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. इच्छुक उम्मीदवार अब सीएसईईटी परीक्षा के लिए 5 मई 2020 तक अप्लाई कर सकते हैं. इसके पहले सीएस एग्जीक्यूटिव प्रवेश परीक्षा (CSEET ) के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल निर्धारित की गई थी. परन्तु कोरोना वायरस लॉकडाउन की स्थति के चलते इसे बढ़ाने का फैसला लिया गया. इससे संबंधित नोटिस ICSI की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है. नोटिस में कहा गया है कि देशव्यापी लॉक डाउन को देखते हुए और परीक्षार्थियों को आ रही समस्याओं के मद्देनजर सीएस एग्जीक्यूटिव प्रवेश परीक्षा (सीएसईईटी) मई 2020 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 5 मई 2020 को रात 11:59 बजे कर दी गई है. आपको बतादें कि इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरी ऑफ इंडिया ने केवल आवेदन की अंतिम तिथि को ही बढ़ाया है. अन्य तिथियों में किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया गया है. पूर्व में जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार सीएस एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट मई 2020 अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 28 मई 2020 को आयोजित की जानी है. सीएस एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट आईसीएसआई के सीएस एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए एक प्रवेश परीक्षा है. इस टेस्ट में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को ही उपरोक्त प्रोग्राम में प्रवेश दिया जाता है. सीएसईईटी में उत्तीर्ण होने के लिए परीक्षाथियों को कुल मिलाकर कम से कम 50% अंक तथा प्रत्येक पेपर में 40% अंक लाना अनिवार्य है. सीएसईईटी का पहला संस्करण मई में आयोजित किया जाएगा. इसके बाद ये परीक्षाएं जुलाई, नवंबर और जनवरी में आयोजित की जायेगी. यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) होती.  इसमें कुल चार पेपर होते हैं. पहले पेपर में बिजनेस कम्युनिकेशन, सेकेंड पेपर में लीगल एप्ट्टीयूड एंड लॉजिकल रीजनिंग, तीसरे पेपर  में इकनोमिक्स एंड बिजनेस इनवायरमेंट और चौथे पेपर  में करेंट अफेयर्स सहित कम्युनिकेशन स्किल्स के सवाल पूछे जाते हैं. आपको यह भी बता दें कि इसके पहले 12वीं पास कर चुके अभ्यर्थियों को सीएस फाउंडेशन कोर्स में पंजीकरण कराना होता था. इसमें सफल होने पर ही उन्हें सीएस एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम में प्रवेश दिया जाता था. अब इस प्रोग्राम में प्रवेश के लिए सीएस एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट को क्वालीफाई करना होगा.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?
अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
Embed widget