एक्सप्लोरर

Study Abroad: विदेश पढ़ने जा रहे हैं तो इन बातों का भी रखें ध्यान, मिलेंगे तमाम फायदे

विदेश में पढ़ने जाने वाले कैंडिडेट्स को पढ़ाई के अलावा और भी बहुत से फायदे मिल सकते हैं. इनके लिए आपको बस कुछ छोटी-छोटी लेकिन जरूरी बातों का ध्यान रखना है.

विदेश में पढ़ने का सपना कुछ ही कैंडिडेट्स का पूरा होता है. अगर आप भी उन कुछ कैंडिडेट्स में से हैं जिन्हें ये मौका मिला है तो इसका भरपूर फायदा उठाएं. विदेश जाकर केवल पढ़ाई न करें बल्कि और भी गुणों को विकसित करें. ये फायदे उठाने के लिए आपको कुछ विशेष नहीं करना है. बस कुछ छोटी लेकिन जरूरी बातों का ध्यान रखना है. अगर आप दूसरे देश में पढ़ाई के साथ इन छोटी-छोटी एक्टिविटीज में भी शामिल रहेंगे तो आपको तमाम तरह के फायदे और मिलेंगे.

नौकरी या इंटर्नशिप का मौका

विदेश पढ़ने जा रहे हैं तो हो सके तो पढ़ाई के अलावा समय मिलने पर वहां कोई छोटी-मोटी नौकरी या इंटर्नशिप कर लें. इससे एक तो आपको आर्थिक सहायता मिलेगी, दूसरा वहां काम करने का एकस्पीरियंस आपको अपने देश में बहुत काम आएगा. जब आपके पास किसी विदेशी जगह पर नौकरी या इंटर्नशिप करने का अनुभव होगा तो ये सर्टिफिकेट आपके करियर में वैल्यू एडिशन करेगा. इंटरनेशनल सर्टिफिकेट की बहुत वैल्यू होती है.

दूसरे कल्चर की पाएं जानकारी

जब आप विदेश पढ़ने जाते हैं तो वहां दूसरे देशों के बच्चे भी होते हैं. इनसे दोस्ती करें और नयी भाषा से लेकर नये कल्चर तक को सीखने और जानने की कोशिश करें. अलग-अलग बैकग्राउंड से आए लोग आपको जीवन के वो अनुभव सिखा सकते हैं जो किसी पढ़ाई से नहीं सीखे जा सकते. अगर इंट्रोवर्ट हैं तो अपनी बाउंड्री को समझदारी से तोड़ें और नये लोगों से मिलकर नई चीजें, नये कल्चर को जानें. आप एक साथ इतने सारे नये लोगों से नहीं मिल सकते.

एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटी में पार्ट करें

जहां पढ़ाई के लिए गए हैं, वहां केवल स्टडीज ही न करें. बल्कि स्पोर्ट्स से लेकर, कल्चरल एक्टिविटीज, फेस्ट, क्लब आदि जिसका भी हिस्सा बन सकते हों, जरूर बनें. अपने जैसे लोगों का ग्रुप बनाएं और उनके साथ मिलकर अपनी नॉलेज बढ़ाएं. इसका एक तरीका साथ में ट्रैवल करने का भी है. पैसे बचाएं और वीकएंड पर या जब भी आपको लिए संभव हो आसपास की छोटी-छोटी जगहों पर जाएं. ऐसे अलग से घूमने के लिए विदेश आना शायद आपके लिए मुमकिन न हो लेकिन पढ़ाई के लिए गए हैं तो इस मौके का भरपूर फायदा उठाएं.

यह भी पढ़ें: इस बैंक में निकली 1000 से ज्यादा पद पर वैकेंसी 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
UPSSSC JE Agriculture Recruitment 2026: कृषि निदेशालय में सरकारी नौकरी का मौका, UPSSC ने निकाली 134 पदों पर भर्ती
कृषि निदेशालय में सरकारी नौकरी का मौका, UPSSC ने निकाली 134 पदों पर भर्ती

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget