एक्सप्लोरर

IAS Success Story: यूपीएससी में दो बार हुईं असफल, लेकिन प्रतिभा ने हार नहीं मानी और तीसरे प्रयास में बन गईं टॉपर

यूपीएससी में कई बार कैंडिडेट्स छोटी-छोटी गलतियां करके अपने मौके गवा देते हैं. ऐसे में जो लोग हर बार अपनी गलतियों से सीखते हैं और उन्हें सुधारते हैं, उन्हें सफलता जरूर मिलती है.

Success Story Of IAS Topper Pratibha Verma: आज आपको यूपीएससी परीक्षा 2019 में ऑल इंडिया रैंक 3 हासिल कर आईएएस अफसर बनने का सपना पूरा करने वाली प्रतिभा वर्मा की कहानी बताएंगे. उन्हें यूपीएससी में सफलता तीसरे प्रयास में मिली. शुरुआती 2 प्रयासों में भी असफल हुईं लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और लगातार चुनौतियों का सामना करती रहीं. आखिरकार तीसरे प्रयास में किस्मत ने उनका साथ दिया और वह टॉपर्स की सूची में शुमार हो गईं. उनकी शानदार रैंक की बदौलत उन्हें आईएएस सेवा के लिए चयनित किया गया. उनकी कहानी ऐसे लोगों के लिए प्रेरणादायक है जो असफलता से निराश हो चुके हैं.

इंटरमीडिएट के बाद आईआईटी में लिया दाखिला 

प्रतिभा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर की रहने वाली हैं. उनकी 12वीं तक की पढ़ाई नहीं हुई और उसके बाद उन्होंने टेस्ट पास करके आईआईटी दिल्ली में दाखिला ले लिया. यहां से उन्होंने बीटेक की डिग्री हासिल की. बीटेक के बाद उन्हें एक अच्छी कंपनी में नौकरी मिल गई और करीब 2 साल तक उन्होंने नौकरी की. इसके बाद उनका मन यूपीएससी की तरफ बढ़ने लगा और उन्होंने यूपीएससी में किस्मत आजमाने का फैसला किया. उनका यह फैसला सही साबित भी हुआ.

हेल्थ पर ध्यान देना जरूरी 

प्रतिभा का मानना है कि यूपीएससी के सफर में आपको अपनी हेल्थ का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है. अगर आप अपने स्वास्थ्य का ख्याल नहीं रखेंगे तो आपके लिए परेशानियां बढ़ जाएंगी. उनके साथ शुरुआत में कुछ ऐसा ही हुआ और इसी वजह से वे शुरुआती दो प्रयास में बेहतर नहीं कर पाईं. तीसरे प्रयास में उन्होंने सटीक रणनीति और मेहनत के साथ हेल्थ पर भी ध्यान दिया. इस तरह तीसरे प्रयास में उन्होंने यूपीएससी परीक्षा टॉप करके अपना सपना पूरा कर लिया.

यहां देखें प्रतिभा का दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया गया इंटरव्यू

 

दूसरे कैंडिडेट्स को प्रतिभा की सलाह

प्रतिभा का मानना है कि अगर आप यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको तनाव बिल्कुल नहीं लेना चाहिए. इसके अलावा सही दिशा में अच्छी रणनीति बनाकर तैयारी करते रहना चाहिए. वे कहती हैं कि अगर आप सकारात्मक रवैया के साथ यूपीएससी की तैयारी करेंगे तो आपकी सफलता के चांस काफी बढ़ जाएंगे. उनके मुताबिक अपने सिटी ऑल में पढ़ाई के अलावा योगा, मेडिटेशन या अन्य फिजिकल एक्टिविटी के लिए भी समय जरूर बनाना चाहिए.

IAS Success Story: पहले प्रयास में असफलता मिली, तो कोचिंग छोड़कर सेल्फ स्टडी पर फोकस किया और आलोक ने पास की यूपीएससी परीक्षा

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RRB JE vacancy 2026- रेलवे में 3993 पदों पर भर्ती, शुरू हुए आवेदन
RRB JE vacancy 2026- रेलवे में 3993 पदों पर भर्ती, शुरू हुए आवेदन
How To Start Learning Coding: Coding सीखने की सही शुरुआत कैसे करें, यह किस उम्र में सीखना सही?
Coding सीखने की सही शुरुआत कैसे करें, यह किस उम्र में सीखना सही?
Independence Day 2026 PM Modi Plan: एक करोड़ यूथ को कैसे मिलेगी AI ट्रेनिंग, क्या है पीएम मोदी का प्लान?
एक करोड़ यूथ को कैसे मिलेगी AI ट्रेनिंग, क्या है पीएम मोदी का प्लान?
Resume With Photo: Resume में Photo लगानी चाहिए या नहीं? जानें इसके फायदे और नुकसान
Resume में Photo लगानी चाहिए या नहीं? जानें इसके फायदे और नुकसान

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget