एक्सप्लोरर

IAS Success Story: बैकबैंचर रहे अनुराग ने इस खास स्ट्रेटजी से पास की UPSC परीक्षा, जानें कैसा रहा उनका ये सफर

अनुराग ने कड़ी मेहनत और लगन के साथ तैयारी करके साल 2018 की यूपीएससी सीएसई परीक्षा में 48वीं रैंक के साथ टॉप किया. हालांकि इसके पहले प्रयास में भी उनका चयन हो गया था.

Success Story Of IAS Topper Kumar Anurag: बिहार के रहने वाले कुमार अनुराग ने यूपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर अपने सपनों को पूरा किया. हालांकि इस दौरान उन्होंने कई चुनौतियों का भी सामना किया. लेकिन उन्होंने परीक्षा की अपनी तैयारी में कोई कमी नहीं रखी. कुमार अनुराग के एकेडमिक रिकॉर्ड कुछ अधिक खास नहीं थे. अनुराग ने कड़ी मेहनत और लगन के साथ तैयारी करके साल 2018 की यूपीएससी सीएसई परीक्षा में 48वीं रैंक के साथ टॉप किया. हालांकि इसके पहले प्रयास में भी उनका चयन हो गया था. लेकिन उनकी रैंक 677 आई थी. जिससे वह संतुष्ट नहीं थे. इसलिये उन्होंने परीक्षा की तैयारी करना जारी रखा और दूसरी बार में मनमाफिक पद के लिए चयनित हुए.

कॉलेज में रहे बैकबैंचर
अनुराग ने अपनी शुरुआती शिक्षा बिहार के एक हिंदी मीडियम स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद 10वीं क्लास में उन्हें दूसरे शहर भेजा गया, जहां इंग्लिश मीडियम स्कूल में उनका दाखिला हुआ. ऐसे में हिंदी से इंग्लिश मीडियम में जाने पर उन्हें शुरुआत में थोड़ी परेशानी हुई लेकिन उन्होंने खूब मेहनत की. इसका नतीजा ये रहा कि उन्होंने 90 प्रतिशत से अधिक अंकों से 10वीं कक्षा पास की. बारहवीं क्लास में वह प्री बोर्ड में मैथ्स में फेल हो गये. लेकिन उन्होंने मुख्य परीक्षा में 90 प्लस स्कोर किया. कॉलेज के दिनों की बात की जाए तो अनुराग हमेशा बैकबैंचर रहे. वह टॉपर्स के नोट्स फोटोकॉपी करके परीक्षा की तैयारी किया करते थे. इस दौरान उनकी बार बैक भी आई.

कॉलेज में रहा ऐसा परफॉर्मेंस 
अनुराग ने 12वीं क्लास के बाद दिल्ली के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद उन्होंने दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से मास्टर्स की डिग्री ली. ये वो वक्त था जब उन्हें अक्सर बैक पेपर देना पड़ता था. अनुराग के कॉलेज का परफॉर्मेंस स्कूल की तुलना में खराब रहा. अनुराग कहते हैं कि उन्हें पता था कि अगर वह पूरी मेहनत के साथ तैयारी करेंगे तो आईएएस जरूर बनेंगे. इसी विचार के साथ उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी. उन्होंने इसके बाद नोट्स बनाए और जमकर मेहनत की. साल 2017 में अपने पहले प्रयास में ही अनुराग सिलेक्ट हो गये थे. लेकिन उन्होंने फिर तैयारी की और दूसरी बारे में 48वीं रैंक के साथ कमाल का प्रदर्शन किया.

यहां देखें कुमार अनुराग द्वारा दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिए इंटरव्यू का वीडियो

अन्य कैंडिडेट्स को अनुराग की सलाह
अनुराग कहते हैं कि इस परीक्षा की तैयारी के लिये आपके अंदर पैशन होना चाहिए. आपके अंदर अगर पैशन है तो आप पूरी जर्नी के दौरान चार्ज रहेंगे. वह कहते हैं कि आपकी तैयारी जितनी सिंपल होगी उतने ही सफल होने के चांस आपके अधिक होंगे. इस परीक्षा के लिये योजना बनाएं और उसी अनुसार तैयारी करें.

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026 : राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती में 24,752 पदों पर मौका, ऐसे करें अप्लाई
Rajasthan Safai Karmchari भर्ती में 24,752 पदों पर मौका, ऐसे करें अप्लाई
PNB LBO Recruitment 2026 : PNB LBO आवेदन की आज आखिरी तारीख, तुरंत करें अप्लाई
PNB LBO आवेदन की आज आखिरी तारीख, तुरंत करें अप्लाई
BPSC Exam Calendar 2026 : BPSC ने जारी किया नया एग्जाम कैलेंडर, 25 अक्टूबर को 72वीं CCE परीक्षा
BPSC ने जारी किया नया एग्जाम कैलेंडर, 25 अक्टूबर को 72वीं CCE परीक्षा
UGC NET Answer Key 2026 : CSIR UGC NET की आंसर की जारी, फटाफट करें डाउनलोड
CSIR UGC NET की आंसर की जारी, फटाफट करें डाउनलोड

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget