एक्सप्लोरर

ICAI CA Foundation Result: खत्म हुआ इंतजार, आज जारी होंगे सीए फाउंडेशन परीक्षा के नतीजे, इन आसान स्टेप्स से कर सकेंगे डाउनलोड

ICAI CA Foundation Result Today: आईसीएआई सीए परीक्षा के नतीजे आज यानी 29 जुलाई के दिन जारी किए जाएंगे. रिलीज होने के बाद इन्हें किस वेबसाइट से और कैसे चेक करना है? जानें.

ICAI CA Foundation June Result 2024 Today: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया, आज यानी 29 जुलाई 2024 दिन सोमवार को सीए फाउंडेशन जून परीक्षा के नतीजे जारी करेगी. वे कैंडिडेट्स जिन्होंने इस साल की सीए फाउंडेशन परीक्षा दी है, वे रिलीज होने के बाद रिजल्ट आईसीएआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकेंगे. ऐसा करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का पता ये है – icai.nic.in. इसके अलावा भी दो और वेबसाइट्स हैं जहां से परिणाम देखा जा सकता है.

ये भी हैं काम की वेबसाइट्स

आईसीएआई सीए जून फाउंडेशन परीक्षा के नतीजे जारी होने के बाद ऊपर बतायी गई वेबसाइट के अलावा इन दोनों वेबसाइट्स से भी चेक किए जा सकते हैं - icaiexam.icai.org, caresults.icia.org. लेटेस्ट अपडेट्स के लिए भी इन पर नजर बनाए रखें.

इन स्टेप्स से देख सकते हैं नतीजे

  • रिजल्ट जारी होने के बाद चेक करने के लिए सबसे पहले आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी icai.nic.in पर. आप ऊपर बतायी गई दोनों में से किसी भी एक वेबसाइट पर लॉगिन कर सकते हैं.
  • यहां होमपेज पर आपको एक लिंक दिखेगा जिस पर लिखा होगा – icai.nic.in. इस पर क्लिक करें.
  • ऐसा करते ही फिर एक नया पेज खुलेगा. इस पेज पर आपको अपने लॉगिन डिटेल्स डालने होंगे. डिटेल डालें और सबमिट कर दें.
  • इतना करते ही आपका आईसीएआई सीए परीक्षा का रिजल्ट कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगा.
  • यहां से इसे चेक कर लें, डाउनलोड कर लें और चाहें तो प्रिंट निकाल लें.
  • ये आगे आपके काम आएगा. इस बारे में कोई भी जानकारी पाने के लिए केवल ऑफिशियल वेबसाइट पर ही जाएं.

टॉपर्स लिस्ट भी होगी जारी

नतीजों के साथ ही आईसीएआई टॉपर्स लिस्ट भी जारी करेगा. ये भी जान लें कि परीक्षा पास करने के लिए जरूरी  है कि कैंडिडेट ने हर विषय में कम से कम 40 फीसदी अंक और ओवरऑल कम से कम 50 फीसदी अंक पाए हों. 70 प्रतिशत से ऊपर अंक आने पर डिस्टिंक्शन होती है.

अगर लास्ट टॉपर की बात करें तो दिसंबर 2022 की परीक्षा में उस कैंडिडेट ने टॉप किया था जिसके 366 अंक आए थे, ये अंक 400 में से हैं.

इन तारीखों पर हुआ था एग्जाम

आईसीएआई सीए फाउंडेशन परीक्षा का आयोजन जून महीने में किया गया था. जून में एग्जाम 20, 22, 24 और 26 तारीख को आयोजित किया गया था, जिसके नतीजे आज जारी होंगे. ऐसी उम्मीद है कि रिजल्ट आज शाम तक रिलीज किया जा सकता है. बेहतर होगा अपडेट जानने के लिए वेबसाइट देखते रहें. 

यह भी पढ़ें: CUET UG परीक्षा 2024 के नतीजे जारी, यहां से करें चेक 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JEE एडमिशन के लिए 75% अंकों की पात्रता में नहीं मिलेगी छूट, IIT रुड़की ने साफ किया रुख
JEE एडमिशन के लिए 75% अंकों की पात्रता में नहीं मिलेगी छूट, IIT रुड़की ने साफ किया रुख
CBSE री-इवैल्यूएशन पोर्टल पर बड़ा साइबर अटैक नाकाम, 56 हजार से ज्यादा आवेदन दर्ज
CBSE री-इवैल्यूएशन पोर्टल पर बड़ा साइबर अटैक नाकाम, 56 हजार से ज्यादा आवेदन दर्ज
Ritabrata Banerjee Education: कितने पढ़े-लिखे हैं ऋतब्रत बनर्जी? जिन्होंने तोड़ दी ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस पार्टी
कितने पढ़े-लिखे हैं ऋतब्रत बनर्जी? जिन्होंने तोड़ दी ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस पार्टी
RBI क्यों जारी करता है Star Mark वाले नोट? जानिए इसके पीछे की वजह
RBI क्यों जारी करता है Star Mark वाले नोट? जानिए इसके पीछे की वजह

वीडियोज

स्कूल बंक से लेकर एक्सीडेंट तक, Triptii Dimri और Dharna Durga ने सुनाए बचपन के मजेदार 'कांड'
Madhuri Dixit ने बताया अपनी ग्लोइंग स्किन का राज, बोलीं- सिर्फ क्रीम नहीं, लाइफस्टाइल भी है जरूरी
Rukaiya Begum की पहचान से आगे बढ़ना चाहती हैं Lavina Tandon, बोलीं- दूसरे किरदारों को भी मिले प्यार
Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान की ईरान से गद्दारी, इशाक डार ने दी यूएस को सीक्रेट जानकारी? अब आया शहबाज सरकार का बयान
पाकिस्तान की ईरान से गद्दारी, इशाक डार ने दी यूएस को सीक्रेट जानकारी? अब आया शहबाज सरकार का बयान
MP Rajya Sabha Elections 2026: बीजेपी ने मध्य प्रदेश में तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को बनाया राज्यसभा चुनाव का उम्मीदवार
बीजेपी ने मध्य प्रदेश में तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को बनाया राज्यसभा चुनाव का उम्मीदवार
Akshay Kumar ने मुंबई में बेचे अपने 2 आलीशान फ्लैट्स, हुआ डबल मुनाफा, 35 लाख तो सिर्फ स्टांप ड्यूटी दी
Akshay Kumar ने मुंबई में बेचे अपने 2 आलीशान फ्लैट्स, हुआ डबल मुनाफा
22 सिक्स और 22 चौके, इस बल्लेबाज ने तूफानी शतक ठोक रचा इतिहास; सबको पीछे छोड़ा
22 सिक्स और 22 चौके, इस बल्लेबाज ने तूफानी शतक ठोक रचा इतिहास; सबको पीछे छोड़ा
'गलती से भी कोई BJP में न आए जाए', TMC में टूट के बीच बोले दिलीप घोष, कहा- दरवाजा कसके बंद है
'गलती से भी कोई BJP में न आए जाए', TMC में टूट के बीच बोले दिलीप घोष, कहा- दरवाजा कसके बंद है
पश्चिम बंगाल: सत्ता जाने के बाद ये क्या! बेड के नीचे छिपे TMC नेता को पुलिस ने दबोचा, Video वायरल
पश्चिम बंगाल: सत्ता जाने के बाद ये क्या! बेड के नीचे छिपे TMC नेता को पुलिस ने दबोचा, Video वायरल
एक बार का निवेश और दोहरी इनकम, जानिए कैसे केंचुए और जैविक खाद का यह मॉडल किसानों को बना रहा मालामाल

Embed widget