एक्सप्लोरर

Bank Jobs: IBPS क्लर्क के 4000 से ज्यादा पद पर अब इस तारीख तक करें अप्लाई, लास्ट डेट आगे बढ़ी

IBPS Clerk Bharti 2023: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सेलेक्शन ने क्लर्क के बंपर पद पर आवेदन करने की लास्ट डेट आगे बढ़ा दी है. नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से कर सकते हैं अप्लाई.

IBPS Clerk Registration 2023 Last Date Extended: बैंक में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. अब उनके पास आईबीपीएस क्लर्क पद पर आवेदन करने का एक और मौका है. इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सेलेक्शन ने क्लर्क पद पर अप्लाई करने के लिए अंतिम तारीख आगे बढ़ा दी है. इन भर्तियों के लिए अब 28 जुलाई 2023 तक फॉर्म भरा जा सकता है. पहले आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 जुलाई थी. इसलिए वे कैंडिडेट्स जो मौका चूक गए हों, वे इस अवसर का लाभ उठाएं और जल्द फॉर्म भर दें. ऐसा मौका फिर नहीं मिलेगा.

कब होगी परीक्षा आयोजित

आईबीपीएस क्लर्क पद पर चयन परीक्षा के माध्यम से होगा. प्री परीक्षा का आयोजन अगस्त 2023 के महीने में किया जाएगा. नतीजे आएंगे सितंबर/अक्टूबर 2023 के महीने में. इसी के साथ मेन एग्जाम का आयोजन होगा अक्टूबर 2023 के महीने में. इनकी पक्की तारीखों की घोषणा अभी नहीं हुई है. इसके लिए लगातार वेबसाइट चेक करते रहें.

भरे जाएंगे इतने पद

इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 4045 क्लर्क के पद विभिन्न बैंकों में भरे जाएंगे. आवेदन के लिए शैक्षिक योग्यता समेत अन्य डिटेल जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर दिया नोटिस चेक कर लें. यहां से आपको सारी जानकारी मिल जाएगी. परीक्षाओं के सारे चरण पूरे होने और रिजल्ट आने के बाद अप्रैल 2024 तक प्रोविजनल एलॉटमेंट हो जाएगा.

यहां से करें अप्लाई

इन पद पर आवेदन करने के लिए आपको इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सेलेक्शन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है – ibps.in. इन पद पर आवेदन करने के लिए जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 850 रुपये शुल्क देना होगा. जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और ईएक्सएसएम कैटेगरी के कैंडिडेट्स को शुल्क के रूप में 175 रुपये देने होंगे.

इन बैंकों में होगी नियुक्ति

सेलेक्शन होने के बाद कैंडिडेट्स की नियुक्ति इन बैंकों में होगी - बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, कैनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, पंजाब एंड सिंड बैंक, यूको बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया.

यहां देखें नोटिस. इस डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई.

 यह भी पढ़ें: Indian Air Force में 3500 से ज्यादा पद पर निकली भर्ती 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

New Education Minister Prahlad Joshi : नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी के पास कौन-सी डिग्री है?
नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी के पास कौन-सी डिग्री है?
RPSC परीक्षा में बड़ा बदलाव, AI से जांची जाएंगी कॉपियां
RPSC परीक्षा में बड़ा बदलाव, AI से जांची जाएंगी कॉपियां
School Tuition Fees Hike 2026: स्कूल फीस ने बिगाड़ा बजट, ट्यूशन चार्ज में सबसे ज्यादा उछाल
स्कूल फीस ने बिगाड़ा बजट, ट्यूशन चार्ज में सबसे ज्यादा उछाल
DU में MBA से BCom (Hons) तक ऑनलाइन पढ़ाई का प्लान, घर बैठे मिलेगी डिग्री  
DU में MBA से BCom (Hons) तक ऑनलाइन पढ़ाई का प्लान, घर बैठे मिलेगी डिग्री  

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'डायरेक्टर को चिल्लाना पड़ता है', शगुफ्ता अली बोलीं- आज के टीवी सेट्स पर नहीं रही तमीज-तहजीब
'डायरेक्टर को चिल्लाना पड़ता है', शगुफ्ता अली बोलीं- आज के टीवी सेट्स पर नहीं रही तमीज-तहजीब
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget