एक्सप्लोरर

IAS Success Story: यूपीएससी में कई बार असफलता मिली, तो एक कंपनी में जॉब करने लगीं, फिर ऐसे IAS बनीं बिसाखा

यूपीएससी के सफर में कई बार जब व्यक्ति को असफलता हाथ लगती है, तो वह निऱाश हो जाता है. ऐसा ही कुछ बिसाखा के साथ हुआ, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और लक्ष्य हासिल कर लिया.

Success Story Of IAS Topper Bishakha Jain: यूपीएससी के सफर में असफलता मिलने पर कई लोग निराश होकर उम्मीद खो देते हैं. ऐसे में जो लोग असफलता मिलने के बाद धैर्य रखकर तैयारी करते रहते हैं उन्हें सफलता जरूर मिलती है. ऐसी ही कहानी बिसाखा जैन की है, जिन्हें चार बार यूपीएससी परीक्षा में असफलता मिली, लेकिन पांचवें प्रयास में उनका सपना पूरा हो गया. तीन बार लगातार असफलता मिलने के बाद वे निराश हो गईं और सीए की नौकरी ज्वाइन कर ली. हालांकि इसके बाद भी उन्होंने तैयारी जारी रखी और उन्हें सफलता मिल गई. 

बचपन से पढ़ाई में टॉपर रहीं

बिसाखा जैन बचपन से ही पढ़ाई में काफी अच्छी थीं और हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में उनके बहुत अच्छे नंबर आए. इसके बाद उन्होंने सीए की प्रवेश परीक्षा दी और इसमें भी उन्हें सफलता मिल गई. उन्होंने अपने सीए की पढ़ाई कंप्लीट करने के बाद यूपीएससी में उतरने का फैसला किया. उन्हें उम्मीद थी कि वे यूपीएससी की परीक्षा पास कर लेंगी. ऐसा हुआ भी लेकिन इसके लिए उन्हें कई साल तक मेहनत करनी पड़ी.

ऐसा रहा यूपीएससी का सफर

साल 2015 में बिसाखा ने यूपीएससी की पहली बार परीक्षा दी थी. इसमें वे सफल नहीं हो पाईं. वे दूसरी कोशिश में इंटरव्यू तक पहुंचीं, लेकिन उनका सपना इस बार भी पूरा नहीं हो पाया. तीसरे प्रयास में भी उन्हें सफलता नहीं मिली और इसके बाद वे निराश हो गईं. ऐसे में उन्होंने एक कॉरपोरेट कंपनी में नौकरी ज्वाइन कर ली. हालांकि उनका सपना अभी भी आईएएस बनने का था. नौकरी करते हुए उन्होंने अपनी तैयारी जारी रखी और चौथा प्रयास किया, जिसमें वे प्री परीक्षा पास नहीं कर पाईं. एक बार फिर उन्होंने प्रयास किया और उन्होंने प्री परीक्षा पास कर ली. इसके बाद उन्होंने नौकरी से इस्तीफा देकर मेंस की तैयारी शुरू कर दी. इस बार उनकी किस्मत अच्छी रही और उनका सिलेक्शन हो गया. इस तरह कई उतार-चढ़ाव के बाद उन्हें सफलता मिली.

यहां देखें बिसाखा जैन का दिल्ली नॉलेज ट्रेक को दिया गया इंटरव्यू

 

दूसरे कैंडिडेट्स को बिसाखा की सलाह

बिसाखा कहती हैं कि यूपीएससी की परीक्षा पास करने वाले कैंडिडेट्स को असफलताओं से नहीं घबराना चाहिए. जब आप असफल हों, तो बेहतर तैयारी के बाद दोबारा प्रयास करें. कई बार सफलता मिलने में वक्त लगता है लेकिन ईमानदारी से मेहनत करने पर सफलता जरूर मिलती है. यूपीएससी की तैयारी करने वाले छात्र सही रणनीति बनाकर परीक्षा में बेहतर करने की कोशिश करें. लगातार मेहनत करने पर आपको सफलता जरूर मिलेगी.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जारी हो गई नीट पीजी 2026 सिटी स्लिप, ऐसे करें डाउनलोड
जारी हो गई नीट पीजी 2026 सिटी स्लिप, ऐसे करें डाउनलोड
Government School Closure Report : देश में एक साल में बंद हुए करीब 10 हजार स्कूल, ये राज्य सबसे आगे
देश में एक साल में बंद हुए करीब 10 हजार स्कूल, ये राज्य सबसे आगे
ग्लोबल यूनिवर्सिटी रैंकिंग में भारत की मौजूदगी, QS में शामिल  हुए 52 संस्थान
ग्लोबल यूनिवर्सिटी रैंकिंग में भारत की मौजूदगी, QS में शामिल  हुए 52 संस्थान
10th Pass Government Jobs: 10वीं पास करने के बाद किन सरकारी नौकरियों का खुल जाता है दरवाजा?
10वीं पास करने के बाद किन सरकारी नौकरियों का खुल जाता है दरवाजा?

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget