एक्सप्लोरर

IAS Success Story: आईआईटी से इंजीनियरिंग के बाद तेजस्वी ने UPSC में आने का किया फैसला, दूसरे प्रयास में बनीं टॉपर

इंटरमीडिएट के बाद तेजस्वी ने इंजीनियरिंग में करियर बनाने का फैसला किया, लेकिन उनके माता-पिता ने उन्हें यूपीएससी में जाने की सलाह दी. इसके बाद उन्होंने तैयारी शुरू कर दी.

Success Story Of IAS Topper Tejasvi Rana: इंजीनियरिंग के बाद तमाम लोग यूपीएससी का रुख करते हैं. इनमें से कई लोगों को जल्द सफलता भी मिल जाती है. आज आपको यूपीएससी परीक्षा 2016 में ऑल इंडिया रैंक 12 प्राप्त कर आईएएस अफसर बनने वाली तेजस्वी राणा की कहानी बताएंगे, जो अपने माता-पिता के कहने पर इस फील्ड में आईं और अपना सपना पूरा कर लिया. वे पहली बार परीक्षा में इसलिए बैठीं ताकि उन्हें यह अंदाजा हो जाए कि किस तरह परीक्षा में सवाल पूछे जाते हैं. इसी के आधार पर उन्होंने दूसरे प्रयास में अपनी रणनीति बनाई और सफलता प्राप्त कर ली. इनकी कहानी बेहद प्रेरणादायक है.

इंटर के बाद पास की जेईई की परीक्षा

तेजस्वी राणा का जन्म हरियाणा के कुरुक्षेत्र में हुआ. उनकी 12वीं तक की पढ़ाई भी यहीं से हुई. हर क्लास में तेजस्वी के अच्छे नंबर आए. 12वीं के बाद उन्होंने इंजीनियरिंग में करियर बनाने का फैसला किया और जेईई की परीक्षा दी. इस परीक्षा में उन्हें सफलता मिल गई और उन्होंने आईआईटी कानपुर में दाखिला ले लिया. जब उन्होंने अपनी डिग्री पूरी कर ली तब पेरेंट्स के कहने पर यूपीएससी का रुख किया.

पहली बार परीक्षा देकर समझा पेपर का पैटर्न

तेजस्वी ने यूपीएससी में सफलता के लिए अलग रणनीति अपनाई. उन्होंने 2015 में परीक्षा देकर यह पता करने की कोशिश की कि आखिर परीक्षा में किस तरह के सवाल आते हैं. उनकी तैयारी अच्छी थी जिसकी बदौलत वह पहली बार में ही मेंस परीक्षा तक पहुंच गईं. मेंस के बाद वे बाहर हो गईं. तब तक उनका मकसद पूरा हो चुका था. दूसरे प्रयास से पहले उन्होंने पेपर में पूछे जाने वाले सवालों के हिसाब से रणनीति बनाई और अपनी तैयारी की. इसकी बदौलत उन्होंने दूसरे प्रयास में ऑल इंडिया रैंक 12 प्राप्त कर कामयाबी हासिल कर ली.

यहां देखें तेजस्वी का दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया गया इंटरव्यू

 

दूसरे कैंडिडेट्स को तेजस्वी की सलाह 

तेजस्वी का मानना है कि यूपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए सबसे पहले आप अपने सिलेबस को अच्छी तरह कवर कर लें और ज्यादा से ज्यादा प्रैक्टिस करें. तैयारी करने के बाद ज्यादा से ज्यादा रिवीजन और अपनी तैयारी का एनालिसिस करना भी जरूरी होता है. जहां आपको अपनी गलतियां पता चले वहां उन्हें सुधारना चाहिए और बेहतर तरीके से पेपर में शामिल होना चाहिए. उनके मुताबिक अगर आप सही दिशा में तैयारी करके परीक्षा देंगे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी.

IAS Success Story: अधिकतर प्रतियोगी परीक्षाओं में हुए असफल, लेकिन मेहनत के दम पर लक्ष्य बने आईएएस अफसर

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
CPCB में निकली कई पदों पर भर्ती, 24 अगस्त से भर सकते हैं फॉर्म
CPCB में निकली कई पदों पर भर्ती, 24 अगस्त से भर सकते हैं फॉर्म
10वीं में 54%, फिर JEE Advanced पास कर IIT Bombay पहुंचा युवक
10वीं में 54%, फिर JEE Advanced पास कर IIT Bombay पहुंचा युवक
रांची यूनिवर्सिटी में सीधे PhD एडमिशन, ग्रेजुएशन में चाहिए 75% नंबर
रांची यूनिवर्सिटी में सीधे PhD एडमिशन, ग्रेजुएशन में चाहिए 75% नंबर

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुए सनी देओल के बेटा-बहू और पत्नी, पूजा देओल का दिखा स्टाइलिश अंदाज
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुई सनी देओल की फैमिली, पत्नी पूजा ने बटोरी लाइमलाइट
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget