एक्सप्लोरर

पढ़ी हुई चीजें याद नहीं रहती या एग्जाम के समय भूल जाते हैं सब? ये टिप्स करेंगे आपकी मदद

Tips To Retain Information: चाहे जितना भी कोशिश करें लेकिन याद किए हुए पाठ याद नहीं रहते खासकर एग्जाम के समय सब भूल जाते हैं? अगर ये समस्या है तो इन टिप्स की मदद लें.

How to retain information: कई छात्रों के साथ ये समस्या होती है कि वे चाहे जितनी भी कोशिश करें लेकिन उनको याद किए पाठ याद नहीं रहते. या याद रह भी गए तो एग्जाम के समय एकदम से ब्लैंक हो जाते हैं और कुछ भी दिमाग में नहीं रहता. ऐसे स्टूडेंट्स पेपर देने के नाम से ही घबराने लगते हैं. कई बार नर्वेसनेस में सारी पढ़ाई दिमाग से गायब हो जाती है. अगर आपके साथ भी ये समस्या है तो कुछ बातों का ध्यान रखें, इनसे आपकी परेशानी सुलझने में मदद मिलेगी.

मल्टी टास्किंग न करें

आज के समय में मल्टी-टास्किंग को स्मार्ट वर्क कहा जाता है लेकिन अगर आप उस कैटेगरी से हैं जिसे चीजें याद रखने में समस्या होती है तो मल्टी-टास्किंग न करें. एक बार में एक ही काम करें और अपना पूरा फोकस उसी पर लगाएं. पढ़ते समय मन के अंदर भी दूसरे विचार न चलें.

पढ़ें और पढ़ाएं तब रहेगा याद

पढ़ी हुई चीजें याद रखने के लिए एक तरीका ये भी है कि जो आप पढ़ें उसे किसी और को पढ़ा दें. इससे याद किया हुआ पक्का हो जाता है. ऐसा संभव न हो तो आप उस विषय पर अपने दोस्तों या ग्रुप के साथ चर्चा भी कर सकते हैं. कोई न मिले तो शीशे के सामने खड़े होकर उसे बोलें.

अलग-अलग तरीकों से पढ़ें

किसी चीज को पक्का करने का एक तरीका ये भी है कि उसे ऑडियो, विडियो यानी विजुअल और वर्बल कई तरीकों से पढ़ें. आजकल सामान्य तौर पर स्टडी मैटीरियल ऑडियो फॉर्म में भी उपलब्ध रहता है तो इसे सुनें. उससे रिलेटेड कोई तस्वीर या डायग्राम तैयार करें और उससे चीजें याद रखने की कोशिश करें.

प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस लें

अगर आप कुछ ऐसा पढ़ रहे हैं जिसकी नॉलेज प्रैक्टिकली ली जा सकती है तो ऐसा करके आप बेहतर लर्न कर पाएंगे. उससे जुड़ा कोई प्रैक्टिकल करें ताकि चीजें आपको याद रहें. इसके साथ ही आप घटनाओं या तारीखों को लोगों या खास दिनों से जोड़ सकते हैं ताकि आपकी मेमोरी बनी रहे.

रिवीजन और लिखना है जरूरी

रिवीजन खूब करें तो फायदा मिलता है. अगले दिन की पढ़ाई शुरू करने से पहले पिछले दिन का रिवाइज कर लें. इसे आदत में डालें. एक चैप्टर को कई टुकड़ों में रिवाइज करें और जब पूरी तरह श्योर हो जाएं तो ही आगे बढ़ें. इसी प्रकार लिखने की आदत डालें. लिखकर तैयार की हुई चीजें ज्यादा समय तक दिमाग में रहती हैं. जहां तक एग्जाम समय में ब्लैंक होने की बात है तो ये घबराहट से ज्यादा होता है. स्ट्रेस फ्री रहने की कोशिश करें.

यह भी पढ़ें: डायटीशियन के तौर पर ऐसे बनाएं करियर 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBSE स्पेशल परीक्षा की डेटशीट जारी, 12 अक्टूबर से मिलेंगे एडमिट कार्ड
CBSE स्पेशल परीक्षा की डेटशीट जारी, 12 अक्टूबर से मिलेंगे एडमिट कार्ड
ध्रुव राठी के पास कौन-कौन सी डिग्री? CJP प्रदर्शन के बीच भारत पहुंचे यूट्यूबर
ध्रुव राठी के पास कौन-कौन सी डिग्री? CJP प्रदर्शन के बीच भारत पहुंचे यूट्यूबर
UP सरकार का पूर्व अग्निवीरों काे तोहफा, इन विभागों में मिलेगा 20% आरक्षण
UP सरकार का पूर्व अग्निवीरों काे तोहफा, इन विभागों में मिलेगा 20% आरक्षण
NIOS ने जारी की 10-12वीं की डेटशीट, अक्टूबर से दिसंबर तक होंगे एग्जाम
NIOS ने जारी की 10-12वीं की डेटशीट, अक्टूबर से दिसंबर तक होंगे एग्जाम

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या जंतर-मंतर अब नहीं रहेगा प्रोटेस्ट साइट? SC की टिप्पणी के बाद उठे सवाल
क्या जंतर-मंतर अब नहीं रहेगा प्रोटेस्ट साइट? SC की टिप्पणी के बाद उठे सवाल
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
CJP Protest LIVE: राष्ट्रपति के साथ मुलाकात से पहले विपक्ष की बैठक, कांग्रेस बोली- दिल्ली में अघोषित आपातकाल
Live: राष्ट्रपति के साथ मुलाकात से पहले विपक्ष की बैठक, कांग्रेस बोली- दिल्ली में अघोषित आपातकाल
रांची में टीम इंडिया की पहले बैटिंग, दोनों की प्लेइंग इलेवन में हुआ सिर्फ एक बदलाव
रांची में टीम इंडिया की पहले बैटिंग, दोनों की प्लेइंग इलेवन में हुआ सिर्फ एक बदलाव
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Embed widget