एक्सप्लोरर

IAS Success Story: यूपीएससी की तैयारी के दौरान कैसे करें टाइम मैनेजमेंट? आईएएस Amit Kale से जानें सक्सेस टिप्स 

Amit Kale Success Story: अमित ने बेहतर रणनीति और सही टाइम मैनेजमेंट की बदौलत लगातार दो बार यूपीएससी (UPSC) परीक्षा पास की और आईएएस अफसर बन गए.

Success Story Of IAS Topper Amit Kale: सिविल सेवा की तैयारी के दौरान सफलता पाने के लिए उम्मीदवारों को बेहतर रणनीति और सही टाइम मैनेजमेंट के साथ आगे बढ़ना चाहिए. आज आपको लगातार दो बार यूपीएससी (UPSC) परीक्षा पास कर आईएएस अफसर बनने वाले अमित काले (Amit Kale) के बारे में बताएंगे. अमित ने एक अनोखी रणनीति बनाई और टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखा. इन दोनों को उन्होंने सफलता का मूल मंत्र बनाया और अपना सपना पूरा कर लिया. चलिए जान लेते हैं कि उन्होंने किस तरह की रणनीति बनाई और कैसे सफलता हासिल की.

ऐसे बनाई रणनीति 

अमित ने सबसे पहले सिलेबस के अनुसार अपना स्टडी मैटेरियल तैयार किया. इसके बाद उन्होंने देखा कि सबसे ज्यादा कठिन विषय कौन से लग रहे हैं. उन विषयों की लिस्ट बनाकर अमित काले ने उन्हें ज्यादा गहराई से पढ़ने का शेड्यूल बनाया. इसके अलावा अन्य विषयों पर भी पूरा फोकस रखें. उनका मानना है कि आपका कमजोर विषय जब मजबूत हो जाएगा, तो आपकी तैयारी मजबूत स्थिति में पहुंच जाएगी. पहले और दूसरे प्रयास में उन्हें असफलता मिली. तीसरे प्रयास में यूपीएससी परीक्षा पास की लेकिन अच्छी रैंक नहीं आई. आखिरकार 2018 में उन्होंने आईएएस बनने का सपना पूरा कर लिया.

​​IPS Success Story: 12वीं में फेल हुआ था ये आईपीएस अफसर, कड़ी मेहतन कर पास की यूपीएससी परीक्षा

ऐसे किया टाइम मैनेजमेंट

अमित काले के मुताबिक अगर आप टाइम मैनेजमेंट करना सीख जाएंगे तो यह आपके लिए काफी अहम फैक्टर साबित होगा. वे कहते हैं कि आप पुराने कई सालों के पेपर उठाकर उन्हें समय के अनुसार सॉल्व करने की प्रैक्टिस करें ताकि पेपर वाले दिन आप कम समय में बेहतर कर सकें. उनके मुताबिक अगर आप हर चीज को समय के अनुसार करेंगे तो आपको रिवीजन से लेकर आंसर राइटिंग और हर विषय को पढ़ने का प्रॉपर समय मिल जाएगा. यह सब बातें आपको सही दिशा में आगे बढ़ाएंगी. 

यहां देखें अमित काले का दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया गया इंटरव्यू

अन्य उम्मीदवारों को अमित की सलाह 

यूपीएससी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को अमित काले सीमित किताबों के साथ तैयारी करने की सलाह देते हैं. उनके मुताबिक अगर जरूरत पड़े तो इंटरनेट का सहारा लें और बेहतर शेड्यूल बना कर ज्यादा से ज्यादा पढ़ाई करने की कोशिश करें. वे कहते हैं कि यहां आप सही दिशा में मेहनत करके जल्द सफलता प्राप्त कर सकते हैं. सफलता के लिए रिवीजन और आंसर राइटिंग करना भी काफी जरूरी होता है.

यह भी पढ़ेंः DSEU Recruitment: दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी कर रहा 236 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश में कितने बच्चे करते हैं ऑनलाइन कोचिंग? PM की घोषणा के बीच जानें आंकड़े
देश में कितने बच्चे करते हैं ऑनलाइन कोचिंग? PM की घोषणा के बीच जानें आंकड़े
RRB JE vacancy 2026- रेलवे में 3993 पदों पर भर्ती, शुरू हुए आवेदन
RRB JE vacancy 2026- रेलवे में 3993 पदों पर भर्ती, शुरू हुए आवेदन
How To Start Learning Coding: Coding सीखने की सही शुरुआत कैसे करें, यह किस उम्र में सीखना सही?
Coding सीखने की सही शुरुआत कैसे करें, यह किस उम्र में सीखना सही?
Independence Day 2026 PM Modi Plan: एक करोड़ यूथ को कैसे मिलेगी AI ट्रेनिंग, क्या है पीएम मोदी का प्लान?
एक करोड़ यूथ को कैसे मिलेगी AI ट्रेनिंग, क्या है पीएम मोदी का प्लान?

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget