एक्सप्लोरर

​​IPS Success Story: 12वीं में फेल हुआ था ये आईपीएस अफसर, कड़ी मेहतन कर पास की यूपीएससी परीक्षा

​Success Story: यदि मनुष्य कुछ ठान ले तो वो कुछ भी कर सकता है. यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को कुछ ऐसी ही प्रेरणा आईपीएस अफसर मनोज कुमार शर्मा की सफलता की कहानी देती है.

​Success Story of IPS: “मुश्किल नहीं है कुछ भी, अगर ठान लीजिए” यह बात आईपीएस अफसर मनोज कुमार शर्मा​ (Manoj Kumar Sharma)​ पर पूरी तरह से सटीक बैठती है.  उन्होंने अपने शुरूआती जीवन में कई परेशानियों को झेला लेकिन हार न मानने के जज्बे ने उन्हें आईपीएस अफसर बना ही दिया. मध्यप्रदेश ​(Madhya Pradesh) ​के मुरैना निवासी मनोज कुमार शर्मा एक एवरेज ​(Average) ​स्टूडेंट थे. उन्होंने 10वीं क्लास में थर्ड डिविजन हासिल किया था. लेकिन 12वीं की परीक्षा में वह फैल हो गए थे. मनोज केवल हिंदी में ही पास हो सके थे. 12वीं में फेल होने के बाद उन्होंने अपने भाई के साथ मिलकर ऑटो चलाने का कार्य भी किया.

ऑटो चलाते समय एक बार पुलिस ने उनका ऑटो पकड़ लिया. उन्होंने सोचा कि उप जिलाधिकारी से बातकर वह ऑटो छुड़ा सकते हैं. इस कार्य के लिए वह एसडीएम ​(SDM) ​के पास गए, लेकिन अपनी बात नहीं रख सके. लेकिन उन्होंने ये पूछ लिया की एसडीएम बनने के लिए तैयारी कैसे की जा सकती है. जिसके बाद उन्होंने मन बना लिया कि अब यही करूंगा. मनोज कुमार शर्मा के साथी अनुराग पाठक ने 'ट्वेल्थ फेल, हारा वहीं जो लड़ा नहीं' नामक किताब लिखी है. जिसमें मनोज की संघर्ष की कहानी को बयां किया गया है. पढ़ाई करने के लिए मनोज ग्वालियर में रहते थे. उस दौरान उन्होंने टेंपो चलाया था. इस दौरान उनकी आर्थिक स्थिति ​(Financial Condition) ​इतनी खराब थी कि उनके पास रहने के लिए घर नहीं था और इस वजह से उन्हें भिखारियों के साथ सोना भी पड़ता था.

​DSEU Recruitment: दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी कर रहा 236 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन


तीन प्रयासों में हुए असफल
एक ऐसा समय आया कि जब मनोज शर्मा के पास खाने के पैसे नहीं होते थे. जिस वजह से उन्होंने लाइब्रेरी में कार्य भी किया. इसी दौरान उन्होंने कई सारे ​​विचारकों के बारे में पढ़ा और इसके बाद उन्हें लगा कि एसडीएम से भी बड़ी परीक्षा की तैयारी की जा सकती है. उन्हें 12वीं कक्षा में एक लड़की से प्यार हो गया थे. लेकिन वह अपने प्यार का इजहार नहीं कर पाए. उन्होंने लड़की को यह कहते हुए प्रपोज किया कि तुम हां कह दो और मैं पूरी दुनिया को पलट दूंगा. यूपीएससी ​(UPSC) ​की तैयारी के दौरान उन्हें उनकी पत्नी श्रद्धा का खूब सहयोग मिला, जो पहले उनकी प्रेमिका थीं. उनकी पत्नी भारतीय राजस्व सेवा में अधिकारी हैं. यूपीएससी की परीक्षा में शामिल हुए मनोज पहले तीन प्रयासों में फेल हो गए. जिसके बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और चौथे प्रयास में परीक्षा क्लियर कर आईपीएस अफसर ​(IPS Officer) ​बन गए.

​Indian Coast Guard Vacancy: आईसीजी में नौकरी का अच्छा मौका, 80 पदों पर की जा रही भर्ती

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
134% बढ़ा यूपी पुलिस का भत्ता, अब कितनी आएगी सैलरी?
134% बढ़ा यूपी पुलिस का भत्ता, अब कितनी आएगी सैलरी?
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
रेलवे में बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी की ट्रेनिंग, 2008 पदों पर हो रही भर्ती
रेलवे में बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी की ट्रेनिंग, 2008 पदों पर हो रही भर्ती

वीडियोज

आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?
कौन 'गद्दार'! जंग आर-पार !
'प्रदर्शनी' Vs 'प्रदर्शन' तस्वीर वाली जंग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
Embed widget