एक्सप्लोरर

IAS Success Story: UPSC में लगातार दो बार हुईं फेल, लेकिन चाहत ने नहीं मानी हार और तीसरे प्रयास में हासिल की सफलता

यूपीएससी में कई बार लोगों को असफलता मिलती है तो वे निराश हो जाते हैं. लेकिन जो लोग अपनी गलतियों से सीखकर दूसरा प्रयास बेहतर तरीके से करते हैं उन्हें सफलता जरूर मिलती है.

Success Story Of IAS Topper Chahat Bajpai: आज आपको यूपीएससी परीक्षा 2018 में ऑल इंडिया रैंक 59 प्राप्त कर आईएएस अफसर बनने वाली चाहत वाजपेई की कहानी बताएंगे. उन्हें यहां सफलता तीसरे प्रयास में मिली. परीक्षा में दो बार असफलता मिलने के बावजूद उन्होंने उम्मीद नहीं छोड़ी और लगातार मेहनत करती रहीं. खास बात यह रही की चाहत ने निबंध के पेपर में काफी बढ़िया अंक प्राप्त किए, जिसकी बदौलत उनकी अच्छी रैंक आई. उनके मुताबिक इस पेपर को भी बेहद गंभीरता के साथ करना चाहिए. 

आईआईटी से हासिल की इंजीनियरिंग की डिग्री 

चाहत पढ़ाई में हमेशा से होशियार थीं और इंटरमीडिएट के बाद उन्होंने आईआईटी का एंट्रेंस एग्जाम क्लियर कर लिया. उन्होंने आईआईटी कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की. इसी दौरान उन्होंने यूपीएससी में जाने का फैसला किया. इंजीनियरिंग के बाद उन्होंने तैयारी शुरू कर दी. उन्होंने अपने ऑप्शनल सब्जेक्ट के रूप में भी ग्रेजुएशन के सब्जेक्ट को ही चुना. इसमें उन्होंने अच्छे नंबर हासिल कर सफलता प्राप्त की.

ऐसा रहा यूपीएससी का सफर

चाहत ने पहली बार जब यूपीएससी की परीक्षा दी, तो उन्हें असफलता मिली. हालांकि इससे वे निराश नहीं हुईं और उन्होंने दूसरा प्रयास किया. इस बार भी किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया और उन्हें सफलता नहीं मिली. चाहत ने तीसरी बार अपनी पुरानी गलतियों को सुधारा और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर अपना सपना पूरा कर लिया. 

यहां देखें चाहत का दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया गया इंटरव्यू

अन्य कैंडिडेट्स को चाहत की सलाह 

चाहत का मानना है कि अगर आप यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं तो पिछले साल के पेपर जरूर देखें. उससे आपको यह आईडिया हो जाएगा कि पेपर में किस तरह के सवाल पूछे जाते हैं. उसके आधार पर आप अपनी तैयारी कर सकते हैं. चाहत के मुताबिक आप निबंध के पेपर में ऐसा टॉपिक चुनें जिस पर आप काफी बढ़िया तरीके से खुद के विचार रख सकें. वे कहती हैं कि अगर आप यूपीएससी की परीक्षा में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको ईमानदारी के साथ लगातार मेहनत करनी होगी.

यह भी पढ़ें:

IAS Success Story: ग्रेजुएशन के दौरान पढ़ाई को लेकर गंभीर नहीं थे, फिर अनुराग ने बदली अपनी जिंदगी और बन गए आईएएस अफसर

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET 2026 Success Story: पेंटिंग कर परिवार चलाया, अब NEET में 583 अंक लाकर बूंदी के बेटे ने MBBS की सीट की पक्की
पेंटिंग कर परिवार चलाया, अब NEET में 583 अंक लाकर बूंदी के बेटे ने MBBS की सीट की पक्की
AISHE Report: देश में पहली बार घटे अंडरग्रेजुएट एडमिशन, आखिर क्यों कम हो रहे दाखिले और क्या हैं इसके मायने?
AISHE Report: देश में पहली बार घटे अंडरग्रेजुएट एडमिशन, आखिर क्यों कम हो रहे दाखिले और क्या हैं इसके मायने?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Bullet Train Driver: बुलेट ट्रेन चलाने का है सपना, भारत में कैसे बन सकेंगे इसके ड्राइवर, क्या होनी चाहिए योग्यता?
बुलेट ट्रेन चलाने का है सपना, भारत में कैसे बन सकेंगे इसके ड्राइवर, क्या होनी चाहिए योग्यता?

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
जंतर मंतर पर फिर बवाल, पत्थरबाजी की खबर, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला
जंतर मंतर पर फिर बवाल, पत्थरबाजी की खबर, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Embed widget