एक्सप्लोरर

IAS Success Story: लाखों की नौकरी छोड़कर Ankita Jain ने की यूपीएससी की तैयारी, 4 साल के संघर्ष के बाद मिली सफलता

Ankita Jain Success Story: अंकिता जैन के पति आईपीएस ऑफिसर हैं और उन्हें तैयारी के लिए अच्छा माहौल मिला. लंबे संघर्ष के बाद उन्हें यूपीएससी में मन मुताबिक सफलता मिल गई. 

Success Story Of IAS Topper Ankita Jain: अगर व्यक्ति कुछ करने की ठान ले तो उसे दुनिया की कोई भी ताकत लक्ष्य तक पहुंचने से नहीं रोक सकती. ऐसी ही कहानी यूपीएससी (UPSC) सिविल सर्विस परीक्षा 2020 (Civil Service Exam) में ऑल इंडिया रैंक 3 हासिल करने वाली अंकिता जैन (Ankita Jain) की है. इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने के बाद उन्हें अच्छे पैकेज पर नौकरी मिल गई, लेकिन सिविल सेवा में आने की वजह से उन्होंने नौकरी छोड़ दी और तैयारी शुरू कर दी है. उन्होंने चौथे प्रयास में आईएएस अफसर बनने का सपना पूरा कर लिया. करीब 4 साल के संघर्ष के बाद अंकिता जैन को सिविल सेवा में मन मुताबिक सफलता मिली. आइए उनके सफर के बारे में जान लेते हैं. 

इंजीनियरिंग के बाद मिली नौकरी
अंकिता मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली हैं. और उनका बचपन से ही आईएएस अफसर बनने का सपना था. अंकिता पढ़ाई में होशियार थीं और उन्होंने इंटरमीडिएट के बाद दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की. बीटेक के बाद उन्हें एक अच्छे पैकेज वाली प्राइवेट नौकरी मिल गई. कुछ समय तक नौकरी करने के बाद उन्होंने यूपीएससी की तैयारी करने का फैसला किया और नौकरी छोड़ दी. 

ऐसा रहा यूपीएससी का सफर 
अंकिता के पति आईपीएस ऑफिसर हैं. उनके परिवार में और भी कई लोग सिविल सेवा में हैं. इस वजह से उन्हें तैयारी के लिए बढ़िया माहौल मिला. अंकिता ने साल 2017 में यूपीएससी की तैयारी शुरू की थी. पहले प्रयास में उन्हें सफलता नहीं मिली, लेकिन दूसरे प्रयास में उन्होंने परीक्षा पास कर ली. इस बार उनकी रैंक अच्छी नहीं आई और आईएएस सेवा नहीं मिली. उन्होंने इंडियन अकाउंट सर्विस ज्वाइन कर ली और साथ ही यूपीएससी की भी तैयारी करती रहीं. तीसरे प्रयास में उन्हें सफलता नहीं मिली. आखिरकार चौथे प्रयास में उन्होंने आईएएस बनने का सपना पूरा कर लिया.

यहां देखें अंकिता का दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया गया इंटरव्यू

अन्य कैंडिडेट्स को अंकिता जैन की सलाह
चलिए जान लेते हैं कि अंकिता ने किस स्ट्रेटजी के तहत यूपीएससी सिविल सेवा में सफलता हासिल की. अंकिता के मुताबिक यूपीएससी की तैयारी करने वाले कैंडिडेट्स को सबसे पहले एनसीईआरटी की बेसिक किताबें पढ़नी चाहिए. जब आपके बेसिक्स क्लियर हो जाए तब स्टैंडर्ड किताबों को पढ़ें. इसके अलावा पढ़ाई के दौरान शॉर्ट नोट्स जरूर तैयार कर लें. पढ़ाई पूरी होने के बाद इन नोट्स से रिवीजन करें. मेंस परीक्षा के लिए आंसर राइटिंग की प्रैक्टिस जरूर करें. उनके मुताबिक कड़ी मेहनत और सही दिशा में तैयारी करने से ही सफलता मिलती है.

यह भी पढ़ेंः

MAH CET Result 2021 Declared: जानें MBA और MMS के लिए कैसे डाउनलोड करें अपना रिजल्ट

NEET Result 2021: NTA कभी भी जारी कर सकता है रिजल्ट, neet.nta.nic.in पर जाकर कर सकते हैं चेक

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया की चौथी सबसे ताकतवर नेवी वाला देश होगा भारत, ब्रिटेन को छोड़ देगा पीछे, जानें 15 साल बाद पहले नंबर पर अमेरिका होगा या चीन?
दुनिया की चौथी सबसे ताकतवर होगी इंडियन नेवी, ब्रिटेन छूटेगा पीछे, जानें 15 साल बाद पहले नंबर पर US होगा या चीन?
दिल्ली में कड़ाके की सर्दी और शीतलहर से छूटी कंपकंपी, भीषण ठंड के बीच आज भी घने कोहरे का अलर्ट
दिल्ली में कड़ाके की सर्दी और शीतलहर से छूटी कंपकंपी, भीषण ठंड के बीच आज भी घने कोहरे का अलर्ट
RCB vs GG Highlights: श्रेयंका पाटिल की शानदार गेंदबाजी से आरसीबी की हैट्रिक जीत, अकेले पलट दिया RCB vs GG मुकाबला
श्रेयंका पाटिल की शानदार गेंदबाजी से आरसीबी की हैट्रिक जीत, अकेले पलट दिया RCB vs GG मुकाबला
Friday Box Office: 'द राजा साब', 'धुरंधर' सहित नई फिल्मों पर भी भारी पड़ी चिरंजीवी की फिल्म ,जानें- फ्राइडे का कलेक्शन
शुक्रवार को चिरंजीवी की फिल्म ने मारी बाजी, जानें- 'द राजा साब' सहित बाकी फिल्मों का हाल

वीडियोज

Bharat Ki Baat:जब दो ठाकरे लड़े, तो शिंदे-भाजपा ने मारी बाजी! कहां हार गए Thackeray Brothers? | BMC Election Result 2026
Sansani:पटना में हैवानियत की हॉरर पिक्चर ! | Crime News
Parking Area में Air India प्लेन हुआ हादसे का शिकार! | breaking | National Capital | delhi | ABP News
Parking Area में Air India प्लेन हुआ हादसे का शिकार! | breaking | delhi | ABP News
Chitra Tripathi: ठाकरेशाही का पतन... इनसाइड फैक्ट्स जो चौंकाने वाले | BMC Election Results

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुनिया की चौथी सबसे ताकतवर नेवी वाला देश होगा भारत, ब्रिटेन को छोड़ देगा पीछे, जानें 15 साल बाद पहले नंबर पर अमेरिका होगा या चीन?
दुनिया की चौथी सबसे ताकतवर होगी इंडियन नेवी, ब्रिटेन छूटेगा पीछे, जानें 15 साल बाद पहले नंबर पर US होगा या चीन?
दिल्ली में कड़ाके की सर्दी और शीतलहर से छूटी कंपकंपी, भीषण ठंड के बीच आज भी घने कोहरे का अलर्ट
दिल्ली में कड़ाके की सर्दी और शीतलहर से छूटी कंपकंपी, भीषण ठंड के बीच आज भी घने कोहरे का अलर्ट
RCB vs GG Highlights: श्रेयंका पाटिल की शानदार गेंदबाजी से आरसीबी की हैट्रिक जीत, अकेले पलट दिया RCB vs GG मुकाबला
श्रेयंका पाटिल की शानदार गेंदबाजी से आरसीबी की हैट्रिक जीत, अकेले पलट दिया RCB vs GG मुकाबला
Friday Box Office: 'द राजा साब', 'धुरंधर' सहित नई फिल्मों पर भी भारी पड़ी चिरंजीवी की फिल्म ,जानें- फ्राइडे का कलेक्शन
शुक्रवार को चिरंजीवी की फिल्म ने मारी बाजी, जानें- 'द राजा साब' सहित बाकी फिल्मों का हाल
Weather Today: उत्तर भारत में ठंड ने बढ़ाई ठिठुरन, दिल्ली-NCR में घना कोहरा, यूपी-बिहार में शीतलहर
उत्तर भारत में ठंड ने बढ़ाई ठिठुरन, दिल्ली-NCR में घना कोहरा, यूपी-बिहार में शीतलहर
Reliance Retail Q3 Results: त्योहारी सीजन के बीच तीसरी तिमाही में 2.7 प्रतिशत बढ़ा रिलायंस रिटेल का मुनाफा, राजस्व 97600 करोड़ के पार
त्योहारी सीजन के बीच तीसरी तिमाही में 2.7 प्रतिशत बढ़ा रिलायंस रिटेल का मुनाफा, राजस्व 97600 करोड़ के पार
ईरान को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के रुख में आई नरमी, अब मुस्लिम देश में दखल नहीं देगा अमेरिका! खामेनेई शासन ने क्या कर दिया ऐसा?
ईरान को लेकर ट्रंप के रुख में नरमी, अब मुस्लिम देश में दखल नहीं देगा US! खामेनेई शासन ने क्या कर दिया ऐसा?
एक्सपायरी डेट वाला फोन चला रहे हैं क्या? ऐसे करें खुद पता, बच जाएंगे बड़े नुकसान से
एक्सपायरी डेट वाला फोन चला रहे हैं क्या? ऐसे करें खुद पता, बच जाएंगे बड़े नुकसान से
Embed widget