एक्सप्लोरर

Online Teaching: कोरोना ने बदला पढ़ने-पढ़ाने का तरीका, ऑनलाइन टीचिंग बनी शिक्षकों के लिए चुनौती

कोरोना के कारण इस समय सभी स्कूल ऑनलाइन क्लासेस कंडक्ट कर रहे हैं. ये क्लासेस चलाना टीचर्स के लिए बहुत ही चुनौतीपूर्ण काम होता जा रहा है, जिसका कोई एडवांटेज भी उन्हें नहीं मिल रहा.

Online Teaching: ऑनलाइन टीचिंग आजकल का नया ट्रेंड है, पर दूसरे ट्रेंड्स की तरह इसकी अलग बात यह है कि इसे खुशी-खुशी नहीं मजबूरी में ऑप्ट किया गया है. कोरोना के कारण लगभग सभी स्कूलों को अपने यहां ऑनलाइन क्लासेस कंडक्ट करानी पड़ रही हैं. जिस तरह कोरोना से हालात बद से बदतर हो रहे हैं, यह कहना भी मुश्किल है कि फिजिकल क्लासेस कब शुरू होंगी खासकर छोटे बच्चों की, जिन्हें ऑनलाइन पढ़ाना और भी टेढ़ा काम है. इस बात का दूसरा खराब पहलू यह है कि अधिकतर पैरेंट्स इसे स्कूलों का फीस जस्टिफाई करने का जरिया समझ रहे हैं, जैसा कि बड़ी संख्या में मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, वहीं टीचर्स के लिए ये एक बड़ा सिरदर्द बन गयी हैं. इस काम में मेहनत ज्यादा है और उसे आंका कम जाता है. ऑनलाइन टीचिंग में टीचर्स को आ रही मुश्किलों के बारे में आज हम बात करेंगे.

टेक्नोसेवी नहीं हैं टीचर्स, साथ ही है संसाधन की कमी

ऑनलाइन क्लासेस के लिए जितना टेक्नोसेवी किसी व्यक्ति को होना चाहिए उतना हर टीचर हो, ये जरूरी नहीं. ऐसे में उन्हें नये तरीके से काम-काज सीखने और क्लास संचालित करने में दोगुनी मेहनत करनी पड़ी रही है. जो कांसेप्ट्स किताबों में आसानी से मिल जाते थे, उन्हें नेट पर तलाशकर स्टूडेंट्स के साथ शेयर करने में टीचर्स के पसीने छूट जाते हैं. कई बार तो घंटो के सर्च के बाद भी विषय से संबंधित वीडियोज या क्लिप्स नहीं मिलती, जिन्हें स्टूडेंट्स के साथ शेयर किया जा सके. नतीजतन टीचर्स क्लास कंडक्ट करने के बाद अगले दिन की क्लास के लिए घंटों नेट पर गुजारते हैं. इसके बाद भी पैरेंट्स संतुष्ट नहीं होते, क्योंकि सच तो यह है कि कितना भी प्रयास कर लिया जाए पर ऑनलाइन क्लासेस कभी फिजिकल क्लासेस की जगह नहीं ले सकती.

कुछ ऐसा ही हाल डिवाइसेस को लेकर भी है. यह ऑनलाइन क्लासेस की जिम्मेदारी जो बिना योजना के अचानक टीचर्स के ऊपर आ गयी इसके लिए कई टीचर्स तैयार ही नहीं थे. किसी के पास कंप्यूटर नहीं है तो किसी के लैपटॉप में उनके पति काम करते हैं या उनके खुद के बच्चे ऑनलाइन क्लासेस लेते हैं. ऐसे में एक घर में एक समय में दो से तीन डिवाइस चाहिए. कुछ टीचर्स ने स्मार्ट फोन का प्रयोग करके क्लास कराने की कोशिश करी तो इतने छोटे स्क्रीन पर सभी स्टूडेंट्स पर नजर रखना उनके लिए संभव नहीं था. इतने के बावजूद कभी इंटरनेट नहीं चले तो समस्या और बढ़ जाती है. कई बार टीचर्स जहां काम कर रही हैं वहां के मैनेजमेंट का भी प्रेशर उन्हें हैंडल करना पड़ता है जो सारी प्रक्रिया एकदम स्मूथ चाहते हैं. कई टीचर खुद को इन कामों के लिए तैयार नहीं पाते और दोहरी मार खाते हैं.

अलग-अलग ऐजग्रुप की अलग-अलग समस्याएं

ऑनलाइन क्लासेस के दौरान हर ऐज के स्टूडेंट्स के साथ अलग-अलग तरह की समस्याएं टीचर्स को फेस करनी पड़ती हैं. उदाहरण के तौर पर अगर बच्चा काफी छोटा है तो टीचर उसके लिए कितना भी इंट्रेस्टिंग मॉड्यूल तैयार कर ले, कितने भी खिलौने ले आए या वीडियो दिखा दे, बच्चे को थोड़ी देर बाद कोई रुचि नहीं होती स्क्रीन देखने में, खासकर स्क्रीन पर टीचर को देखने में. पैरेंट्स पकड़-पकड़कर उन्हें बैठाते हैं पर बच्चे एक नहीं सुनते. कोई क्लास के दौरान सोता है, कोई खाना खाता है तो कई स्क्रीन स्क्रिबल कर देता है. कई बार वीडियो ऑफ करके बच्चे खेलते रहते हैं. अंत में परेशान टीचर होती है.

अब अगर थोड़े बड़े बच्चों पर आएं तो उनके साथ अलग तरह की समस्याएं हैं. ये स्टूडेंट्स टीचर्स से ज्यादा टेक्नोसेवी होते हैं और ऑनलाइन एप्लीकेशंस पर कमांड भी रखते हैं. ऐसे में कई बार ये क्लास को डिस्टर्ब करते हैं या कोई ऐसी बदमाशी करते हैं जो डेकोरेम भंग करती है. कुछ बदमाश बच्चे अलग-अलग नामों से आईडी बनाकर क्लास में आ जाते हैं और टीचर को ही परेशान करने लगते हैं, वहीं कुछ तो टीचर को ही क्लास से आउट करके उनकी आईडी ब्लॉक कर देते हैं. धीरे-धीरे मैनेजमेंट ने इन समस्याओं से पार पाने का भी हल निकाला है पर सच तो यह है कि ऑनलाइन क्लासेस के अपने संघर्ष हैं, जिन्हें आसानी से खत्म नहीं किया जा सकता.

उस पर विडंबना यह है कि दोगुनी मेहनत, स्ट्रेस के बाद कई जगहों पर टीचर्स को सैलरी भी नहीं मिल रही. स्कूल के अपने कारण है जैसे पैरेंट्स फीस नहीं दे रहे तो वे कहां से सैलरी दें आदि पर सच तो यह है कि इस ऑनलाइन क्लासेस की चक्की में हर तरफ से टीचर ही पिस रहे हैं और उनके हाथ भी कुछ नहीं लग रहा.

IIT JAM 2021 परीक्षा का शेड्यूल हुआ जारी, यहां पढ़ें सभी डिटेल्स IAS Success Story: पहले ही अटेम्पट में बिना कोचिंग के अक्षय ने किया UPSC में टॉप, जानें कैसे

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NICL में निकली 321 पदों पर भर्ती, 28 अक्टूबर तक करें आवेदन
NICL में निकली 321 पदों पर भर्ती, 28 अक्टूबर तक करें आवेदन
पहले ही अटेंप्ट में निकलेगा JRF, इस टाइम टेबल से करें पढ़ाई
पहले ही अटेंप्ट में निकलेगा JRF, इस टाइम टेबल से करें पढ़ाई
AMU और JAMIA में कब निकलेंगे एंट्रेंस फॉर्म? इन तारीखों पर रखें नजर
AMU और JAMIA में कब निकलेंगे एंट्रेंस फॉर्म? इन तारीखों पर रखें नजर
RRB NTPC में नहीं होगा टाइपिंग टेस्ट, 3548 पदों के लिए आवेदन शुरू
RRB NTPC में नहीं होगा टाइपिंग टेस्ट, 3548 पदों के लिए आवेदन शुरू

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
CJP Protest: आज रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशन बंद! DMRC लेगी बड़ा फैसला?
CJP Protest: आज रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशन बंद! DMRC लेगी बड़ा फैसला?
CJP का आंदोलन: अभिजीत दीपके भयंकर नाराज, बोले- 'चाहे कुछ भी हो जाए...'
CJP का आंदोलन: अभिजीत दीपके भयंकर नाराज, बोले- 'चाहे कुछ भी हो जाए...'
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
विपक्ष के आंदोलन के बीच JDU के संजय झा बोले- 'SIR को इतना…'
विपक्ष के आंदोलन के बीच JDU के संजय झा बोले- 'SIR को इतना…'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Embed widget