एक्सप्लोरर

IAS Success Story: लाखों की नौकरी छोड़कर UPSC की तैयारी की, फेल होने पर भी नहीं मानी हार, इस तरह नेहा बनीं टॉपर 

हर साल तमाम लोग यूपीएससी में अपनी किस्मत आजमाते हैं. इनमें से कुछ को मन मुताबिक सफलता मिल जाती है, तो कई लोग सालों संघर्ष करते रहते हैं.

Success Story Of IAS Topper Neha Bhosle: अधिकतर लोगों का सपना अपनी जिंदगी में सफल होकर बेहतर करियर बनाना होता है. शुरू से ही वे इसके लिए कड़ी मेहनत करते हैं. लेकिन कुछ लोग किसी एक फील्ड में सफल होने के बावजूद कुछ नया करने का सोचते हैं. आज आपको यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा 2019 में ऑल इंडिया रैंक 15 प्राप्त कर आईएएस अफसर बनने वाली नेहा भोसले की कहानी बताएंगे. उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग और आईआईएम लखनऊ से एमबीए की डिग्री हासिल करने के बाद यूपीएससी में जाने का फैसला किया. उन्होंने यूपीएससी का सपना पूरा करने के लिए लाखों रुपये के पैकेज वाली नौकरी तक छोड़ दी. 

पहले इंजीनियरिंग, फिर एमबीए किया
मूल रूप से महाराष्ट्र के मुंबई की रहने वाली नेहा पढ़ाई में हमेशा से काफी होशियार रहीं. इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से बीई की डिग्री हासिल करने के बाद आईआईएम (IIM) का एंट्रेंस एग्जाम क्लियर कर लिया. इसके बाद उन्होंने आईआईएम लखनऊ से एमबीए की डिग्री हासिल की. एमबीए के बाद उनका एक अच्छी कंपनी में प्लेसमेंट भी हो गया. करीब 3 साल तक उन्होंने यहां नौकरी की. इसी दौरान उन्होंने यूपीएससी में जाने का प्लान बनाया.

ऐसा रहा यूपीएससी का सफर
साल 2016 तक उन्होंने नौकरी के साथ यूपीएससी की तैयारी की. लेकिन उनकी तैयारी अच्छी तरह से नहीं हो पा रही थी, ऐसे में साल 2017 में उन्होंने नौकरी छोड़ दी. इसके बाद भी पूरी तरह यूपीएससी की तैयारी में जुट गईं. पहले प्रयास में उन्हें सफलता नहीं मिली. साल 2019 में उन्होंने दूसरे प्रयास में परीक्षा पास कर ली. उन्होंने अपनी तैयारी के दौरान खुद का एनालिसिस कर अपनी कमजोरियों को मजबूती में बदला. 

यहां देखें नेहा भोसले का दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया गया इंटरव्यू

अन्य लोगों को नेहा की सलाह
नेहा का मानना है कि अगर आप यूपीएससी में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो तैयारी के दौरान पूरी तरह समर्पित रहें. सही रणनीति बनाएं और टाइम मैनेजमेंट का विशेष ध्यान रखें. अपना सिलेबस कंप्लीट करने के बाद ज्यादा से ज्यादा रिवीजन करें, आंसर राइटिंग प्रैक्टिस करें और मॉक टेस्ट पेपर दें. असफलताओं से घबराए नहीं और लगातार मेहनत करते रहें. अगर आप ऐसा करेंगे तो यूपीएससी की परीक्षा को पास कर सकते हैं. 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्लोबल यूनिवर्सिटी रैंकिंग में भारत की मौजूदगी, QS में शामिल  हुए 52 संस्थान
ग्लोबल यूनिवर्सिटी रैंकिंग में भारत की मौजूदगी, QS में शामिल  हुए 52 संस्थान
10th Pass Government Jobs: 10वीं पास करने के बाद किन सरकारी नौकरियों का खुल जाता है दरवाजा?
10वीं पास करने के बाद किन सरकारी नौकरियों का खुल जाता है दरवाजा?
राजस्थान में 600 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती को मंजूरी, जल्द जारी होगा विज्ञापन 
राजस्थान में 600 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती को मंजूरी, जल्द जारी होगा विज्ञापन 
कौन है दीप्ति गौड़ मुखर्जी, जो बनीं उच्च शिक्षा विभाग की नई सचिव?
कौन है दीप्ति गौड़ मुखर्जी, जो बनीं उच्च शिक्षा विभाग की नई सचिव?

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget