एक्सप्लोरर

IAS Success Story: पिछले सालों के पेपर देखकर बनाई रणनीति, कुछ इस तरह Shivani Goyal ने पास की यूपीएससी परीक्षा

यूपीएससी की तैयारी के दौरान सिलेबस और पिछले साल के प्रश्न पत्रों को देख लेंगे तो आप उनके आधार पर अपनी रणनीति बनाकर तैयारी को कुछ हद तक मजबूत कर सकते हैं.

Success Story Of IAS Topper Shivani Goyal: अगर व्यक्ति कुछ करने की ठान ले तो कोई भी ताकत उसे अपनी मंजिल तक पहुंचने से नहीं रोक सकती. आज आपको आईएएस अफसर शिवानी गोयल की कहानी बताएंगे जिन्होंने यूपीएससी में फेल होने के बावजूद हिम्मत नहीं हारी और दूसरे प्रयास में यूपीएससी परीक्षा पास कर ली. यहां तक कि उन्होंने परीक्षा देने से पहले करीब 2 साल तक तैयारी की. शिवानी ने अपनी रणनीति यूपीएससी के पिछले वर्ष के पेपर देखकर बनाई और यह काफी कारगर भी साबित हुई.

ऐसे बनाएं रणनीति
शिवानी का मानना है कि यूपीएससी की तैयारी करने के लिए सबसे पहले आप उसके सिलेबस को देखें और पिछले साल के प्रश्न पत्रों को देख लें. इससे आपको यह आइडिया हो जाएगा कि परीक्षा में किस तरह के सवाल पूछे जाते हैं. इसके अलावा आप टॉपर्स के इंटरव्यू देखकर भी उनसे आइडिया ले सकते हैं. कुल मिलाकर आप अपनी क्षमताओं के अनुसार स्ट्रेटेजी बनाएं और उसके हिसाब से तैयारी में जुट जाएं. शिवानी का कहना है कि कड़ी मेहनत ही यूपीएससी में सफलता का मूल मंत्र होती है.

हर दिन आंसर राइटिंग की करें प्रैक्टिस
शिवानी का कहना है कि अगर आप यूपीएससी की परीक्षा वाले दिन बेहतर तरीके से अपने सवालों का जवाब देना चाहते हैं तो आपको हर दिन आंसर राइटिंग की प्रैक्टिस करनी होगी. इसके अलावा आपको संबंधित विषय के बारे में बेहतर तथ्यों के साथ अपना जवाब देना होगा. वह कहती हैं कि जब आप बेहतर तैयारी के साथ अच्छी तरह से अपना जवाब लिखते हैं तो आपको सिविल सेवा परीक्षा में बेहतर नंबर मिलते हैं.

यहां देखें शिवानी गोयल का दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया गया इंटरव्यू

अन्य लोगों को शिवानी गोयल की सलाह
शिवानी गोयल का मानना है कि अगर आपको यूपीएससी में सफलता प्राप्त करनी है तो आप सीमित किताबों के साथ गहराई से हर विषय को पढ़ें और छोटे-छोटे नोट्स भी बना लें. इससे आपको सिलेबस कंप्लीट होने के बाद रिवीजन करने में काफी आसानी होगी. उनके मुताबिक आपको यूपीएससी की परीक्षा के दौरान धैर्य रखकर मेहनत करनी होगी और असफलताओं से घबराना नहीं होगा. अगर आप डटकर चुनौतियों का मुकाबला करेंगे तो आप यहां सफलता प्राप्त कर सकते हैं.

यह भी पढ़ेंः IAS Success Story: घर पर रहकर बिना कोचिंग के कैसे करें यूपीएससी की तैयारी? आईएएस अफसर Anshuman Raj से जानें

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET UG काउंसलिंग राउंड-1 रजिस्ट्रेशन का आज आखिरी मौका, देखें शेड्यूल
NEET UG काउंसलिंग राउंड-1 रजिस्ट्रेशन का आज आखिरी मौका, देखें शेड्यूल
देश में कितने बच्चे करते हैं ऑनलाइन कोचिंग? PM की घोषणा के बीच जानें आंकड़े
देश में कितने बच्चे करते हैं ऑनलाइन कोचिंग? PM की घोषणा के बीच जानें आंकड़े
RRB JE vacancy 2026- रेलवे में 3993 पदों पर भर्ती, शुरू हुए आवेदन
RRB JE vacancy 2026- रेलवे में 3993 पदों पर भर्ती, शुरू हुए आवेदन
How To Start Learning Coding: Coding सीखने की सही शुरुआत कैसे करें, यह किस उम्र में सीखना सही?
Coding सीखने की सही शुरुआत कैसे करें, यह किस उम्र में सीखना सही?

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget