एक्सप्लोरर

कैसे फ्री में पा सकते हैं UPSC की तैयारी के लिए किताबें? जान लें आसान प्रोसेस

बिना खर्च के UPSC की तैयारी के लिए मुफ्त किताबें और स्टडी मैटेरियल कैसे पाएं? जानिए फ्री कोचिंग और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से किताबें पाने के आसान तरीके. इन वेबसाइट पर फ्री में मौजूद है सभी कंटेंट.

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा (CSE) में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को NCERT किताबें पढ़ने की सलाह दी जाती हैं. NCERT किताबें तैयारी को आधार प्रदान करती हैं और हर विषय के बेसिक्स को समझने में मदद करती हैं. पिछले कुछ सालों से UPSC के प्रश्न पत्र में NCERT पुस्तकों से डायरेक्ट या इनडायरेक्ट रूप से प्रश्न पूछे जा रहे हैं. अब आप बिना ज्यादा खर्च किए UPSC की तैयारी के लिए जरूरी किताबें प्राप्त कर सकते हैं. हर साल लाखों युवा सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करते हैं, लेकिन महंगी किताबें खरीदना कई स्टूडेंट्स के लिए मुश्किल होता है. ऐसे में फ्री में स्टडी मैटेरियल पाना एक बड़ी राहत हो सकता है.

NCERT की ऑफिसियल वेबसाइट का करें उपयोग 

UPSC की तैयारी के लिए NCERT की किताबें बहुत महत्वपूर्ण हैं, खासकर प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के लिए. आप NCERT की ऑफिसियल वेबसाइट (ncert.nic.in) से कक्षा 6 से 12 तक की सभी विषयों की किताबें PDF के रूप में मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं. इन किताबों को पढ़ना UPSC की तैयारी की नींव रखने जैसा है.

ई-पाठशाला प्लेटफॉर्म का उठाएं लाभ 

epathshala.nic.in एक सरकारी प्लेटफॉर्म है जहां आप विभिन्न विषयों की NCERT की किताबों को ऑनलाइन पढ़ सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं. यहां ऑडियो-विजुअल कंटेंट भी उपलब्ध है, जो आपकी समझ को और बेहतर बनाता है.

फ्री ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म 

टेस्टबुक (Testbook), BYJU'S, और Khan Academy जैसी वेबसाइटें और ऐप UPSC की तैयारी के लिए फ्री स्टडी मैटेरियल, नोट्स और मॉक टेस्ट प्रदान करते हैं. इनके फ्री वर्जन में भी काफी हेल्पफुल कंटेंट मिल जाता है. साथ ही, कई ऑनलाइन कोचिंग प्लेटफॉर्म भी UPSC की तैयारी के लिए फ्री में लाइव क्लासेस, नोट्स और टेस्ट सीरीज प्रदान करते हैं.

सरकारी लाइब्रेरी का उठाएं फायदा 

अपने शहर की सरकारी लाइब्रेरी का मेंबरशिप लें. दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी, नेशनल लाइब्रेरी और राज्य सेंट्रल लाइब्रेरी में UPSC से संबंधित हजारों किताबें उपलब्ध हैं. मेंबरशिप के लिए आपको बस ID प्रूफ और एड्रेस प्रूफ देना होगा. अधिकतर लाइब्रेरी में सालाना मेंबरशिप फीस नाममात्र होती है.

किंडल रीडिंग ऐप का करें इस्तेमाल

अपने फोन पर किंडल रीडिंग ऐप डाउनलोड करें और "किंडल पर फ्री किताबें" सर्च करें. यहां आपको कई क्लासिक और जनरल नॉलेज से संबंधित किताबें फ्री में मिल जाएंगी, जो UPSC के सिलेबस के लिए हेल्पफुल हो सकती हैं.

सोशल मीडिया और ऑनलाइन ग्रुप्स से जुड़ें

फेसबुक, टेलीग्राम और वॉट्सऐप पर कई ग्रुप्स हैं जहां UPSC एस्पिरेंट्स स्टडी मैटेरियल शेयर करते हैं. इन ग्रुप्स को जॉइन करके आप फ्री में वैल्युएबल नोट्स, प्रैक्टिस क्वेश्चन और करंट अफेयर्स मैटेरियल प्राप्त कर सकते हैं.

गवर्नमेंट फ्री कोचिंग स्कीम का उठाएं लाभ  

कई राज्य सरकारें और संगठन SC, ST और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के स्टूडेंट्स के लिए UPSC की फ्री कोचिंग प्रदान करते हैं. अपने जिले के कलेक्टर ऑफिस या सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट से इस बारे में जानकारी प्राप्त करें. इन प्रोग्राम्स के तहत फ्री स्टडी मैटेरियल भी दिया जाता है. याद रखें, सही रिसोर्सेज और स्मार्ट स्ट्रेटेजी के साथ आप बिना ज्यादा खर्च किए भी UPSC की अच्छी तैयारी कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: बरेली की लेडी सिंघम को मिला वुमेन ऑइकन अवार्ड, बिना कोचिंग के पाई थी 136वीं रैंक, जानिए उनकी कहानी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET UG Result 2026: इस तारीख को आ सकता है NEET UG 2026 का रिजल्ट, जानें कब से शुरू होगी काउंसलिंग
इस तारीख को आ सकता है NEET UG 2026 का रिजल्ट, जानें कब से शुरू होगी काउंसलिंग
IIT इंदौर में फैकल्टी भर्ती का मौका, 1.01 लाख रुपये तक होगी शुरुआती सैलरी, जानें आवेदन प्रक्रिया
IIT इंदौर में फैकल्टी भर्ती का मौका, 1.01 लाख रुपये तक होगी शुरुआती सैलरी, जानें आवेदन प्रक्रिया
UPSC परीक्षा से पहले बड़ा एक्शन, AI से की फॉर्मों की जांच, 569 उम्मीदवारों के आवेदन हुए रद्द
UPSC परीक्षा से पहले बड़ा एक्शन, AI से की फॉर्मों की जांच, 569 उम्मीदवारों के आवेदन हुए रद्द
चतुर्थ श्रेणी में हो गया है सेलेक्शन! जानिए किस पद पर मिलेगी नियुक्ति और क्या होगा आपका काम
चतुर्थ श्रेणी में हो गया है सेलेक्शन! जानिए किस पद पर मिलेगी नियुक्ति और क्या होगा आपका काम

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
Explained: अग्निपथ स्कीम में 75% को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा अग्निवीर, बदलाव कितना मुमकिन?
75% अग्निवीरों को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा सैनिक, क्या असर होगा?
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
नीरव मोदी का भारत प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हारा भगोड़ा हीरा कारोबारी
नीरव मोदी के प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हार गया हीरा कारोबारी
Embed widget