एक्सप्लोरर

ICAI का नया नियम, अब क्लास 10वीं पास स्टूडेंट्स करा सकते हैं सीए फाउंडेशन कोर्स में प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन

Institute Of Chartered Accountants Of India ने क्लास दसवीं के स्टूडेंट्स को CA Foundation Course में प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन कराने की छूट दे दी है. जानें विस्तार से.

CA Foundation Course 2020: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने एक नया नियम लागू किया है, जिसके तहत सीए फाउंडेशन कोर्स के लिए अब क्लास दसवीं पास स्टूडेंट्स भी आवेदन कर सकते हैं. हालांकि यह प्रोविजनल एडमिशन होगा और तब तक फाइनल नहीं होगा जब तक कैंडिडेट्स क्लास बारहवीं की परीक्षा पास नहीं कर लेते. इच्छुक कैंडिडेट इस बारे में विस्तार से जानकारी हासिल करने के लिए आईसीएआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं, जिसका पता है – icai.org.

इसके पहले जो नियम था उसके अनुसार केवल 12वीं पास स्टूडेंट्स ही आईसीएआई सीए फाउंडेशन कोर्स के लिए आवेदन कर सकते थे.

नया नियम छात्रों को वर्तमान समय से छः महीने पहले चार्टर्ड एकाउंटेंट (सीए) बनने में मदद करेगा.

क्या कहा अध्यक्ष ने -

इस बारे में आईसीएआई के अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता ने कहा, ‘‘संस्थान को हाल ही में चार्टर्ड अकाउंटेंट रेग्यूलेशन, 1988 के नियम 25ई, 25एफ और 28एफ में संशोधन के लिए सरकार की मंजूरी मिली, जो कक्षा 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उम्मीदवार को आईसीएआई के फाउंडेशन कोर्स में अस्थायी तौर पर पंजीकरण कराने की छूट देता है. हालांकि, सीए पाठ्यक्रम के लिए यह प्रोविजनल एडमिशन उम्मीदवार के 12वीं की परीक्षा पास करने के आधार पर ही रेग्यूलर होगा.’’

उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव के पीछे का मूल उद्देश्य छात्रों को कक्षा 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद फाउंडेशन कोर्स में अस्थायी तौर पर रजिस्ट्रेशन करने की परमीशन देना है.

इस फैसले के मकसद को और साफ करते हुए उन्होंने कहा कि, ‘‘इससे छात्रों को कक्षा 11वीं और 12वीं करते हुए फाउंडेशन कोर्स के लिए तैयारी करने में मदद मिलेगी. इस प्रकार छात्रों के पास अपनी नॉलेज अपडेट करने और सीए फाउंडेशन कोर्स के लिए बैठने और उसे पास करने लिए अपेक्षित तकनीक हासिल करने का पर्याप्त समय होगा. आईसीएआई, फाउंडेशन के छात्रों के लिए मुफ्त ऑनलाइन कक्षाएं भी प्रदान करता है जिसे कभी भी, कहीं से भी, लिया जा सकता है. ’’

आईसीएआई ने ट्विटर के माध्यम से शेयर नोटिस में यह भी कहा, कि रजिस्ट्रेशन फीस में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं होगा. इस नियम से क्लास दस के स्टूडेंट्स को पढ़ाई के लिए अतिरिक्त समय मिल जाएगा.

BSEH क्लास 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 2020 के एडमिट कार्ड हुए रिलीज, यहां से करें डाउनलोड IAS Success Story: सब कुछ गिरवी रख दिया, सिवाय अपने सपने के, जानिए खेतों में काम करने वाला माधव कैसे बना IAS अधिकारी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget