एक्सप्लोरर

IAS Success Story: समाज सेवा के लिए UPSC की तैयारी शुरू की, दो बार हुए फेल, लगातार मेहनत कर दिलीप बने आईएएस

यूपीएससी में सफलता प्राप्त करने के लिए आपको धैर्य के साथ लगातार मेहनत करनी होगी. यहां असफलता मिलने पर निराश होने की जरूरत नहीं है और अपनी गलतियों को सुधार कर दूसरा प्रयास करना चाहिए.

Success Story Of IAS Topper Dilip Singh Shekhawat: आज आपको यूपीएससी परीक्षा 2018 में सफलता प्राप्त करने वाले दिलीप सिंह शेखावत की कहानी बताएंगे, जिन्होंने तीसरे प्रयास में सफलता हासिल कर ली. इससे पहले दो बार असफलता मिलने पर भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मेहनत करते रहे. खास बात यह है कि समाज सेवा के लिए दिलीप ने इंजीनियरिंग का फील्ड छोड़कर यूपीएससी में आने का फैसला किया था.

ग्रेजुएशन के दौरान बनाया मन 

दिलीप मूल रूप से राजस्थान के जोधपुर के रहने वाले हैं और वे शुरू से ही पढ़ाई में काफी होशियार थे. इंटरमीडिएट के बाद उन्होंने एनआईटी का एंट्रेंस क्लियर कर लिया. उसके बाद उन्हें नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, राउकरेला में दाखिला मिल गया. यहां से उन्होंने केमिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान वे एक ऐसे क्लब से जुड़े, जहां सोशल सर्विस का मौका मिलता था. धीरे-धीरे उनका जुड़ाव सोशल सर्विस की तरफ बढ़ता गया और उन्होंने यूपीएससी में आने का फैसला किया. 

ऐसा रहा यूपीएससी का सफर

दिलीप ने अपनी रणनीति बनाकर यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी. पहली बार जब वे परीक्षा में शामिल हुए तो उनका सिलेक्शन नहीं हो पाया. दूसरे प्रयास में भी किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया और वह मेंस परीक्षा क्वालीफाई करने के बाद इंटरव्यू तक पहुंचे लेकिन फाइनल लिस्ट में नाम नहीं आया. इन सबसे दिलीप निराश नहीं हुए और उन्होंने अपनी तैयारी जारी रखी. आखिरकार साल 2018 में उनकी किस्मत अच्छी रही और उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 72 प्राप्त कर ली. इस तरह उनका आईएएस बनने का सपना पूरा हो गया.

यहां देखें दिलीप का दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया गया इंटरव्यू

अन्य कैंडिडेट्स को दिलीप की सलाह

दिलीप का मानना है कि यूपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए आपको पढ़ाई से लेकर अपनी पर्सनैलिटी तक इम्प्रूव करनी होगी. आप यहां ओवरऑल तैयारी करके सफल हो सकते हैं. आप अपनी रणनीति बनाकर तैयारी शुरू करें और पॉजिटिव रवैया रखें. यहां मिलने वाली असफलताओं से घबराए नहीं और पिछली गलतियों को सुधार कर आगे बेहतर करने की कोशिश करें. 

यह भी पढ़ें: IAS Success Story: ग्रेजुएशन के दौरान परीक्षा में हुए फेल, पहले प्रयास में हिमांशु ने पास की UPSC परीक्षा, जानिए क्या रही रणनीति

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bceceb B.Tech Lateral Entry: बी-टेक लेटरल एंट्री के पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट, इस दिन जारी होगा रिजल्ट
Bceceb: बी-टेक लेटरल एंट्री के पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट, इस दिन जारी होगा रिजल्ट
NEET 2026 Success Story: पेंटिंग कर परिवार चलाया, अब NEET में 583 अंक लाकर बूंदी के बेटे ने MBBS की सीट की पक्की
पेंटिंग कर परिवार चलाया, अब NEET में 583 अंक लाकर बूंदी के बेटे ने MBBS की सीट की पक्की
AISHE Report: देश में पहली बार घटे अंडरग्रेजुएट एडमिशन, आखिर क्यों कम हो रहे दाखिले और क्या हैं इसके मायने?
AISHE Report: देश में पहली बार घटे अंडरग्रेजुएट एडमिशन, आखिर क्यों कम हो रहे दाखिले और क्या हैं इसके मायने?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget