एक्सप्लोरर

IAS Success Story: कठिन परिश्रम और बेहतर रणनीति की बदौलत 22 साल की अनन्या बनीं IAS ऑफिसर

यूपीएससी की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम के अलावा अच्छी रणनीति काफी महत्वपूर्ण होती है. अगर आपकी रणनीति बेहतर है, तो सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है.

Success Story Of IAS Topper Ananya Singh: यूपीएससी की परीक्षा में हर साल लाखों कैंडिडेट शामिल होते हैं, जिनमें से कुछ को पहले ही प्रयास में सफलता मिल जाती है, तो कुछ को लंबा सफर तय करना पड़ता है. जिन लोगों को सफलता जल्दी मिलती है, उनकी रणनीति बेहतर होती है. आज आपको ऐसी ही कैंडिडेट के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने पहले ही प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा पास कर ली. प्रयागराज की अनन्या सिंह ने 22 साल की उम्र में आईएएस बनने का सपना पूरा कर लिया.

बचपन से पढ़ाई में रही थीं टॉपर

अनन्या सिंह बचपन से पढ़ाई में काफी तेज थीं. उनकी शुरुआती पढ़ाई प्रयागराज के सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल से हुई. वे क्लास में हमेशा टॉप करती थीं. इतना ही नहीं 10वीं और 12वीं में उन्होंने जिले में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर कीर्तिमान हासिल कर लिया था. हाईस्कूल में उनके 96 प्रतिशत और इंटरमीडिएट में 98.25 प्रतिशत मार्क्स आए थे. इंटरमीडिएट के बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से इकोनॉमिक्स ऑनर्स में ग्रेजुएशन किया.

ग्रेजुएशन के दौरान ही उन्होंने यूपीएससी की तैयारी करने की ठान ली. एक साल अनन्या ने तैयारी पर फोकस किया, जिसमें शुरुआत में 7 से 8 घंटे पढ़ाई की. इसके बाद वे अपनी पढ़ाई के घंटों को बढ़ाती गईं और प्री व मेंस एग्जाम को पास कर लिया. अनन्या कहती हैं कि मेन्स देने के बाद उन्होंने फिर से आंसर राइटिंग की प्रैक्टिस करनी शुरू कर दी थी क्योंकि उन्हें लगता था कि इस साल समय कम होने की वजह से वे सही फोकस नहीं कर पायीं. हालांकि पहले ही प्रयास में उन्हें सफलता मिल गयी.

देखें अनन्या सिंह द्वारा दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया गया इंटरव्यू

अनन्या ने कैसे तैयार की रणनीति?

अनन्या कहती हैं कि सबसे पहले उन्होंने बुक लिस्ट तैयार की और सिलेबस के अनुसार जिन किताबों से पढ़ाई करनी थी. किताबों को उन्होंने कई बार पढ़ा और जरूरी नोट्स बनाए. इन नोट्स से उन्हें तैयारी के आखिर में काफी मदद मिली. प्री के लिए अनन्या कहती हैं कि किताबों से तैयारी हो जाने के बाद खूब टेस्ट दें,  इससे आपको अपनी कमी भी पता चलेगी और टाइम मैनेजमेंट भी सीख पाएंगे. अनन्या के मुताबिक अपने शेड्यूल को टाइम-टेबल के हिसाब से बांध लें कि हफ्ते में क्या खत्म करना है, महीने में क्या आदि, उसके हिसाब से पढ़ाई करें.

दूसरे उम्मीदवारों को अनन्या की सलाह

 वे यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स को पिछले कुछ सालों के पेपर देखकर रिवीजन करने की सलाह देती हैं. इससे कैंडिडेट्स को यह जानने में आसानी होगी कि किस विषय से कैसे सवाल पूछे जाते हैं. इसके अलावा किताबों का जमकर रिवीजन करें. समय से सिलेबेस कंप्लीट करके उन्हें बार-बार पढ़ें. पूरी तैयारी के दौरान न्यूजपेपर पढ़ना कभी बंद न करें और साक्षात्कार के पहले तक भी इसे पढ़ते रहें क्योंकि जब आप अपने आसपास हो रही चीजों से अवेयर होते हैं. सिलेबस पास रखकर पेपर पढ़ें और केवल काम की चीजों पर फोकस करें. ईमानदारी से मेहनत ही सफलता के लिए सबसे जरूरी है.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EAST Coast रेलवे में 1421 पदों पर भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू
EAST Coast रेलवे में 1421 पदों पर भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू
73% छात्र 12वीं से पहले ही छोड़ रहे पढ़ाई, संसदीय समिति की रिपोर्ट में खुलासा 
73% छात्र 12वीं से पहले ही छोड़ रहे पढ़ाई, संसदीय समिति की रिपोर्ट में खुलासा 
CG बोर्ड 10वीं 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
CG बोर्ड 10वीं 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
DU हिस्ट्री के सिलेबस में बड़ा बदलाव, दिल्ली सल्तनत समेत कई पेपर हटाए गए
DU हिस्ट्री के सिलेबस में बड़ा बदलाव, दिल्ली सल्तनत समेत कई पेपर हटाए गए

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget